फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Mahatma Gandhi statue vandalized in London India expresses strong displeasure and demands investigation

London: लंदन में महात्मा गांधी की प्रतिमा के साथ तोड़फोड़, भारत ने जताई कड़ी नाराजगी; जांच के लिए उठाई मांग

Tue, 30 Sep 2025 02:17 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: शुभम कुमार Updated Tue, 30 Sep 2025 02:17 AM IST
सार

गांधी जयंती से पहले लंदन के टेविस्टॉक स्क्वायर में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर आपत्तिजनक भित्तिचित्र पाए जाने से भारतीय समुदाय में आक्रोश फैल गया है। भारत के उच्चायोग ने इसे अहिंसा और गांधी की विरासत पर हमला बताया है और स्थानीय प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
Mahatma Gandhi statue vandalized in London India expresses strong displeasure and demands investigation
महात्मा गांधी की प्रतिमा (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Google Gemini

विस्तार

लंदन के टेविस्टॉक स्क्वायर में स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के साथ की गई तोड़फोड़ की घटना को लेकर भारत ने कड़ी नाराजगी जताई है। ये घटना तब की है जब सोमवार को महात्मा गांधी की प्रतिमा के चबूतरे पर आपत्तिजनक भित्तिचित्र पाए गए, जिसे देखकर वहां मौजूद लोग और भारतीय समुदाय में गहरा आक्रोश फैल गया।

विज्ञापन


इसके बाद लंदन में भारत के उच्चायोग ने इस घटना पर कड़ी आपत्ति जताई। उच्चायोग ने सोशल मीडिया पर एक बयान जारी करते हुए कहा कि महात्मा गांधी की प्रतिमा के साथ किया गया यह शर्मनाक व्यवहार सिर्फ एक मूर्ति के साथ नहीं, बल्कि अहिंसा की भावना और गांधी जी की विरासत पर हमला है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Israel-Gaza Conflict: गाजा युद्ध पर ट्रंप की नई शांति योजना, नेतन्याहू राजी; बोले- हमास नहीं माना तो इस्राइल..
विज्ञापन
विज्ञापन


उच्चायोग ने स्थानीय प्रशासन से की कार्रवाई की मांग
मामले में भारतीय उच्चायोग ने कहा कि उन्होंने यह इस घटना की बात को स्थानीय प्रशासन और मेट्रोपॉलिटन पुलिस के समक्ष उठाया है और तत्काल कार्रवाई की मांग की है। भारतीय अधिकारी मौके पर पहुंचकर प्रतिमा की मरम्मत और उसकी गरिमा बहाल करने के लिए काम कर रहे हैं। बता दें कि महात्मा गांधी के प्रतिमा के साथ तोड़फोड़ का ये मामला गांधी जयंती (2 अक्तूबर) से ठीक कुछ दिन पहले सामने आया है, जब हर साल इस स्थान पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी जाती है।

ये भी पढ़ें:- Madagascar: पानी-बिजली संकट को लेकर आंदोलन का भयावह रूप, अब तक 22 की मौत; राष्ट्रपति ने बर्खास्त की सरकार

1968 में स्थापित की गई थी ये प्रतिमा
गौरतलब है कि यह कांस्य प्रतिमा 1968 में भारत लीग के सहयोग से स्थापित की गई थी। महात्मा गांधी की यह प्रतिमा उन्हें ध्यान मुद्रा में बैठे हुए दर्शाती है और उनके लंदन प्रवास के दिनों की याद दिलाती है जब वे पास ही के यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन में कानून की पढ़ाई कर रहे थे। गांधी जी के इस प्रतिमा के नीचे लिखा है कि महात्मा गांधी, 1869-1948। हर साल 2 अक्तूबर को यहां फूल अर्पित किए जाते हैं और गांधी जी के प्रिय भजन गाए जाते हैं। यह दिन संयुक्त राष्ट्र द्वारा अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में भी मनाया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed