Top News: दिवाली के बाद प्रदूषण बड़ी चुनौती; जम्मू-कश्मीर के भाजपा MLA का निधन और दिल्ली में दो लोगों की हत्या
वरिष्ठ भाजपा नेता और जम्मू-कश्मीर के नगरोटा विधानसभा क्षेत्र से मौजूदा विधायक देवेंद्र सिंह राणा (59) का गुरुवार को हरियाणा के फैजाबाद के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। राणा केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह के छोटे भाई थे। उनकी मौत की सही वजह अभी तक पता नहीं चल पाई है। भाई के निधन की खबर पाकर मंत्री जितेंद्र सिंह उनके आवास पर पहुंचे हैं। पढ़े पूरी खबर...
देश की राजधानी दिल्ली में दिवाली के दिन पटाखों के साथ गोलियां भी चलीं। शाहदरा इलाके में दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। एक नाबालिग घायल है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, शाहदरा के फर्श बाजार थाना इलाके में हुई गोलीबारी की घटना में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया। गुरुवार की रात करीब 8.30 बजे फर्श बाजार थाना क्षेत्र में गोलीबारी की सूचना पीसीआर को मिली। पढ़े पूरी खबर....
Diwali Celebration: उत्तर से दक्षिण तक...दिवाली पर रोशन हुआ पूरा देशदेशभर में आज दिवाली की धूम है और लोग पूरे हर्षोल्लास से दीपोत्सव मना रहे हैं। मंदिरों में लोग भगवान का आशीर्वाद लेने पहुंच रहे हैं। बाजारों में खरीददारों की भारी भीड़ है। उत्तर से दक्षिण तक पूरा देश दिवाली से रोशन है। शाम को खुशियों के दीप रोशन हुए हैं। केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन ने भी चेन्नई में दिवाली का उत्सव मनाया। इस दौरान उन्होंने पटाखे भी फोड़े। पढ़े पूरी खबर....
काहे का प्रतिबंध : दिल्लीवालों ने जमकर की आतिशबाजी... देर रात तक खूब चले बम-पटाखे
दिल्लीवालों ने कल देर रात तक तमाम प्रतिबंधों को धुएं में उड़ाते हुए बेखौफ होकर और जमकर आतिशबाजी की। शाम से शुरू हुआ बम-पटाखे फोड़ने का सिलसिला देर रात तक चलता रहा। नतीजा, आसमान में जहरीले धुएं के बादल छा गये। आतिशबाजी के कारण दिल्ली की वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में पहुंच गई। रात 10 बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 330 दर्ज किया गया। हवा में जहर घुलने से स्वास्थ्य और खास तौर से श्वास संबंधी बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। पढ़े पूरी खबर....
आईपीएल 2025 के लिए खिलाड़ियों ने रिटेंशन लिस्ट जारी कर दी है। फ्रेंचाइजियों ने अपने कोर ग्रुप को रिटेन करने के लिए 120 करोड़ के पर्स में से जमकर पैसा बहाया है। अब सभी की नजर मेगा नीलामी पर टिकी है, जिसका आयोजन नवंबर के अंत में होना है। इसमें पंजाब किंग्स सबसे ज्यादा पर्स के साथ टेबल पर होगी। वहीं, सबसे कम कीमत के साथ राजस्थान रॉयल्स उतरेगी। पढ़े पूरी खबर...
स्पेन में इन दिनों बारिश और तूफान ने जबरदस्त तबाही मचा रखी है। जिसके कारण कई लोग बेघर हो गए तो वहीं अब तक 150 से ज्यादा लोगों की मौत हो घई है। CNN की रिपोर्ट की माने तो कई लोग बेसमेंट और निचली मंजिलों में फंस गए हैं। इस तूफान और तेज बारिश से स्पेन का वालेंसिया शहर ज्यादा प्रभावित होता हुआ दिख रहा है। बता दें कि देश के पूर्वी और दक्षिणी क्षेत्रों में अक्सर शरद ऋतु की बारिश होती है, लेकिन इस साल की बारिश ने तहलका मचा दिया है। जो कि वालेंसिया में 28 वर्षों होने वाली सबसे भारी बारिश है। पढ़े पूरी खबर...
पूर्वी उत्तर प्रदेश में पहली नवंबर से धान खरीद शुरू हो जाएगी। लखनऊ संभाग के जनपदों में खरीद अलग-अलग तिथियों में रखी गई है। लखनऊ संभाग के लखनऊ, रायबरेली व उन्नाव में पूर्वी उत्तर प्रदेश के साथ पहली नवंबर से खरीद शुरू होगी, जबकि हरदोई, लखीमपुर खीरी, सीतापुर में पहली अक्टूबर से धान खरीद चल रही है। पढ़े पूरी खबर..
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति और रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप का अमेरिका राष्ट्रपति चुनाव से पहले हिंदू प्रेम जागता हुआ दिख रहा है। जहां उन्होंने गुरुवार को दिवाली की शुभकामनाएं देते हुए बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमले की निंदा की साथ ही भारत के साथ संबंधों को मजबूत करने का संकल्प लिया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना अच्छा दोस्त बताया। बता दें कि अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव में 5 नवंबर को होने वाले है। जिसको लेकर डोनाल्ड ट्रंप और कमला हैरिस के बीच कड़ा मुकाबला है। पढ़े पूरी खबर...
आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में बलात्कार और हत्या की शिकार हुई डॉक्टर के माता-पिता की प्रतिक्रिया सामने आई है। जहां उन्होंने बताया कि वे 27 अक्टूबर को पश्चिम बंगाल के दौरे के दौरान केंद्रीय मंत्री अमित शाह से मुलाकात न कर पाने से परेशान नहीं हैं। इसके साथ ही पीड़िता के माता पिता ने भविष्य में केंद्रीय मंत्री से मुलाकात के अवसर मिलने की उम्मीद जताई है। बता दें कि दंपत्ति ने 22 अक्टूबर को शाह को पत्र लिखकर मिलने का समय मांगा था। पढ़े पूरी खबर...
केरल सरकार ने केरल नागरिक पुरस्कार 2024 की घोषणा की। इस बार यह सम्मान प्रख्यात लेखक एमके शानू, इसरो अध्यक्ष एस सोमनाथ और क्रिकेटर संजू सैमसन को भी दिया जाएगा। पुरस्कार के लिए आठ हस्तियों का चयन किया गया है। केरल में पद्म पुरस्कार की तरह 2021 से तीन पुरस्कार दिए जाते हैं। इसमें केरल ज्योति, केरल प्रभा, और केरल श्री पुरस्कार शामिल हैं। यह पुरस्कार हर साल एक नवंबर को राज्य के स्थापना दिवस केरलप्पिरावी पर प्रदान किए जाते हैं। पढ़े पूरी खबर...
US Elections: हैरिस-ट्रंप के बीच कांटे की टक्कर, 6 करोड़ अर्ली वोट से मिले संकेतअमेरिका में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव को लेकर सियासत में जबरदस्त गर्माहट है। देखा जाए तो अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति और कमला हैरिस के बीच कांटे की टक्कर देखने की संभवना बढ़ती जा रही है। हंलाकि अभी तक कुल 6 करोड़ से अधिक लोगों ने अपना वोट डाल दिया है, जिसके बाद अन्य वोटर 5 नवंबर को होने वाले चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। पढ़े पूरी खबर..