फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   west bengal congress slams bjp eci bureaucratic appointments chief minister suvendu adhikari update

बंगाल में नियुक्तियों पर बवाल: कांग्रेस ने लगाया आरोप, जयराम रमेश बोले- चुनाव आयोग और भाजपा में साठगांठ

Tue, 12 May 2026 01:05 AM IST
राकेश कुमार पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: राकेश कुमार Updated Tue, 12 May 2026 01:05 AM IST
सार

कांग्रेस का सीधा आरोप है कि चुनाव कराने वाले अफसरों को मलाईदार पद देना भाजपा की 'एहसान चुकाओ' नीति है। पार्टी ने इसे लोकतंत्र की पीठ में छुरा घोंपने वाली वैधानिक धांधली और संस्थानों की मिलीभगत करार दिया है। मुख्य विपक्षी पार्टी ने और क्या-क्या आरोप लगाए हैं? खबर में जानिए...

विज्ञापन
west bengal congress slams bjp eci bureaucratic appointments chief minister suvendu adhikari update
जयराम रमेश, कांग्रेस महासचिव - फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

कांग्रेस पार्टी ने पश्चिम बंगाल में हाल ही में हुए प्रशासनिक फेरबदल को लेकर केंद्र और राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है। सोमवार को कांग्रेस ने राज्य के नए मुख्य सचिव और मुख्यमंत्री के सलाहकार की नियुक्तियों पर गंभीर सवाल उठाए। देश की मुख्य विपक्षी पार्टी का दावा है कि ये नियुक्तियां चुनाव आयोग और भाजपा के बीच 'खुली मिलीभगत' का सबूत हैं। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान पर्दे के पीछे बड़ा खेल खेला गया था।
विज्ञापन


अधिकारियों की भूमिका पर गंभीर आरोप
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने इन नियुक्तियों को लेकर सीधा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि 1990 बैच के आईएएस अधिकारी मनोज अग्रवाल को राज्य का नया मुख्य सचिव बनाया गया है। अग्रवाल चुनाव के दौरान मुख्य चुनाव अधिकारी की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। इसी तरह सुब्रत गुप्ता को मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का मुख्य सलाहकार नियुक्त किया गया है। गुप्ता ने चुनाव के दौरान स्पेशल रोल ऑब्जर्वर के रूप में काम किया था। जयराम रमेश के अनुसार इन नियुक्तियों से साफ है कि निष्पक्षता की धज्जियां उड़ाई गई हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंAssam CM Oath: हिमंत के साथ चार मंत्री लेंगे शपथ, सीएम की नई टीम तैयार, स्पीकर के नाम का भी हुआ एलान
विज्ञापन
विज्ञापन


वोटर लिस्ट में गड़बड़ी का दावा
कांग्रेस ने चुनाव प्रक्रिया की शुचिता पर भी सवाल खड़े किए हैं। जयराम रमेश ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग ने भाजपा को फायदा पहुंचाने के लिए काम किया। उन्होंने दावा किया कि बंगाल चुनाव से पहले लगभग 91 लाख मतदाताओं के नाम लिस्ट से हटा दिए गए। इसमें 27 लाख लोगों को वोट डालने से वंचित रखा गया। कांग्रेस के मुताबिक, यह सब एक रणनीति के तहत किया गया। इसका उद्देश्य भाजपा के लिए चुनावी राह आसान करना था।

बदली गई बंगाल की प्रशासनिक तस्वीर
पश्चिम बंगाल सरकार ने रविवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया था। मुख्यमंत्री कार्यालय में दो आईएएस और सात डब्ल्यूबीसीएस अधिकारियों की तैनाती की गई है। शुभेंदु अधिकारी के शपथ लेने के कुछ घंटों बाद ही सेवानिवृत्त आईएएस सुब्रत गुप्ता को उनका सलाहकार नियुक्त कर दिया गया। वहीं शांतनु बाला को मुख्यमंत्री का निजी सचिव बनाया गया है। कांग्रेस का कहना है कि अब साठगांठ को छिपाने की कोशिश भी नहीं की जा रही है।

अन्य वीडियो-

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed