फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   double murder and one was injured in firing incident under Farsh Bazar police station in Shahdara in Delhi

Double Murder : पूर्वी दिल्ली के शाहदरा में दो लोगों की गोली मारकर हत्या, एक घायल; पुलिस को रंजिश का अंदेशा

Fri, 01 Nov 2024 02:00 AM IST
शाहरुख खान एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 01 Nov 2024 02:00 AM IST
सार

दिल्ली के शाहदरा के फर्श बाजार थाना इलाके में हुई गोलीबारी की घटना में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया। गुरुवार की रात करीब 8.30 बजे फर्श बाजार थाना क्षेत्र में गोलीबारी की सूचना पीसीआर को मिली थी।

विज्ञापन
double murder and one was injured in firing incident under Farsh Bazar police station in Shahdara in Delhi
Double Murder - फोटो : ANI

विस्तार

देश की राजधानी दिल्ली में दिवाली के दिन पटाखों के साथ गोलियां भी चलीं। शाहदरा इलाके में दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। एक नाबालिग घायल है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, शाहदरा के फर्श बाजार थाना इलाके में हुई गोलीबारी की घटना में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया। गुरुवार की रात करीब 8.30 बजे फर्श बाजार थाना क्षेत्र में गोलीबारी की सूचना पीसीआर को मिली। 
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आकाश (40) और ऋषभ (16) की मौत हो गई और कृष शर्मा (10) घायल हो गया। डीसीपी शाहदरा प्रशांत गौतम ने बताया कि "रात करीब 8.30 बजे पीसीआर कॉल मिली जिसमें बताया गया कि बिहारी कॉलोनी में फायरिंग हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फायरिग में कुछ लोग घायल हुए हैं। मौके पर पहुंचने पर पता चला कि आकाश (40) उनके भतीजे ऋषभ (16) और उनके बेटे कृष (10) को गोली लगी है। आकाश और ऋषभ की मौत हो गई है। प्रथम दृष्टया जांच में पता चला है कि पांच राउंड गोलियां चलाई गईं। 

 
प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि हमलावरों ने आकाश शर्मा पर गोली चलाने से पहले उनके पैर छुए थे। सभी पीड़ितों को अस्पताल ले जाया गया। पास में खड़े आकाश शर्मा के बेटे कृष और भतीजे ऋषभ को भी गोलियां लगीं।


अधिकारी ने कहा कि आकाश शर्मा और ऋषभ शर्मा को अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि कृष शर्मा का इलाज चल रहा है। पुलिस ने कहा कि प्रथम दृष्टया यह व्यक्तिगत दुश्मनी का मामला लगता है। उन्होंने बताया कि पीड़ित परिवार के सदस्यों के बयान दर्ज किए जाएंगे और आगे की जांच जारी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed