Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kolkata Police Inspector Eklak Ahmed suspended social media remarks against officials

पश्चिम बंगाल: सरकार के खिलाफ टिप्पणी करना पड़ा भारी? कोलकाता पुलिस के इंस्पेक्टर निलंबित; जानें पूरा मामला

Tue, 10 Nov 2026 12:42 PM IST
अमन मौर्या न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: अमन मौर्या Updated Tue, 10 Nov 2026 12:42 PM IST
सार

सोशल मीडिया पर पश्चिम बंगाल सरकार और मुख्यमंत्री के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में कोलकाता पुलिस के इंस्पेक्टर इखलाक अहमद को निलंबित कर दिया गया है। विभागीय जांच लंबित रहने तक यह कार्रवाई प्रभावी रहेगी।

विज्ञापन
Kolkata Police Inspector Eklak Ahmed suspended social media remarks against officials
निलंबन। (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाल नेटवर्क

विस्तार

कोलकाता पुलिस के एक इंस्पेक्टर को सोशल मीडिया पर पश्चिम बंगाल सरकार और मुख्यमंत्री के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में सस्पेंड कर दिया गया है। यह जानकारी शहर के पुलिस कमिश्नर द्वारा जारी एक आदेश में दी गई है। पुलिस इंस्पेक्टर इखलाक अहमद को नौ नवंबर 2026 से प्रभावी रूप से निलंबित किया गया है। उनके खिलाफ यह कार्रवाई मामले की विभागीय जांच लंबित रहने तक की गई है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल: अभिषेक बनर्जी के पीए की पत्नी पहुंची हाईकोर्ट, पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप; अदालत से क्या मांग की?
विज्ञापन


पुलिस आयुक्त ने जारी किया निलंबन आदेश
कोलकाता पुलिस आयुक्त अजय नंद की ओर से नौ नवंबर 2026 को जारी आदेश संख्या 678 के मुताबिक, इंस्पेक्टर इखलाक अहमद कलकत्ता मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल पुलिस चौकी के प्रभारी (I/C) थे। उनका तबादला पहली बटालियन, कोलकाता आर्म्ड पुलिस में किया जा चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

आदेश में कहा गया है कि पश्चिम बंगाल सरकार के अधिकारियों के संबंध में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपमानजनक टिप्पणियां करने के आरोप में उनके आचरण की जांच की जा रही है। जांच लंबित रहने के दौरान उनका पद पर बने रहना जनसेवा के हित में उचित नहीं है। इसी आधार पर उन्हें नौ नवंबर 2026 को दोपहर से निलंबित किया गया है।

ये भी पढ़ें: मुंबई: गिरगांव चौपाटी पर नहीं मनेगी छठ पूजा? बॉम्बे हाईकोर्ट ने अनुमति देने से किया इनकार, जानें क्या है मामला

निलंबन के दौरान कितना मिलेगा वेतन?
आदेश के अनुसार, निलंबन की अवधि के दौरान इखलाक अहमद को निर्वाह भत्ते के रूप में उनके मूल वेतन का 50 प्रतिशत और अन्य स्वीकार्य भत्ते दिए जाएंगे। इसके अलावा उन्हें अपने सभी सरकारी सामान तत्काल केंद्रीय डिवीजन, कोलकाता पुलिस के रिजर्व ऑफिसर के पास जमा कराने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed