TOP News: असम में हिमंत की ताजपोशी; केरल में CM पर सस्पेंस बरकरार; पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मौसम
Assam CM Oath LIVE: हिमंत बिस्व सरमा दूसरी बार संभालेंगे कमान, गुवाहाटी में भव्य शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी
आज गुवाहाटी सिर्फ शपथ ग्रहण का गवाह नहीं बनेगा, बल्कि असम की राजनीति का सबसे बड़ा शक्ति प्रदर्शन भी देखेगा। गुवाहाटी के खानापारा में होने वाले समारोह के लिए भव्य तैयारियां की गई हैं। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा लगातार दूसरी बार सत्ता संभालेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह, जेपी नड्डा समेत कई बड़े नेताओं के शामिल होने की संभावना है। पूरे इलाके को हाई सिक्योरिटी जोन में बदल दिया गया है। भाजपा इस शपथ ग्रहण को पूर्वोत्तर में अपनी लगातार मजबूत होती पकड़ के प्रतीक के तौर पर पेश कर रही है। चुनाव में विकास, कानून-व्यवस्था और आक्रामक संगठनात्मक रणनीति के दम पर एनडीए ने लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी की। अब नजरें नए मंत्रिमंडल और हिमंत सरकार के अगले बड़े संदेश पर टिकी हैं। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर...
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का चीन दौरा: शी जिनपिंग से मुलाकात पर टिकी निगाहें, व्यापारिक तनाव कम होने की उम्मीद
केरल में CM पर सस्पेंस बरकरार: दिल्ली पहुंचे कांग्रेस नेता सुधाकरन; बोम्मई बोले- दूसरों के सहारे चल रही पार्टी
केरल में मुख्यमंत्री पद को लेकर जारी सस्पेंस के बीच के. सुधाकरन दिल्ली रवाना हो गए हैं। कांग्रेस आलाकमान के साथ होने वाली अहम बैठक में राज्य के नए मुख्यमंत्री के नाम पर चर्चा होने की संभावना है। दिल्ली रवाना होने से पहले सुधाकरन ने कहा कि वह 'खुश और मुस्कुराते हुए' वापस लौटेंगे, लेकिन मुख्यमंत्री चयन पर खुलकर कुछ नहीं बोले। दिल्ली पहुंचे अन्य वरिष्ठ नेताओं में वी. एम. सुधीरन और एम. एम. हसन भी शामिल हैं। दोनों नेताओं ने कहा कि वे आलाकमान को केरल की राजनीतिक स्थिति की जानकारी देंगे। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर...
जरूरी सामानों की आपूर्ति ठप: ईरान ने पल्ला झाड़ा, कहा- US और इस्राइल जिम्मेदार, ट्रंप ने रचा आर्थिक चक्रव्यूह
बंगाल में नियुक्तियों पर बवाल: कांग्रेस ने लगाया आरोप, जयराम रमेश बोले- चुनाव आयोग और भाजपा में साठगांठ
नौसेना प्रमुख स्वामीनाथन की हुंकार: कहा- सीमा पार से दुस्साहस का होगा अंत, जारी रहेगा ऑपरेशन सिंदूर
भारतीय नौसेना के मनोनीत प्रमुख वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन ने सोमवार को संदेश दिया कि भारत सीमा पार से होने वाले किसी भी दुस्साहस को कुचलने के लिए पूरी तरह तैयार है। पश्चिमी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ स्वामीनाथन ने कहा कि भारत दशकों से आतंकवाद का शिकार रहा है। अब देश अपनी धरती पर किसी भी आतंकी गतिविधि को बर्दाश्त नहीं करेगा, खासकर तब जब वह विदेशी जमीन से संचालित हो। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर...
दिल्ली में शुरू हुआ नो-स्टॉप टोल: अब बिना रुके गुजरेंगी गाड़ियां, बैरियर-लेस एमएलएफएफ सिस्टम लॉन्च
दिल्ली देश का दूसरा शहर बन गया है, जहां यह हाईटेक बैरियर-फ्री टोलिंग सिस्टम शुरू हुआ है। इससे पहले गुजरात के सूरत-भरूच कॉरिडोर पर इस तकनीक को लागू किया गया था। नई प्रणाली में पारंपरिक टोल बूथ और बैरियर नहीं हैं। सड़क के ऊपर लगाए गए हाई-रिजोल्यूशन कैमरे, सेंसर और ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन (एएनपीआर) तकनीक वाहन की नंबर प्लेट पढ़ते हैं और फास्टैग से लिंक खाते से स्वत: टोल राशि काट लेते हैं। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर...
गंगा एक्सप्रेसवे: बेलगाम रफ्तार बन रही जानलेवा, लगातार हादसों से प्रशासन अलर्ट, ट्रॉमा सेंटर खोलने की तैयारी
बदायूं जिले से करीब 92 किलोमीटर लंबा गंगा एक्सप्रेसवे गुजर रहा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से एक्सप्रेसवे से सटे तीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों वजीरगंज, बिनावर व दातागंज को चिन्हित किया गया है। इन सीएचसी पर पांच-पांच बेड रिजर्व रखे जाएंगे। इसके अलावा डॉक्टरों, स्टाफ नर्स और पैरामेडिकल कर्मचारियों की विशेष ड्यूटी लगाई जाएगी। गंभीर मरीजों को उच्च चिकित्सा केंद्र तक पहुंचाने के लिए एंबुलेंस भी चौबीस घंटे तैनात रहेंगी। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर...
PBKS vs DC: दिल्ली का दूसरा सबसे बड़ा सफल रनचेज, प्लेऑफ की उम्मीदें बरकरार; पंजाब के नाम अनचाहा रिकॉर्ड
Raja Shivaji VS Ek Din Box Office: वीकएंड के बाद घटी 'राजा शिवाजी' की कमाई; आखिरी सांसें गिन रही 'एक दिन'
रितेश देशमुख अभिनीत फिल्म 'राजा शिवाजी' ने वीकएंड पर शानदार प्रदर्शन किया था। बॉक्स ऑफिस पर इसकी कमाई 60 करोड़ पार हो चुकी है। यह फिल्म 01 मई को रिलीज हुई थी। इसी के साथ जुनैद खान और साई पल्लवी की 'एक दिन' ने भी दस्तक दी थी। जानिए आज 11वें दिन दोनों फिल्मों का कितना कलेक्शन रहा? यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर...
Weather: दिल्ली-NCR में आंधी-बारिश का अलर्ट; पहाड़ पर बर्फबारी की चेतावनी, राजस्थान-गुजरात में लू बरपाएगा कहर