फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Raja Shivaji VS Ek Din Movie Day 11 Box Office Collection and latest Earning On 2nd Monday

Raja Shivaji VS Ek Din Box Office: वीकएंड के बाद घटी 'राजा शिवाजी' की कमाई; आखिरी सांसें गिन रही 'एक दिन'

Mon, 11 May 2026 08:59 PM IST
Jyoti Raghav एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Raghav Updated Mon, 11 May 2026 08:59 PM IST
सार

Raja Shivaji VS Ek Din Collection: फिल्म 'राजा शिवाजी' और 'एक दिन' की रिलीज को आज 11 दिन पूरे हो गए हैं। वीकएंड के बाद दोनों फिल्मों ने आज सोमवार को कैसा प्रदर्शन किया? जानिए

विज्ञापन
Raja Shivaji VS Ek Din Movie Day 11 Box Office Collection and latest Earning On 2nd Monday
एक दिन और राजा शिवाजी का बॉक्स ऑफिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रितेश देशमुख अभिनीत फिल्म 'राजा शिवाजी' ने वीकएंड पर शानदार प्रदर्शन किया था। बॉक्स ऑफिस पर इसकी कमाई 60 करोड़ पार हो चुकी है। यह फिल्म 01 मई को रिलीज हुई थी। इसी के साथ जुनैद खान और साई पल्लवी की 'एक दिन' ने भी दस्तक दी थी। जानिए आज 11वें दिन दोनों फिल्मों का कितना कलेक्शन रहा?

विज्ञापन

Raja Shivaji VS Ek Din Movie Day 11 Box Office Collection and latest Earning On 2nd Monday
राजा शिवाजी - फोटो : इंस्टाग्राम- @riteishd

राजा शिवाजी का बॉक्स ऑफिस
फिल्म 'राजा शिवाजी' में रितेश देशमुख ने लीड रोल निभाया है। साथ ही निर्देशन की जिम्मेदारी भी खुद उन्होंने पूरी की। फिल्म ने ओपनिंग डे पर 11.35 करोड़ रुपये कमाए थे। 

  • पहले वीक इस फिल्म ने कुल 52.65 करोड़ रुपये कमाए थे।
  • दूसरे वीक भी फिल्म अच्छा प्रदर्शन कर रही है।
  • आठवें दिन फिल्म ने 3.20 करोड़ रुपये कमाए थे।
  • वीकएंड में कमाई में इजाफा दर्ज हुआ, शनिवार को नौवें दिन फिल्म ने 5.60 करोड़ रुपये कमाए
  • कल रविवार को 10वें दिन 6.80 करोड़ रुपये कमाए थे।


वीकएंड के बाद 'कृष्णावतारम' और 'दादी की शादी' की कमाई में आई भारी गिरावट, लाखों में पहुंची कमाई; जानें कलेक्शन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

Raja Shivaji VS Ek Din Movie Day 11 Box Office Collection and latest Earning On 2nd Monday
राजा शिवाजी - फोटो : सोशल मीडिया

सोमवार को कितना हुआ कलेक्शन?
वीकएंड पर शानदार प्रदर्शन करने के बाद 'राजा शिवाजी' की कमाई में गिरावट देखी गई। आज सोमवार को 11वें दिन फिल्म ने 1.54 करोड़ रुपये कमाए हैं। 'राजा शिवाजी' का टोटल नेट कलेक्शन 69.79 करोड़ रुपये हो चुका है। हिंदी भाषा में इसने 20.52 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं, मराठी भाषा में 49.27 करोड़ रुपये का कलेक्शन हो चुका है।

विज्ञापन

Raja Shivaji VS Ek Din Movie Day 11 Box Office Collection and latest Earning On 2nd Monday
फिल्म 'एक दिन' - फोटो : अमर उजाला

'एक दिन' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
जुनैद खान और साई पल्लवी की फिल्म 'एक दिन' की हालत बॉक्स ऑफिस पर बेहद खराब है। अधिकांश फिल्में वीकएंड पर अच्छा कलेक्शन जुटाती हैं। मगर, इसकी तरफ वीकएंड में भी दर्शकों ने रुख नहीं किया। बीते दिन रविवार को 'एक दिन' ने सिर्फ 11 लाख रुपये कमाए थे। वहीं, आज सोमवार यानी 11वें दिन की कमाई के आंकड़े अभी सामने नहीं आए हैं। इसका टोटल नेट कलेक्शन 4.24 करोड़ रुपये हो चुका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed