फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Womens Premier League 2025 will start with Bengaluru vs Gujarat match eyes on Indias domestic cricketers

WPL 2025: बेंगलुरु बनाम गुजरात मैच से होगा महिला प्रीमियर लीग का आगाज, भारत के घरेलू क्रिकेटरों पर रहेगी नजर

Fri, 14 Feb 2025 12:53 AM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वडोदरा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वडोदरा Published by: Mayank Tripathi Updated Fri, 14 Feb 2025 12:53 AM IST
सार

हरमनप्रीत कौर ने टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले बताया कि वह महिला प्रीमियर लीग के तीसरे संस्करण के लिए उत्साहित हैं। उन्होंने कहा- भारतीय कप्तान होने के नाते मैं इस सत्र को लेकर काफी उत्साहित हूं क्योंकि कई घरेलू क्रिकेटरों ने इस टूर्नामेंट के लिए खुद को तैयार किया है।

विज्ञापन
Womens Premier League 2025 will start with Bengaluru vs Gujarat match eyes on Indias domestic cricketers
महिला प्रीमियर लीग 2025 - फोटो : WPL

विस्तार

महिला प्रीमियर लीग का तीसरा सत्र शुक्रवार से गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और गुजरात जाएंट्स के मैच के साथ शुरू होगा जिसमें नजरें भारत के उदीयमान क्रिकेटरों पर लगी होंगी। अंतरराष्ट्रीय सितारों के साथ लीग की असल सफलता घरेलू खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर भी निर्भर करती है। पहले दो सत्र में श्रेयंका पाटिल और साइका इशाक जैसे खिलाड़ियों ने दबाव में शानदार प्रदर्शन किया और भारतीय टीम में भी जगह बनाई थी।
विज्ञापन

तीसरे संस्करण के लिए बेहद उत्साहित हैं हरमनप्रीत
डब्ल्यूपीएल के हर सत्र में उदीयमान भारतीय खिलाड़ियों की सूची बढ़ती जा रही है। एलिसा हीली, सोफी मोलिनेक्स और केट क्रॉस चोट के कारण इस सत्र में नहीं खेलेंगी। हरमनप्रीत कौर ने टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले बताया कि वह महिला प्रीमियर लीग के तीसरे संस्करण के लिए उत्साहित हैं। उन्होंने कहा- भारतीय कप्तान होने के नाते मैं इस सत्र को लेकर काफी उत्साहित हूं क्योंकि कई घरेलू क्रिकेटरों ने इस टूर्नामेंट के लिए खुद को तैयार किया है। नीलामी से पहले हमने बात की थी कि कई घरेलू क्रिकेटरों ने अच्छा प्रदर्शन किया है और सभी के दिमाग में कुछ नाम थे । हम उम्मीद करते हैं कि वे अच्छा खेलें और भारतीय टीम मजबूत बने।
विज्ञापन
विज्ञापन

शेफाली वर्मा पर रहेंगी नजरें
खराब फॉर्म से जूझ रही शेफाली वर्मा दिल्ली कैपिटल्स के लिए अच्छा प्रदर्शन करके राष्ट्रीय टीम में वापसी करना चाहेंगी। भारतीय टीम जुलाई में इंग्लैंड का दौरा करेगी और वनडे विश्व कप भी भारत में होना है। तेज गेंदबाज हरफनमौला केशवी गौतम के पास भी खुद को साबित करने का मौका होगा।
विज्ञापन

ये विदेशी खिलाड़ी चोट से जूझ रहीं
टूर्नामेंट में दो नए स्थान वडोदरा और लखनऊ जोड़े गए हैं और यह अपने और विरोधी के मैदान वाले प्रारूप में खेला जायेगा। गत चैंपियन आरसीबी के लिए खिताब बरकरार रखना आसान नहीं होगा क्योंकि सोफी डिवाइन, मोलिनेक्स और केट क्रॉस जैसे खिलाड़ी इस बार नहीं खेल रहे हैं। स्टार हरफनमौला एलिसे पैरी, श्रेयंका पाटिल और आशा शोभना चोट से उबर रहे हैं। इन झटकों से उबरने की उनकी क्षमता ही साबित करेगी कि वे खिताब जीत पाएंगे या नहीं। आरसीबी की कप्तान स्मृति मंधाना ने कहा, पिछली बार एकादश का हिस्सा रहे कई खिलाड़ी इस बार चोट के कारण बाहर हैं। सोफी डिवाइन विश्व की सर्वश्रेष्ठ हरफनमौलाओं में से है लिहाजा उसकी कमी खलेगी।

खिताब पर होगी दिल्ली की निगाहें
दो बार की उपविजेता दिल्ली कैपिटल्स टूर्नामेंट में निरंतर अच्छा प्रदर्शन करने वाली टीम रही है और फाइनल हारने का गम दूर करने के इरादे से उतरेगी। उसके पास शेफाली वर्मा, मेग लानिंग, जेमिमा रौड्रिग्स , अनाबेल सदरलैंड और मरियाने काप जैसे खिलाड़ी हैं जबकि गेंदबाजी में शिखा पांडे, अरूंधति रेड्डी, तितास साधु और जेस जोनासेन जैसे दिग्गज हैं।

गुजरात और यूपी को मिले नए कप्तान
पहले सत्र की विजेता मुंबई इंडियंस पिछले साल हीली मैथ्यूज, यास्तिका भाटिया, हरमनप्रीत कौर, नेट सीवर ब्रंट और अमेलिया कर पर अधिक निर्भरता के कारण नाकाम रही। गुजरात जाएंट्स के पास एश्ले गार्डनर और यूपी वारियर्स के पास दीप्ति शर्मा के रूप में नए कप्तान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed