फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Aaj Ke Din 28 September 2026 Big News of the Day Events today Bankers Strike CEC Protest Congress SC UPI MDR

आज के दिन: सुप्रीम कोर्ट में यूपीआई पर एमडीआर शुल्क के खिलाफ सुनवाई, सीईसी के खिलाफ कांग्रेस करेगी प्रदर्शन

Mon, 28 Sep 2026 06:28 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Mon, 28 Sep 2026 06:28 AM IST
विज्ञापन
Aaj Ke Din 28 September 2026 Big News of the Day Events today Bankers Strike CEC Protest Congress SC UPI MDR
आज के दिन खबरों में खास - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
आज 28 सितंबर को आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है। देश में आज बैंक कर्मियों की तीन दिवसीय देशव्यापी हड़ताल की शुरुआत होनी है। इसके अलावा मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार को लेकर निर्वाचन आयोग में उभरे विवाद को लेकर कांग्रेस भी आज प्रदर्शनों की शुरुआत करेगी। 
विज्ञापन


महाराष्ट्र में मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
महाराष्ट्र में कांग्रेस पार्टी 28 सितंबर को राज्य के सभी जिलों में विरोध प्रदर्शन आयोजित करेगी, जिसमें मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार की बर्खास्तगी और गिरफ्तारी की मांग की जाएगी। पार्टी का आरोप है कि मतदाता सूची पुनरीक्षण (एसआईआर) के माध्यम से करोड़ों वैध मतदाताओं के नाम हटाकर चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास किया गया है। इसके अलावा पार्टी ने चुनाव आयोग के भीतर जारी मतभेदों पर भी ज्ञानेश कुमार का विरोध किया है। 
विज्ञापन

सीएम योगी करेंगे 70 बच्चों को सम्मानित
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 28 सितंबर को अमर उजाला के बाल मेला में हुई विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता बच्चों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन करेंगे। यह कार्यक्रम दिग्विजयनाथ पीजी कॉलेज के सभागार में होगा जिसमें सरकारी, निजी सरकारी के करीब 500 स्कूली बच्चे शामिल होंगे।

विज्ञापन

मध्य प्रदेश कांग्रेस भी आज भोपाल में राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय का घेराव करेगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि मतदाता सूची में बिना पारदर्शी प्रक्रिया के लाखों नाम हटाए जाने के विरोध में पार्टी मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर सड़क पर उतरेगी।

ओडिशा विधानसभा के बाहर बीजद का विशाल प्रदर्शन
ओडिशा में मुख्य विपक्षी दल बीजू जनता दल (बीजद) के अध्यक्ष नवीन पटनायक के नेतृत्व में 28 सितंबर को राज्य विधानसभा के बाहर विशाल प्रदर्शन किया जाएगा। पार्टी केंद्र सरकार द्वारा संशोधित खान और खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम का विरोध कर रही है, जिसे बीजद ने राज्यों के संघीय अधिकारों और राजस्व पर हमला करार दिया है।
विज्ञापन

त्रिपुरा में ग्राम समिति चुनाव के लिए मतदान
त्रिपुरा जनजातीय क्षेत्र स्वायत्त जिला परिषद (टीटीएडीसी) की 587 ग्राम समितियों की 2,950 सीटों के लिए 28 सितंबर को मतदान होगा। राज्य निर्वाचन आयोग ने 1,095 मतदान केंद्रों पर मतपत्रों के जरिए निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।

सुप्रीम कोर्ट में यूपीआई पर एमडीआर शुल्क के खिलाफ सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट की 28 सितंबर की कॉज लिस्ट के अनुसार, मुख्य न्यायाधीश सूर्य कांत की अध्यक्षता वाली पीठ ₹2,000 से अधिक के व्यापारी यूपीआई लेन-देन पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (एमडीआर) लगाने के फैसले को चुनौती देने वाली जनहित याचिका पर सुनवाई करेगी। याचिका में आरोप लगाया गया है कि यह शुल्क बिना किसी स्पष्ट वैधानिक ढांचे और सार्वजनिक परामर्श के लागू किया जा रहा है।

जम्मू-कश्मीर विधानसभा में राज्य के दर्जे पर हंगामे के आसार
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में 28 सितंबर को मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला द्वारा पेश किए गए पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल करने संबंधी प्रस्ताव पर तीखी बहस और हंगामे की संभावना है। विपक्षी भाजपा इस प्रस्ताव का विरोध करते हुए सरकार को बर्खास्त करने की मांग कर रही है, जबकि सत्ताधारी नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) इसे जनता के सांविधानिक अधिकार की मांग बता रही है।

पश्चिम बंगाल में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का दौरा
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन अपने दो दिवसीय पश्चिम बंगाल दौरे के दूसरे दिन पानीहाटी में 'आंगन का मिलन' सेवा कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इसके बाद वे एक 'युवा संवाद सम्मेलन' को संबोधित करेंगे और राज्य के संगठनात्मक ढांचे की समीक्षा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed