फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Top Headline Today Important And Big News Stories Of 30h September 2025 Updates on amar ujala

Top News: महिला वनडे विश्व कप की आज से शुरुआत; करूर भगदड़ मामले में TVK जिला सचिव गिरफ्तार; पढ़ें सुर्खियां

Tue, 30 Sep 2025 07:11 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभम कुमार Updated Tue, 30 Sep 2025 07:11 AM IST
विज्ञापन
Top Headline Today Important And Big News Stories Of 30h September 2025 Updates on amar ujala
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
भारत और श्रीलंका के मैच के साथ मंगलवार को महिला वनडे विश्व कप 2025 का आगाज होगा। अच्छे फॉर्म में चल रही भारतीय महिला क्रिकेट टीम घरेलू मैदानों पर खेलने का फायदा उठाकर 47 साल बाद पहला आईसीसी खिताब जीतने के इरादे से उतरेगी। वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से बातचीत के बाद सोमवार की देर रात गाजा में संघर्ष विराम के लिए नया और विस्तृत प्रस्ताव रखा है। वार्ता के बाद दोनों नेताओं ने अपना संयुक्त बयान भी जारी किया। दोनों नेताओं ने कहा कि वे गाजा में युद्ध समाप्त करने की योजना पर सहमत हो गए हैं, लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि हमास उनकी शर्तें स्वीकार करेगा या नहीं। वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अगर हमास उनके प्रस्तावित शांति समझौते को स्वीकार नहीं करता, तो वे इस्राइल को उसे हराने के लिए पूरा समर्थन देंगे। एक तरफ तमिलनाडु के करूर जिले में अभिनेता और राजनेता विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) की रैली में भगदड़ के मामले में बड़ा एक्शन सामने आया है। इसके तहत पार्टी के करूर वेस्ट जिला सचिव वीपी मथियालगन को पुलिस ने सोमवार रात करूर-डिंडीगुल बॉर्डर के पास से गिरफ्तार कर लिया। वहीं दूसरी ओर इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कतर के प्रधानमंत्री मोहम्मद बिन अब्दुल रहमान बिन जासिम अल थानी से दोहा में 9 सितंबर को हुए इस्राइली हमले के लिए औपचारिक तौर पर माफी मांगी है। यह बातचीत व्हाइट हाउस से फोन कॉल के जरिए हुई, जहां इस्राइली पीएम इस समय अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के मेहमान के तौर पर मौजूद हैं। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन

महिला वनडे विश्व कप की आज से शुरुआत

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 30h September 2025 Updates on amar ujala
महिला वनडे विश्व कप 2025 - फोटो : BCCI Women-x
भारत और श्रीलंका के मैच के साथ मंगलवार को महिला वनडे विश्व कप 2025 का आगाज होगा। अच्छे फॉर्म में चल रही भारतीय महिला क्रिकेट टीम घरेलू मैदानों पर खेलने का फायदा उठाकर 47 साल बाद पहला आईसीसी खिताब जीतने के इरादे से उतरेगी। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
विज्ञापन

गाजा युद्ध पर ट्रंप की नई शांति योजना, नेतन्याहू राजी

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 30h September 2025 Updates on amar ujala
व्हाइट हाउस में ट्रंप और नेतन्याहू की मुलाकात - फोटो : PTI

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से बातचीत के बाद सोमवार की देर रात गाजा में संघर्ष विराम के लिए नया और विस्तृत प्रस्ताव रखा है। वार्ता के बाद दोनों नेताओं ने अपना संयुक्त बयान भी जारी किया। दोनों नेताओं ने कहा कि वे गाजा में युद्ध समाप्त करने की योजना पर सहमत हो गए हैं, लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि हमास उनकी शर्तें स्वीकार करेगा या नहीं। वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अगर हमास उनके प्रस्तावित शांति समझौते को स्वीकार नहीं करता, तो वे इस्राइल को उसे हराने के लिए पूरा समर्थन देंगे। पढ़ें पूरी खबर..

विज्ञापन

विजय की रैली में भगदड़ मामले में एक्शन, TVK जिला सचिव मथियालगन गिरफ्तार

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 30h September 2025 Updates on amar ujala
करूर में रैली में भगदड़ (File Photo) - फोटो : ANI

तमिलनाडु के करूर जिले में अभिनेता और राजनेता विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) की रैली में भगदड़ के मामले में बड़ा एक्शन सामने आया है। इसके तहत पार्टी के करूर वेस्ट जिला सचिव वीपी मथियालगन को पुलिस ने सोमवार रात करूर-डिंडीगुल बॉर्डर के पास से गिरफ्तार कर लिया। पढ़ें पूरी खबर..

शारदीय नवरात्रि दुर्गा महाष्टमी आज

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 30h September 2025 Updates on amar ujala
दुर्गा अष्टमी पर कन्या पूजन का महत्व - फोटो : अमर उजाला
शारदीय नवरात्रि के नौ दिन मां दुर्गा की विशेष पूजा-आराधना के लिए सर्वश्रेष्ठ और उत्तम दिन माना जाता है। नवरात्रि पर मां दुर्गा के 9 अलग-अलग स्वरूपों की पूजा उपासना का खास महत्व होता है। लेकिन नवरात्रि की अष्टमी और नवमी तिथि सबसे महत्पूर्ण तिथि होती है। अष्टमी और नवमी तिथि पर मां दुर्गा की विशेष पूजा-अर्चना के साथ कन्या पूजन, उनको भोजन और उपहार देकर शारदीय नवरात्रि व्रत का पारण किया जाता है। पढ़ें पूरी खबर...

पानी-बिजली संकट को लेकर आंदोलन का भयावह रूप

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 30h September 2025 Updates on amar ujala
मेडागास्कर का झंडे - फोटो : Google Gemini

पानी और बिजली की कमी के चलते शुरू हुए युवाओं के आंदोलन ने मेडागास्कर की राजनीतिक परिदृश्य को पूरी तरह बदल कर रख दी है। देशभर में पिछले कुछ दिनों से चल रहे इस आंदोलन ने अब बड़ा रूप ले लिया है। संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार कार्यालय के मुताबिक, गुरुवार से शुरू हुए इन प्रदर्शनों में अब तक कम से कम 22 लोगों की मौत हो चुकी है और 100 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। पढ़ें पूरी खबर...

संयुक्त राष्ट्र में उत्तर कोरिया की दो टूक

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 30h September 2025 Updates on amar ujala
उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग - फोटो : PTI

उत्तर कोरिया और वहां के सर्वोच्च नेता किम जोंग परमाणु कार्यक्रम को लेकर हमेशा से ही चर्चा में रहते आए हैं। इसी सिलसिले में उत्तर कोरिया एक बार फिर चर्चा में तब आया जब संयुक्त राष्ट्र महासभा की सालाना बैठक में उत्तर कोरिया के वरिष्ठ उप विदेश मंत्री किम सोन ग्योंग ने दो टूक कहा कि उनका देश कभी भी अपने परमाणु हथियार नहीं छोड़ेगा। उन्होंने इन हथियारों को दक्षिण कोरिया के साथ शक्ति संतुलन बनाए रखने के लिए जरूरी बताया। पढ़ें पूरी खबर..

'वो ट्रॉफी लेकर भाग गए', सूर्यकुमार ने लगाया नकवी पर बड़ा आरोप!

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 30h September 2025 Updates on amar ujala
एशिया कप 2025 (ट्रॉफी विवाद) - फोटो : ANI
एशिया कप के फाइनल में पाकिस्तान को पांच विकेट से हराकर भारतीय टीम जब ट्रॉफी का इंतजार कर रही थी, तब एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) के अध्यक्ष और पाकिस्तान के मंत्री मोहसिन नकवी उनसे यह खुशी छीनने की प्लानिंग कर रहे थे। दरअसल, भारतीय टीम ने पहले ही यह एलान कर दिया था कि खिलाड़ी नकवी के हाथों से ट्रॉफी स्वीकार नहीं करेंगे। इस फैसले का सम्मान करने के बजाय नकवी जिद पर अड़े रहे और स्टेज पर ही खड़े रहे। बाद में वह खुद ट्रॉफी उठाकर वहां से होटल भाग गए। अब इस पूरे मामले पर सूर्यकुमार यादव ने प्रकाश डाला है। पढ़ें पूरी खबर..

Speed Post: इस तारीख से महंगा हो जाएगा स्पीड पोस्ट करना

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 30h September 2025 Updates on amar ujala
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : freepic

अगर आप भी उन लोगों में से हैं, जो निजी कूरियर कंपनियों की जगह भारतीय डाक की स्पीड पोस्ट सर्विस का इस्तेमाल करते हैं, तो यह खबर आपके लिए है। डाक विभाग ने स्पीड पोस्ट के जरिये दस्तावेज भेजने के शुल्क में बदलाव की घोषणा की है। नई दरें बुधवार, एक अक्तूबर से लागू होंगी। इसके तहत, अब आपको पहले से ज्यादा कीमत चुकानी होगी। इसके साथ ही डाक विभाग ने कुछ नए फीचर्स भी जोड़े हैं। इसमें ओटीपी आधारित डिलीवरी, रियल-टाइम ट्रैकिंग और ऑनलाइन बुकिंग शामिल हैं। पढ़ें पूरी खबर....

 

नोबेल की दौड़ में इस बार 338 दावेदार; लेकिन ट्रंप को नहीं मिलेगा

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 30h September 2025 Updates on amar ujala
नोबेल शांति पुरस्कार - फोटो : Adobe Stock
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप नोबेल शांति पुरस्कार पाने के लिए खासे बेकरार हैं, लेकिन ट्रंप पुरस्कार की दौड़ से पहले ही बाहर हो गए हैं। दरअसल नोबेल के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति का नाम समयसीमा के बाद प्रस्तावित किया गया। ओस्लो में 10 अक्तूबर को होने वाले पुरस्कारों के एलान के लिए इस बार दौड़ में 338 दावेदार हैं। पढ़ें पूरी खबर..

लंदन में महात्मा गांधी की प्रतिमा के साथ तोड़फोड़

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 30h September 2025 Updates on amar ujala
महात्मा गांधी की प्रतिमा (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Google Gemini

लंदन के टेविस्टॉक स्क्वायर में स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के साथ की गई तोड़फोड़ की घटना को लेकर भारत ने कड़ी नाराजगी जताई है। ये घटना तब की है जब सोमवार को महात्मा गांधी की प्रतिमा के चबूतरे पर आपत्तिजनक भित्तिचित्र पाए गए, जिसे देखकर वहां मौजूद लोग और भारतीय समुदाय में गहरा आक्रोश फैल गया। पढ़ें पूरी खबर...

खौफनाक खुलासा: कचरा उठवाने से लेकर पिटाई और धमकी तक

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 30h September 2025 Updates on amar ujala
एसआईटी ने शुरू की पड़ताल

हरियाणा के पानीपत के सृजन पब्लिक स्कूल में कक्षा दो के मासूम को उल्टा लटकाने के मामले में पुलिस ने स्कूल के वैन चालक अजय (24) और प्रधानाचार्य रेणु (44) को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को सोमवार शाम कोर्ट ने दो दिन के रिमांड पर पुलिस को सौंपा दिया। विशेष जांच दल (एसआईटी) मामले की पड़ताल कर रहा है। अजय ने पुलिस को बताया कि उसने बच्चे को रेणु के कहने पर लटकाया था। उसे बर्बरता से पीटा भी था। स्कूल रेणु का ही है। पढ़ें पूरी खबर..

 

हरियाणा कांग्रेस में बड़ा बदलाव: राव नरेंद्र सिंह होंगे प्रदेश अध्यक्ष

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 30h September 2025 Updates on amar ujala
नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा और प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र। - फोटो : अमर उजाला
आखिरकार वह फैसला हो गया, जिसका हरियाणा की राजनीति को बेसब्री से इंतजार था। कांग्रेस ने अपने प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष (विधायक दल के नेता) का एलान कर दिया है। एक बार फिर भूपेंद्र सिंह हुड्डा नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी निभाएंगे, जबकि प्रदेश अध्यक्ष पद पर उनके करीबी राव नरेंद्र को हाईकमान ने भरोसा जताया है। कांग्रेस ने जाट और ओबीसी गठजोड़ को महत्व दिया है, जिसकी चर्चा पहले से थी और कई राजनीतिक पंडित इस संयोजन की सलाह भी दे रहे थे। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed