फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Central government will investigate mohalla clinics in Delhi

Mohalla Clinics: दिल्ली में मोहल्ला क्लीनिकों की जांच कराएगी केंद्र सरकार, रीमॉडलिंग के बाद सेवाएं रहेंगी जारी

Fri, 14 Feb 2025 03:53 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 14 Feb 2025 03:53 AM IST
सार

इसके बाद इन्हें रीमॉडलिंग के तहत फिर से लोगों के लिए स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने लायक बनाया जाएगा।

विज्ञापन
Central government will investigate mohalla clinics in Delhi
मोहल्ला क्लीनिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नई सरकार के गठन के बाद दिल्ली में मोहल्ला क्लीनिकों की जांच होगी। इसके बाद इन्हें रीमॉडलिंग के तहत फिर से लोगों के लिए स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने लायक बनाया जाएगा। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने कहा, दिल्ली में मोहल्ला क्लीनिकों को लेकर अब तक आम आदमी पार्टी की सरकार ने केंद्र के साथ प्रगति रिपोर्ट साझा नहीं की। हमें नहीं पता कि इससे आम मरीजों को कितना लाभ हुआ? कई तरह की रिपोर्ट हमारे सामने हैं जो इस पूरे मॉडल पर भ्रष्टाचार को लेकर सवाल खड़ा कर रही हैं। 

विज्ञापन


विज्ञान भवन में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से इस बार के आम बजट में हुई घोषणाओं को लेकर चर्चा सत्र आयोजित किया गया, जिसमें बीते 10 साल में स्वास्थ्य बजट में करीब 160 फीसदी का इजाफा होने की जानकारी दी गई।
विज्ञापन


साल 2014 में प्रधानमंत्री मोदी की सरकार के पहले बजट में स्वास्थ्य को कुल 36,948 करोड़ रुपये आवंटित हुए जो 2025 के बजट में बढ़कर 99,858 करोड़ रुपये तक पहुंचा है। इसमें 55 फीसदी हिस्सा करीब 53,041 करोड़ रुपये केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं के लिए राज्यों को उपलब्ध कराए जाएंगे। इसमें राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन योजना के लिए 37,226 करोड़ रुपये आवंटित हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


11 जिलों में 12 से ज्यादा तरह की जांच, दवाएं उपलब्ध होंगी
केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर बुनियादी ढांचे के लिए आयुष्मान आरोग्य मंदिर की दो योजना शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों को लेकर हैं। राज्य सरकार से रिपोर्ट मिलने के बाद अगर दिल्ली में आयुष्मान आरोग्य मंदिरों की स्थापना होती है तो सभी 11 जिलों में इनमें 12 से भी ज्यादा तरह की जांच, दवाएं उपलब्ध होगीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed