ओडिशा में भीषण सड़क हादसा: श्रद्धालुओं से भरी बस खड़े ट्रक से टकराई, कई यात्री घायल
ओडिशा के जाजपुर में पश्चिम बंगाल से पुरी जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस एक खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में कई यात्री घायल हो गए। बस में करीब 55 श्रद्धालु सवार थे।
विस्तार
ओडिशा के जाजपुर जिले में शुक्रवार सुबह एक सड़क हादसे में कई यात्री घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक, पश्चिम बंगाल से करीब 55 श्रद्धालुओं को लेकर पुरी जा रही एक बस बदाचना थाना क्षेत्र में सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। टक्कर सुबह के समय हुई, जिससे बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में कई श्रद्धालुओं को चोटें आई हैं। फिलहाल घायलों की सटीक संख्या और उनकी स्थिति के बारे में विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।
(खबर अपडेट की जा रही)
#WATCH | Jajpur, Odisha: Several passengers were injured after a bus carrying around 55 pilgrims from West Bengal to Puri collided with a stationary truck under Badachana police station limits early morning today. (Visuals from the spot) https://t.co/GLJXnCa3rS
— ANI (@ANI) November 13, 2026