फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ipl teams purse left for mega auction kkr rr srh csk pbks delhi see details ipl 2025 retention

IPL 2025: रिटेंशन के बाद पंजाब के खाते में सबसे ज्यादा राशि बाकी, रॉयल्स का पर्स लगभग खाली, पढ़ें डिटेल्स

Fri, 01 Nov 2024 08:28 AM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Fri, 01 Nov 2024 08:28 AM IST
सार

टीम प्रबंधन ने शशांक सिंह को 5.5 करोड़ और प्रभसिमरन सिंह को 4 करोड़ में रिटेन किया। इस तरह कुल राशि 9.5 करोड़ खर्च हुई। अब उनके पर्स में 110.5 करोड़ रुपये शेष हैं और पंजाब के पास चार राइट टू मैच कार्ड (आरटीएम) भी हैं। 

विज्ञापन
ipl teams purse left for mega auction kkr rr srh csk pbks delhi see details ipl 2025 retention
आईपीएल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईपीएल 2025 के लिए खिलाड़ियों ने रिटेंशन लिस्ट जारी कर दी है। फ्रेंचाइजियों ने अपने कोर ग्रुप को रिटेन करने के लिए 120 करोड़ के पर्स में से जमकर पैसा बहाया है। अब सभी की नजर मेगा नीलामी पर टिकी है, जिसका आयोजन नवंबर के अंत में होना है। इसमें पंजाब किंग्स सबसे ज्यादा पर्स के साथ टेबल पर होगी। वहीं, सबसे कम कीमत के साथ राजस्थान रॉयल्स उतरेगी। 
विज्ञापन

पंजाब किंग्स के पर्स में मोटी रकम शेष
मेगा नीलामी से पहले सभी 10 टीमों ने रिटेन किए जाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट बीसीसीआई को सौंप दी। पंजाब किंग्स ने महज दो खिलाड़ियों को रिटेन किया और अर्शदीप सिंह जैसे दिग्गजों को रिलीज कर दिया। टीम प्रबंधन ने शशांक सिंह को 5.5 करोड़ और प्रभसिमरन सिंह को 4 करोड़ में रिटेन किया। इस तरह कुल राशि 9.5 करोड़ खर्च हुई। अब उनके पर्स में 110.5 करोड़ रुपये शेष हैं और पंजाब के पास चार राइट टू मैच कार्ड (आरटीएम) भी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

राजस्थान के पास नहीं बचे एक भी RTM
वहीं, रिटेंशन के लिए सबसे अधिक राशि खर्च करने वाली टीम की चर्चा करें तो इसमें राजस्थान रॉयल्स का नाम शीर्ष पर है। उन्होंने छह खिलाड़ियों को रिटेन किया जिनमें संजू सैमसन (18 करोड़), यशस्वी जायसवाल (18 करोड़), रियान पराग (14 करोड़), ध्रुव जुरेल (14 करोड़), शिमरोन हेटमायर (11 करोड़) और संदीप शर्मा (4 करोड़) शामिल हैं। इन्हें बरकरार रखने के लिए टीम ने 79 करोड़ खर्च कर दिए। अब उनके खाते में सिर्फ 41 करोड़ ही शेष हैं। वहीं, उनके पास एक भी राइट टू मैच कार्ड नहीं बचा है।

मेगा नीलामी में कितनी राशि लेकर उतरेंगी टीमें?
टीम रिटेंशन में खर्च राशि बची राशि आरटीएम
चेन्नई सुपर किंग्स 65 करोड़ 55 करोड़ 1
दिल्ली कैपिटल्स 47 करोड़ 73 करोड़ 2
कोलकाता नाइट राइडर्स 69 करोड़ 51 करोड़ 0
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 37 करोड़ 83 करोड़ 3
लखनऊ सुपर जाएंट्स 51 करोड़ 69 करोड़ 1
पंजाब किंग्स 9.5 करोड़ 110.5 करोड़ 4
मुंबई इंडियंस 75 करोड़ 45 करोड़ 1
सनराइजर्स हैदराबाद 75 करोड़ 45 करोड़ 1
राजस्थान रॉयल्स 79 करोड़ 41 करोड़ 0
गुजरात टाइटंस 51 करोड़ 69 करोड़ 1
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed