{"_id":"6ab95926daac2b3a09090667","slug":"bank-strike-deferred-indian-banks-association-iba-and-united-forum-of-bank-unions-ufbu-meeting-news-updates-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक हड़ताल टली: इंडियन बैंक्स एसोसिएशन और यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के बीच हुई बैठक, क्या फैसला लिया गया?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बैंक हड़ताल टली: इंडियन बैंक्स एसोसिएशन और यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के बीच हुई बैठक, क्या फैसला लिया गया?
Sun, 27 Sep 2026 11:28 PM IST
ज्योति भास्कर
एएनआई, नई दिल्ली।
एएनआई, नई दिल्ली।
Published by: ज्योति भास्कर
Updated Sun, 27 Sep 2026 11:28 PM IST
सार
तीन दिनों की प्रस्तावित बैंक हड़ताल टालने का फैसला लिया गया है। बैंककर्मियों ने 28 सितंबर से आहूत हड़ताल को फिलहाल टालने का निर्णय देर रात हुई बैठक के बाद लिया। जानिए पूरा मामला
विज्ञापन
बड़ी खबर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
इंडियन बैंक्स एसोसिएशन और यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के बीच हुई बैठक के बाद तीन दिनों की प्रस्तावित बैंक हड़ताल टालने का फैसला लिया गया है। बैंककर्मियों ने 28 सितंबर से आहूत हड़ताल को टालने के निर्णय की घोषणा रविवार देर रात की।
किसकी बैठक में क्या फैसला हुआ?
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) ने 27 सितंबर को जारी सर्कुलर में बताया कि इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (IBA) के साथ हुई बैठक के बाद हड़ताल टालने को लेकर सहमति बनी। सर्कुलर के मुताबिक, रविवार रात 9:30 बजे IBA और UFBU के बीच बैठक हुई। बैठक में तय किया गया कि बैंकिंग क्षेत्र में बचे हुए शनिवारों को छुट्टी घोषित करने के मुद्दे पर IBA और UFBU की एक उच्चस्तरीय समिति बनाई जाएगी। यह समिति सभी संभावित विकल्पों पर विचार करेगी और संबंधित पक्षों से चर्चा कर समाधान निकालने की कोशिश करेगी।
विज्ञापन
(खबर अपडेट की जा रही है)

Bank strike deferred after the meeting between the Indian Banks' Association (IBA) and the United Forum of Bank Unions (UFBU) tonight. pic.twitter.com/SPJUwp63p2
— ANI (@ANI) September 27, 2026
विज्ञापन
(खबर अपडेट की जा रही है)