फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Two youths die public toilet in Mumbai one in custody what did the police say toxic gas?

महाराष्ट्र: सार्वजनिक शौचालय में दो युवकों की मौत, एक हिरासत में; जहरीली गैस मामले पर पुलिस ने क्या कहा?

Mon, 28 Sep 2026 07:42 AM IST
अस्मिता त्रिपाठी एएनआई, मुबंई
एएनआई, मुबंई Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Mon, 28 Sep 2026 07:42 AM IST
सार

मुंबई के राम मंदिर इलाके में सार्वजनिक शौचालय में जहरीली गैस के रिसाव से दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, पास की इलेक्ट्रोप्लेटिंग इकाई से केमिकल ड्रेनेज में छोड़े जाने का शक है। मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। आइए जानते हैं कि पुलिस ने क्या बताया

विज्ञापन
Maharashtra Two youths die public toilet in Mumbai one in custody what did the police say toxic gas?
गिरफ्तार (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

महाराष्ट्र पुलिस ने मुंबई के एक सार्वजनिक शौचालय में रासायनिक रिसाव के कारण दम घुटने से हुई दो युवकों की मौत के सिलसिले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


पुलिस ने क्या बताया? 
घटना की जानकारी देते हुए वनराई पुलिस स्टेशन के सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर अब्दुल शेख ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया, 'परसों गणपति विसर्जन के बाद, ग्रुप के करीब 8-10 सदस्य खाना खाने के बाद रात करीब 2:30 बजे उस जगह के पास बैठे थे। इसी दौरान, दो युवकों को पेशाब करने की जरूरत महसूस हुई। वे पास के एक पब्लिक टॉयलेट में चले गए। जब वे वापस नहीं आए, तो दूसरों ने टॉयलेट में जाकर देखा और उन्हें बेहोश पाया।
विज्ञापन


पुलिस को सूचना दी गई और दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। जांच के दौरान, घटनास्थल पर एक गंध महसूस हुई। पूछताछ में पता चला कि पास में ही इलेक्ट्रोप्लेटिंग की एक छोटी फैक्ट्री है जहां कुछ खास केमिकल इस्तेमाल किए जाते हैं। शक है कि वहां से ड्रेनेज सिस्टम में केमिकल छोड़े गए, जिससे जहरीली गैस फैल गई। पोस्टमार्टम किया गया है। हमने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एमपीसीबी ने किया दौरा
सायन स्थित महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (MPCB) की अधिकारी मधुरिमा जोशी और उनकी टीम ने उस जगह का दौरा और निरीक्षण किया। साथ ही, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों ने हवा और प्रदूषण की गुणवत्ता को 24 घंटे लगातार मापने के लिए उस जगह पर एक प्रदूषण निगरानी उपकरण  भी लगाया है।

यह घटना कहा की है? 
बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) के अनुसार, यह घटना राम मंदिर (पूर्व) में मृणालताई ब्रिज के पास पारसी पंचायत गेट के सामने हुई। पीड़ितों की पहचान प्रभाकर धनीवर (24) और भाविन देसाई (18) के तौर पर हुई है। उन्हें ट्रॉमा केयर हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी देते हुए डीसीपी गजानन राजमाने (जोन 12) ने कहा, 'साई इलेक्ट्रोप्लेट नाम की केमिकल की दुकान से केमिकल लीक हुआ, जिससे दम घुटने से दो युवकों की मौत हो गई। यह दुकान नवीनचंद्र चावड़ा की है।'

मृतकों के दोस्त ने क्या बताया? 
घटना के डरावने मंजर को याद करते हुए, मृतकों के दोस्त रोहित वैरागी ने बताया कि यह घटना रात 2:30 बजे से 3:00 बजे के बीच हुई। उन्होंने बताया कि खाना खाने के बाद वे सभी दोस्त ब्रिज के नीचे इकट्ठा हुए थे। वैरागी ने कहा, 'प्रभाकर और भाविन दोनों वॉशरूम गए थे। आधे घंटे बाद भी जब वे वापस नहीं आए, तो हमने उन्हें 15 से 20 बार कॉल किया, लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। इसलिए हम उन्हें देखने गए।'


बचाव की कोशिश के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा, 'एक दरवाजा खुला था। हमने उनमें से एक को अंदर बेहोश हालत में देखा। हमने उसे बाहर निकाला और तुरंत अस्पताल ले गए। दूसरा दरवाजा अंदर से बंद था, इसलिए हमने उसे तोड़कर खोला, दूसरे युवक को बाहर निकाला और उसे भी अस्पताल ले गए। लेकिन अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।' वैरागी ने इलाके में केमिकल लीकेज की गंभीरता का भी जिक्र किया और अपने शरीर पर हुए रैशेज (त्वचा पर चकत्ते) दिखाए। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed