फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Spain storm Floods Update casualties surging Valencia people missing Record Rainfall news in hindi

Spain Rain-Storm: बारिश और विनाशकारी तूफान में अब तक 150 से अधिक मौतें; वालेंसिया में 28 साल का रिकॉर्ड टूटा

Fri, 01 Nov 2024 04:02 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वालेंसिया
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वालेंसिया Published by: शुभम कुमार Updated Fri, 01 Nov 2024 04:02 AM IST
सार

Spain Rain-Storm: स्पेन में इन दिनों बारिश और तूफान के कारण 150 से ज्यादा लोगों की जान चली गई है। तूफान के भयावह रूप के चलते रेलवे सेवांए बाधित हो गई है। स्कूल और सार्वजनिक स्थानों को बंद करना पड़ा है। इसी बीच पीएम पेड्रो सांचेज ने वादा किया कि उनकी सरकार बाढ़ पीड़ितों की मदद करने के लिए हर संभव प्रयास करेगी।

विज्ञापन
Spain storm Floods Update casualties surging Valencia people missing Record Rainfall news in hindi
स्पेन में बाढ़ के बाद डराने वाला मंजर - फोटो : अमर उजाला / एएनआई

विस्तार

स्पेन में इन दिनों बारिश और तूफान ने जबरदस्त तबाही मचा रखी है। जिसके कारण कई लोग बेघर हो गए तो वहीं अब तक 150 से ज्यादा लोगों की मौत हो घई है।  CNN की रिपोर्ट की माने तो कई लोग बेसमेंट और निचली मंजिलों में फंस गए हैं। इस तूफान और तेज बारिश  से स्पेन का वालेंसिया शहर ज्यादा प्रभावित होता हुआ दिख रहा है। बता दें कि देश के पूर्वी और दक्षिणी क्षेत्रों में अक्सर शरद ऋतु की बारिश होती है, लेकिन इस साल की बारिश ने तहलका मचा दिया है। जो कि वालेंसिया में 28 वर्षों होने वाली सबसे भारी बारिश है। 
विज्ञापन


पेड्रो सांचेज ने मदद के प्रयास का किया वादा
स्पेन में बदहाल स्थिति को देखते हुए प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने वादा किया कि उनकी सरकार बाढ़ पीड़ितों की मदद करने के लिए हर संभव प्रयास करेगी और लोगों से सतर्क रहने का आग्रह किया। सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए उन्होंने कहा कि DANA जारी है। कृपया आपातकालीन सेवाओं की सिफारिशों पर ध्यान दें। अभी, सबसे महत्वपूर्ण बात सभी के जीवन की सुरक्षा करना है। 
विज्ञापन

 


उन्होंने आगे कहा स्पेन की सरकार पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ है। जब तक आवश्यक होगा, तब तक यह स्थिति बनी रहेगी। पुनर्निर्माण और सामान्य स्थिति में वापसी के लिए सभी संभव संसाधनों और साधनों के साथ। जितनी जल्दी हो सके उतना अच्छा है।

वालेंसिया में हुई ज्यादातर मौतें
सीएनएन की रिपोर्ट की माने तो स्पेन में आए भारी बारिश और तूफान के चलते ज़्यादातर मौतें वालेंसिया में हुईं, जो भूमध्यसागरीय तट पर स्थित है और जहां पांच मिलियन से ज़्यादा लोग रहते हैं। तेज प्रभाव को देखते हुए मैड्रिड और वालेंसिया के बीच ट्रेन सेवाओं को बंद कर दिया गया है। इसके साथ ही गुरुवार को वालेंसिया में स्कूल, संग्रहालय और सार्वजनिक पुस्तकालय के साथ-साथ प्रभावित क्षेत्रों में अन्य सार्वजनिक सेवाओं को भी बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed