फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Bhupinder Singh Hooda Leader of Opposition in Haryana Congress Rao Narendra becomes State President

हरियाणा कांग्रेस में बड़ा बदलाव: राव नरेंद्र सिंह होंगे प्रदेश अध्यक्ष; भूपेंद्र हुड्डा बने नेता प्रतिपक्ष

Mon, 29 Sep 2025 09:27 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 29 Sep 2025 09:27 PM IST
सार

हरियाणा कांग्रेस नए प्रदेश अध्यक्ष का एलान किया गया है। इस पद पर पूर्व मंत्री राव नरेंद्र सिंह को जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, भूपेंद्र सिंह हुड्डा को विधायक दल के नेता चुना गया है।

विज्ञापन
Bhupinder Singh Hooda Leader of Opposition in Haryana Congress Rao Narendra becomes State President
नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा और प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आखिरकार वह फैसला हो गया, जिसका हरियाणा की राजनीति को बेसब्री से इंतजार था। कांग्रेस ने अपने प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष (विधायक दल के नेता) का एलान कर दिया है। एक बार फिर भूपेंद्र सिंह हुड्डा नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी निभाएंगे, जबकि प्रदेश अध्यक्ष पद पर उनके करीबी राव नरेंद्र को हाईकमान ने भरोसा जताया है। कांग्रेस ने जाट और ओबीसी गठजोड़ को महत्व दिया है, जिसकी चर्चा पहले से थी और कई राजनीतिक पंडित इस संयोजन की सलाह भी दे रहे थे। हुड्डा 2 बार मुख्यमंत्री, 4 बार नेता प्रतिपक्ष, 4 बार सांसद और 6 बार विधायक और 6 साल तक प्रदेशाध्यक्ष रह चुके हैं। राव नरेंद्र सिंह 3 बार विधायक और हुड्डा सरकार में स्वास्थ्य मंत्री रह चुके हैं।

विज्ञापन


कांग्रेस ने एक कदम आगे बढ़ते हुए न केवल ओबीसी को प्रदेश अध्यक्ष बनाया, बल्कि अहीरवाल क्षेत्र से आने वाले नेता को इस पद के लिए चुना। इसका कारण यह है कि कांग्रेस को सत्ता हासिल करने के लिए अहीरवाल में मजबूती जरूरी है, क्योंकि पिछले तीन कार्यकाल से अहीरवाल ही बीजेपी के लिए सत्ता की चाबी साबित हुआ है। 
विज्ञापन


इन दो नेताओं की ताजपोशी से यह भी स्पष्ट हो गया है कि कांग्रेस हाईकमान का भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर पूरा भरोसा कायम है। विरोधी गुटों ने दोनों पदों में से कोई एक हासिल करने के लिए दिल्ली में पूरे एक साल तक लॉबिंग की, लेकिन हाईकमान ने साफ कर दिया कि जनता और विधायकों पर पकड़ ही नेतृत्व का पैमाना होगी, न कि दिल्ली दरबार में हाजिरी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरियाणा कांग्रेस में बीते कई दिनों से सबसे ज्यादा चर्चित सवाल बना हुआ था कि नेता प्रतिपक्ष और प्रदेशाध्यक्ष कौन बनेगा? चर्चा थी कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को नेता प्रतिपक्ष और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री राव नरेंद्र को प्रदेशाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिल सकती है। पार्टी हाईकमान ने बिहार में बुधवार को होने वाली कांग्रेस वर्किंग कमेटी (सीडब्ल्यूसी) की बैठक में इन दोनों नेताओं को बुलाया था। 

नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष को लेकर दिल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के वरिष्ठ नेताओं के साथ राहुल गांधी कई दिनों से मंथन कर रहे थे। दावेदारों में भूपेंद्र सिंह हुड्डा के साथ-साथ कुमारी सैलजा और रणदीप सुरजेवाला का नाम बार-बार उछल रहा था। वहीं, प्रदेशाध्यक्ष की कुर्सी के लिए राव नरेंद्र के अलावा अशोक तंवर, कृष्णा मुरारी हुड्डा और कुछ अन्य नेताओं के नाम भी चर्चा में थे।


राहुल गांधी पहले ही बोल चुके हैं कि विधानसभा में विपक्ष की कमान किसी ऐसे नेता को दी जाएगी जो न केवल मजबूत संगठनात्मक पकड़ रखता हो बल्कि सरकार पर तीखे प्रहार भी कर सके। इसमें भूपेंद्र सिंह हुड्डा सबसे आगे थे। दूसरी ओर, प्रदेशाध्यक्ष की जिम्मेदारी किसी ऐसे चेहरे को देने की कोशिश है जो संगठन में संतुलन बनाते हुए सभी गुटों को साथ लेकर चल सके। कांग्रेस प्रदेश प्रभारी बीके हरिप्रसाद ने साफ कहा कि हरियाणा कांग्रेस कमेटी की ओर से दोनों पदों पर नियुक्तियों को लेकर प्रस्ताव दिल्ली हाईकमान तक पहुंचा दिया गया है। अब अंतिम फैसला शीर्ष नेतृत्व करेगा, जो कि कभी भी नाम जारी कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed