फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Donald Trump welcomed PM Narendra Modi with hug at White House says We missed you a lot

Modi-Trump: 'हमें आपकी बहुत याद आई', व्हाइट हाउस में पीएम मोदी को गले लगाकर बोले डोनाल्ड ट्रंप

Fri, 14 Feb 2025 06:29 AM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Fri, 14 Feb 2025 06:29 AM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति ट्रंप के शपथ ग्रहण के बाद अमेरिका का दौरा करने वाले पहले विश्व नेताओं में से एक हैं। उन्हें नए प्रशासन के कार्यभार संभालने के तीन सप्ताह के भीतर यात्रा करने के लिए आमंत्रित किया गया था।
 

विज्ञापन
Donald Trump welcomed PM Narendra Modi with hug at White House says We missed you a lot
व्हाइट हाउस में पीएम नरेंद्र मोदी को गले लगाते डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : एएनआई

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बृहस्पतिवार (स्थानीय समयानुसार) को व्हाइट हाउस में एक-दूसरे का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान ट्रंप पीएम मोदी से गले मिले और कहा, 'हमें आपकी बहुत याद आई।'

विज्ञापन


इसके बाद ट्रंप ने पीएम मोदी को अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो और अमेरिकी सरकारी दक्षता विभाग (DOGE) के प्रमुख एलन मस्क सहित अन्य अधिकारियों से मिलवाया। 
विज्ञापन


व्हाइट हाउस के डिप्टी चीफ ऑफ स्टाफ डैन स्कैविनो ने एक्स पर पीएम मोदी और ट्रंप की तस्वीर साझा की। 

व्हाइट हाउस में फहराए गए भारतीय झंडे
पीएम मोदी के आगमन के तुरंत बाद भारतीय प्रतिनिधिमंडल व्हाइट हाउस पहुंचा, जिसमें विदेश मंत्री एस जयशंकर, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल और अमेरिका में भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा शामिल थे। पीएम मोदी के आगमन से पहले व्हाइट हाउस में भारतीय झंडे फहराए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


नवंबर 2024 से अब तक पीएम मोदी-ट्रंप के बीच दो बार फोन पर हो चुकी वार्ता
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति ट्रंप के शपथ ग्रहण के बाद अमेरिका का दौरा करने वाले पहले विश्व नेताओं में से एक हैं। उन्हें नए प्रशासन के कार्यभार संभालने के तीन सप्ताह के भीतर यात्रा करने के लिए आमंत्रित किया गया था। नवंबर 2024 से लेकर अब तक पीएम मोदी और ट्रंप के बीच दो बार फोन पर बात हो चुकी है। 

ट्रंप से मुलाकात से पहले इन लोगों से मिले पीएम मोदी
व्हाइट हाउस में राष्ट्रपति ट्रंप से मुलाकात से पहले, पीएम मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार माइक वाल्ट्ज, टेस्ला के सीईओ एलन मस्क, भारतीय मूल के उद्यमी विवेक रामास्वामी और अमेरिकी राष्ट्रीय खुफिया निदेशक तुलसी गबार्ड के साथ द्विपक्षीय बैठकें कीं। 

फ्रांस दौरे पर जेडी वेंस से मिले पीएम मोदी
बता दें पीएम मोदी बुधवार (स्थानीय समयानुसार) को डोनाल्ड ट्रंप के निमंत्रण पर अमेरिका पहुंचे। इससे पहले, उन्होंने फ्रांस की तीन दिवसीय यात्रा की। फ्रांस यात्रा के दौरान पीएम मोदी ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस से मुलाकात की। 


2005 में भारत-अमेरिका ने शुरू की रणनीतिक साझेदारी
उल्लेखनीय है कि भारत और अमेरिका ने 2005 में 'रणनीतिक साझेदारी' शुरू की थी, और फरवरी 2020 में ट्रंप की भारत यात्रा के दौरान इन संबंधों को व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी में बढ़ाया गया।

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed