फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2026 PBKS vs DC Result: Punjab Kings vs Delhi Capitals Key Highlights Analysis Points Table Update

PBKS vs DC: दिल्ली का दूसरा सबसे बड़ा सफल रनचेज, प्लेऑफ की उम्मीदें बरकरार; पंजाब के नाम अनचाहा रिकॉर्ड

Tue, 12 May 2026 12:08 AM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Tue, 12 May 2026 12:08 AM IST
सार

दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स को तीन विकेट से हरा दिया। सोमवार को खेले गए मुकाबले में पंजाब ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 210 रन बनाए। जवाब में दिल्ली ने 19 ओवर में सात विकेट पर 216 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया।

विज्ञापन
IPL 2026 PBKS vs DC Result: Punjab Kings vs Delhi Capitals Key Highlights Analysis Points Table Update
पंजाब बनाम दिल्ली - फोटो : IANS

विस्तार

मिचेल स्टार्क और माधव तिवारी की घातक गेंदबाजी के बाद अक्षर पटेल और डेविड मिलर की तूफानी अर्धशतकीय पारियों के दम पर दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स को तीन विकेट से हरा दिया। सोमवार को धर्मशाला में खेले गए आईपीएल मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब ने प्रियांश आर्या (56) और श्रेयस अय्यर (59*) की अर्धशतकीय पारियों की मदद से 20 ओवर में पांच विकेट पर 210 रन बनाए। जवाब में दिल्ली ने 19 ओवर में सात विकेट पर 216 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया। पंजाब के लिए अर्शदीप और यश ठाकुर ने दो-दो विकेट लिए जबकि बेन ड्वार्शुइस और मार्कस स्टोइनिस के नाम एक-एक विकेट रहा।
विज्ञापन

IPL 2026 PBKS vs DC Result: Punjab Kings vs Delhi Capitals Key Highlights Analysis Points Table Update
पंजाब बनाम दिल्ली - फोटो : IANS
पंजाब के नाम अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हुआ
दिल्ली का यह आईपीएल में किसी टीम के खिलाफ दूसरे सबसे बड़ा सफल रनचेज है। इससे पहले टीम ने जयपुर में राजस्थान के खिलाफ 226 रनों के लक्ष्य को हासिल किया था। वहीं, पंजाब के नाम अनचाहा रिकॉर्ड जुड़ गया। पंजाब किंग्स आईपीएल की पहली ऐसी टीम बन गई है जिसके नाम 200 से ज्यादा स्कोर का बचाव करते हुए सबसे ज्यादा शिकस्त दर्ज हैं। टीम ने नौ मुकाबले गंवाए हैं जबकि आरसीबी (सात), चेन्नई (छह) और कोलकाता (पांच) क्रमश: दूसरे, तीसरे और चौथे स्थान पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

IPL 2026 PBKS vs DC Result: Punjab Kings vs Delhi Capitals Key Highlights Analysis Points Table Update
पंजाब बनाम दिल्ली - फोटो : IANS
सातवें स्थान पर दिल्ली
12 में से पांच मुकाबले जीतकर दिल्ली सातवें स्थान पर पहुंच गई है। उनके खाते में 10 अंक हो गए हैं और नेट रन रेट -0.993 है। उनकी प्लेऑफ की उम्मीदें अभी जीवित हैं। वहीं, पंजाब किंग्स 13 अंक और +0.428 नेट रन रेट के साथ चौथे स्थान पर है। शीर्ष पर आरसीबी है जबकि हैदराबाद और गुजरात क्रमश: दूसरे और तीसरे पायदान पर है।
विज्ञापन

आईपीएल 2026: अंक तालिका का हाल
 
टीम मैच जीते हारे बेनतीजा अंक नेट रन रेट
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 11 7 4 0 14 +1.103
सनराइजर्स हैदराबाद 11 7 4 0 14 +0.737
गुजरात टाइटंस 11 7 4 0 14 +0.228
पंजाब किंग्स 11 6 4 1 13 +0.428
चेन्नई सुपर किंग्स 11 6 5 0 12 +0.185
राजस्थान रॉयल्स 11 6 5 0 12 +0.082
दिल्ली कैपिटल्स 12 5 7 0 10 -0.993
कोलकाता नाइट राइडर्स 10 4 5 1 9 -0.169
मुंबई इंडियंस 11 3 8 0 6 -0.585
लखनऊ सुपर जाएंट्स 11 3 8 0 6 -0.907

IPL 2026 PBKS vs DC Result: Punjab Kings vs Delhi Capitals Key Highlights Analysis Points Table Update
पंजाब बनाम दिल्ली - फोटो : PTI
पंजाब की पारी
पंजाब को प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्या की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों खिलाड़ियों ने 6.5 ओवरों में 78 रन जुटाए। प्रभसिमरन 18 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जबकि प्रियांश ने 33 गेंदों में छह छक्कों और दो चौकों के साथ 56 रन की पारी खेली। इस टीम ने 97 के स्कोर तक अपने दोनों सलामी बल्लेबाजों के विकेट खो दिए थे, जिसके बाद कूपर कोनोली ने कप्तान श्रेयस अय्यर के साथ तीसरे विकेट के लिए 52 गेंदों में 83 रन की साझेदारी की।

कूपर 27 गेंदों में 38 रन बनाकर आउट हुए। कप्तान श्रेयस 36 गेंदों में तीन छक्कों और पांच चौकों के साथ 59 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि शेडगे ने आठ गेंदों में 21 रन की नाबाद पारी खेली। विपक्षी खेमे से मिचेल स्टार्क और माधव तिवारी ने दो-दो विकेट निकाले। मुकेश कुमार को एक विकेट हाथ लगा।

IPL 2026 PBKS vs DC Result: Punjab Kings vs Delhi Capitals Key Highlights Analysis Points Table Update
पंजाब बनाम दिल्ली - फोटो : IANS
दिल्ली की पारी
लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली ने 33 के स्कोर तक अपने तीन विकेट खो दिए थे। यहां से ट्रिस्टन स्टब्स ने कप्तान अक्षर पटेल के साथ चौथे विकेट के लिए 23 गेंदों में 41 रन की साझेदारी करते हुए टीम को संभाला। ट्रिस्टन स्टब्स 17 गेंदों में 12 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद अक्षर ने डेविड मिलर के साथ पांचवें विकेट के लिए 34 गेंदों में 64 रन जोड़कर टीम को 138 के स्कोर तक पहुंचाया। कप्तान अक्षर 30 गेंदों में दो छक्कों और आठ चौकों के साथ 56 रन बनाकर आउट हुए।

यहां से डेविड मिलर ने मोर्चा संभाला। उन्होंने 28 गेंदों में चार छक्कों और तीन चौकों के साथ 51 रन बनाए, जबकि आशुतोष ने 10 गेंदों में 24 रन की तूफानी पारी खेली। विपक्षी खेमे से अर्शदीप सिंह और यश ठाकुर ने दो-दो विकेट हासिल किए। बेन ड्वार्शुइस और मार्कस स्टोइनिस ने एक-एक विकेट निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed