फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Top Headlines Nationwide bank strike averted thunderstorms likely several areas tension LPU classes suspended

सुर्खियां: देशव्यापी बैंक हड़ताल टली; आज कई जगह आंधी-तूफान के आसार; एलपीयू में तनाव, कक्षाएं बंद-परीक्षा टली

Mon, 28 Sep 2026 04:59 AM IST
प्रशांत तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रशांत तिवारी Updated Mon, 28 Sep 2026 04:59 AM IST
विज्ञापन
Top Headlines Nationwide bank strike averted thunderstorms likely several areas tension LPU classes suspended
देश-दुनिया की बड़ी खबरें। - फोटो : अमर उजाला

आज की प्रमुख खबरों में मौसम, बैंकिंग, शिक्षा, बचाव अभियान, अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम, खेल और मनोरंजन से जुड़ी कई अहम खबरें शामिल हैं। दिल्ली में पहाड़ों पर बर्फबारी के असर से ठंड बढ़ी है, जबकि उत्तर प्रदेश में बारिश और आंधी-तूफान का दौर जारी रहने का अनुमान है। बैंक हड़ताल को लेकर इंडियन बैंक्स एसोसिएशन और यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के बीच बैठक के बाद फैसला सामने आया है। एलपीयू में हिंसा के बाद नियमित कक्षाएं 10 दिन के लिए स्थगित कर दी गई हैं और मिड-टर्म परीक्षाएं भी टाल दी गई हैं। फरीदाबाद में बोरवेल में गिरी ढाई वर्षीय बच्ची को कई घंटे चले बचाव अभियान के बाद सुरक्षित निकाल लिया गया। ईरान में अस्पताल पर हमले के बाद मलबे से मोजतबा खामनेई को निकाले जाने का मामला भी चर्चा में है। खेल जगत में विराट कोहली ने अपने शतक, 15 हजार रन और वर्ल्ड कप के सपने पर खुलकर बात की है, जबकि एशियाड में मनु भाकर और अविनाश साबले समेत भारतीय खिलाड़ियों पर नजर रहेगी। वहीं, असम पुलिस की कार्रवाई के बाद रिहा किए गए आशुतोष रांका का मामला, कश्मीर की खोखो चैंपियन नाजिया को पुरस्कार राशि का इंतजार और 'इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 5' के विजेता रितेश पाल की कहानी भी सुर्खियों में है। अमर उजाला के इस लिंक पर राजनीति, अपराध, मौसम, कारोबार, शिक्षा, तकनीक, ऑटोमोबाइल, मनोरंजन और खेल जगत की तमाम प्रमुख खबरें एक ही क्लिक में पढ़ें...

विज्ञापन

मौसम: पहाड़ों पर बर्फ से दिल्ली में 18 साल की सबसे सर्द रात, यूपी में बारिश से आफत; आज भी आंधी-तूफान के आसार

Top Headlines Nationwide bank strike averted thunderstorms likely several areas tension LPU classes suspended
उत्तरकाशी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
मैदान से लेकर पहाड़ तक भारी बारिश व बर्फबारी के चलते यूपी से लेकर नेपाल तक हालात खराब हैं। यूपी में बारिश के चलते मकान-दीवार गिरने से रविवार को 32 लोगों की जान चली गई। दो दिनों में 90 लोगों की मौत हो चुकी है। बारिश व बर्फबारी का असर दिल्ली के मौसम पर भी दिखा और 18 साल में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात सबसे सर्द रही। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर..
विज्ञापन
विज्ञापन

बैंक हड़ताल टली: इंडियन बैंक्स एसोसिएशन और यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के बीच हुई बैठक, क्या फैसला लिया गया?

Top Headlines Nationwide bank strike averted thunderstorms likely several areas tension LPU classes suspended
बड़ी खबर - फोटो : अमर उजाला
तीन दिनों की प्रस्तावित बैंक हड़ताल टालने का फैसला लिया गया है। बैंककर्मियों ने 28 सितंबर से आहूत हड़ताल को फिलहाल टालने का निर्णय देर रात हुई बैठक के बाद लिया। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर..
विज्ञापन

एलपीयू बवाल: हिंसा के बाद तनाव के बीच आज से 10 दिन के लिए रेगुलर क्लास सस्पेंड, मिड-टर्म परीक्षाएं भी टालीं

Top Headlines Nationwide bank strike averted thunderstorms likely several areas tension LPU classes suspended
यूनिवर्सिटी में हंगामा, हिंसा और आगजनी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
यूनिवर्सिटी का कहना है कि सभी छात्रों की सुरक्षा और भलाई सुनिश्चित करने के लिए ये कदम उठाए गए हैं। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर..

फरीदाबाद: गांव सीही के बोरवेल में गिरी बच्ची नेहा की मौत, 10 घंटे तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन भी नहीं बचा पाया जान

Top Headlines Nationwide bank strike averted thunderstorms likely several areas tension LPU classes suspended
अभियान सफल होने के बाद... - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
बच्ची कल शाम बोरवेल में गिरी थी और उसे आज तड़के कई घंटे चले अभियान के बाद बाहर भी निकाला गया लेकिन उसकी जान न बच सकी।  यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर..

अमेरिकी बमबारी से मलबे में दबे थे मोजतबा खामेनेई: घायल हालात में चुने गए थे सर्वोच्च नेता, ईरानी नेता का दावा

Top Headlines Nationwide bank strike averted thunderstorms likely several areas tension LPU classes suspended
ईरान के नए सुप्रीम लीडर अयातुल्ला मोजतबा खामेनेई - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
ईरानी नेता मोहसेन हैदरी ने अल अरबी को दिए इंटरव्यू में दावा किया कि अमेरिका की ओर से अस्पताल पर की गई बमबारी के बाद मोजतबा खामेनेई को मलबे से निकाला गया था। रिपोर्ट के अनुसार, घायल होने के बावजूद उन्हें ईरान का नया सर्वोच्च नेता चुना गया। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर..

विराट कोहली ने खोला दिल: शतक, 15 हजार रन और वर्ल्ड कप का सपना; हर मुद्दे पर पूर्व कप्तान ने की खुलकर बात

Top Headlines Nationwide bank strike averted thunderstorms likely several areas tension LPU classes suspended
विराट कोहली - फोटो : IANS
वेस्टइंडीज के खिलाफ शतक और 15 हजार वनडे रन पूरे करने के बाद विराट कोहली ने फिटनेस, मानसिक मजबूती और अपने करियर के लक्ष्य पर खुलकर बात की। उन्होंने युवा खिलाड़ियों को टीम के लिए पूरी तरह समर्पित रहने की सलाह दी और शुभमन गिल की बल्लेबाजी व कप्तानी की जमकर तारीफ की। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर..

मलाल: कश्मीर की नाजिया को साल भर से इनाम का इंतजार, खोखो वर्ल्ड चैंपियन को 40 हजार नहीं दे पाई उमर सरकार

Top Headlines Nationwide bank strike averted thunderstorms likely several areas tension LPU classes suspended
जनवरी 2025 में जीत के बाद नाजिया - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
हैरानी तो यह है कि एक साल बाद भी सरकार नाजिया को इनामी धनराशि दे नहीं पाई है। 23 साल की नाजिया बीबी ने कहा, खो-खो वर्ल्ड कप जीतना मेरी जिंदगी की सबसे बड़ी उपलब्धि है, लेकिन अब यह जीत फीकी लगने लगी है। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर..

रिहा किए गए आशुतोष रांका: सीजेपी नेता ने असम पुलिस की कार्रवाई को 'अवैध हिरासत' बताया, जानें और क्या कहा

Top Headlines Nationwide bank strike averted thunderstorms likely several areas tension LPU classes suspended
रिहा किए गए आशुतोष रांका - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के नेता आशुतोष रांका ने रविवार शाम दावा किया कि असम पुलिस की ओर से उन्हें और पार्टी के अन्य स्वयंसेवकों को हिरासत में रखने का सिलसिला आखिरकार खत्म हो गया है। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर..

इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 5: रितेश पाल बने विनर, कभी भाई के सैलून में करते थे काम, अब मां के लिए बनाएंगे घर

India's Best Dancer Season 5: डांस रियलिटी शो 'इंडियाज बेस्ट डांसर' सीजन 5 के विजेता रितेश पाल बने हैं। शो जीतने के बाद उन्होंने सपना देखा है। अपनी मां के लिए घर बनवाएंगे। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर..

एशियाड: मनु भाकर से अविनाश तक पर रहेंगी नजरें, क्रिकेट में अफगानिस्तान से भिड़ेगा भारत; नौवें दिन का कार्यक्रम

Top Headlines Nationwide bank strike averted thunderstorms likely several areas tension LPU classes suspended
बाहर होने के बाद मनु भाकर - फोटो : Twitter
एशियन गेम्स 2026 के 28 सितंबर के दिन भारत के खिलाड़ी 13 खेलों में चुनौती पेश करेंगे, जिसमें क्रिकेट, हॉकी, एथलेटिक्स, शूटिंग और बॉक्सिंग प्रमुख हैं। मनु भाकर, अविनाश साबले, लवलीना बोरगोहेन समेत कई भारतीय खिलाड़ियों से पदक की उम्मीद रहेगी, जबकि क्रिकेट में भारत का सामना अफगानिस्तान से होगा। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर..
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed