फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Speed Post to get more expensive from October 1; service to become more secure with OTP-tracking feature

Speed Post: इस तारीख से महंगा हो जाएगा स्पीड पोस्ट करना; OTP-ट्रैकिंग फीचर के साथ और सुरक्षित होगी सेवा

Tue, 30 Sep 2025 05:44 AM IST
शिव शुक्ला बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शुक्ला Updated Tue, 30 Sep 2025 05:44 AM IST
सार

अंतर्देशीय स्पीड पोस्ट के नए शुल्क 1 अक्तूबर 2025 से प्रभावी होंगे। स्थानीय क्षेत्रों में 50 ग्राम तक के स्पीड पोस्ट के लिए नया शुल्क 19 रुपए होगा। 50 ग्राम से 250 ग्राम तक के सामान के लिए 24 रुपए और 250 से 500 ग्राम से अधिक वजन के सामान के लिए 28 रुपए शुल्क लगेगा। एजेंसी

विज्ञापन
Speed Post to get more expensive from October 1; service to become more secure with OTP-tracking feature
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : freepic

विस्तार

अगर आप भी उन लोगों में से हैं, जो निजी कूरियर कंपनियों की जगह भारतीय डाक की स्पीड पोस्ट सर्विस का इस्तेमाल करते हैं, तो यह खबर आपके लिए है। डाक विभाग ने स्पीड पोस्ट के जरिये दस्तावेज भेजने के शुल्क में बदलाव की घोषणा की है। नई दरें बुधवार, एक अक्तूबर से लागू होंगी। इसके तहत, अब आपको पहले से ज्यादा कीमत चुकानी होगी। इसके साथ ही डाक विभाग ने कुछ नए फीचर्स भी जोड़े हैं। इसमें ओटीपी आधारित डिलीवरी, रियल-टाइम ट्रैकिंग और ऑनलाइन बुकिंग शामिल हैं।

विज्ञापन

50 ग्राम तक का सामान भेजने पर 28 रुपए तक चार्ज
अंतर्देशीय स्पीड पोस्ट के नए शुल्क 1 अक्तूबर 2025 से प्रभावी होंगे। स्थानीय क्षेत्रों में 50 ग्राम तक के स्पीड पोस्ट के लिए नया शुल्क 19 रुपए होगा। 50 ग्राम से 250 ग्राम तक के सामान के लिए 24 रुपए और 250 से 500 ग्राम से अधिक वजन के सामान के लिए 28 रुपए शुल्क लगेगा। एजेंसी

विज्ञापन
विज्ञापन

200 किमी से ज्यादा दूरी के लिए 93 रुपए तक देना होगा
दूरी बढ़ने के साथ शुल्क में भी वृद्धि होगी। 200 किलोमीटर से 2000 किलोमीटर तक की दूरी के लिए 50 ग्राम तक के सामान भेजने के लिए 47 रुपए शुल्क लगेगा। वजन बढ़कर 51 ग्राम से 250 ग्राम तक होने पर इतनी ही दूरी के लिए 59 से 77 रुपए तक का चार्ज लगेगा। वहीं, 251 से 500 ग्राम तक के सामान के लिए 70 से 90 रुपए का शुल्क लिया जाएगा। इसके ऊपर माल एवं सेवा कर जीएसटी भी लागू होगा।

विज्ञापन

छात्रों को 10% छूट
छात्रों के लिए स्पीड पोस्ट सेवाओं की पहुंच बढ़ाने के लिए, स्पीड पोस्ट शुल्क पर 10% की छूट शुरू की गई है। ग्राहक रजिस्ट्रेशन सर्विस के जरिए भी स्पीड पोस्ट डिलीवरी भेज सकते हैं। इस सर्विस का फायदा उठाकर दस्तावेज और पार्सल दोनों ही सुरक्षित तरीके से प्राप्तकर्ता तक भेजे जा सकते हैं। इस सर्विस में सामान की डिलीवरी सिर्फ प्राप्तकर्ता या प्राप्तकर्ता द्वारा अधिकृत व्यक्ति को ही जाएगी। इसके लिए प्रति स्पीड पोस्ट 5 रुपए शुल्क के साथ जीएसटी लगेगी। इसी तरह, ‘वन-टाइम पासवर्ड डिलीवरी’ सर्विस के लिए भी प्रति स्पीड पोस्ट आइटम 5 रुपए का शुल्क, साथ ही जीएसटी देना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed