फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Top Headline Today Important And Big News Stories Of 11th November 2025 Updates on amar ujala

TOP News: बिहार में आज अंतिम चरण की वोटिंग; दिल्ली धमाके में फिदायीन हमले की ओर इशारा, पढ़ें आज की बड़ी खबरें

Tue, 11 Nov 2025 07:32 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला
न्यूज डेस्क अमर उजाला Published by: शुभम कुमार Updated Tue, 11 Nov 2025 07:32 AM IST
विज्ञापन
Top Headline Today Important And Big News Stories Of 11th November 2025 Updates on amar ujala
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
आज दूसरे और अंतिम चरण में बिहार के 20 जिलों की शेष 122 सीटों पर सुबह 7:00 से मतदान शुरू हो रहा है। सभी बूथों पर सोमवार दोपहर बाद ही कड़ी सुरक्षा के बीच इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन समेत तमाम चुनावी संसाधन पहुंचा दिए गए। सुबह 5:00 से 6:00 के बीच राजनीतिक दलों के एजेंट के सामने मॉक पोल की प्रक्रिया होगी। सुबह 7:00 से मतदान शुरू हो जाएगा। वहीं लाल किले के सामने हुए धमाका फिदायीन हमला बताया जा रहा है? दिल्ली पुलिस समेत देश की सुरक्षा एजेंसियों की शुरुआती जांच इस ओर इशारा कर रही हैं। स्थनीय लोगों का कहना है कि जिस कार में धमाका हुआ था उस कार में तीन लोग सवार थे। लोगों का ये भी कहना है कि उन्होंने इन संदिग्धों को जिंदा व मरते हुए देखा है। कार से अलग-अलग शरीर के चिथड़े उड़े थे। एक तरफ देश की राजधानी दिल्ली सोमवार शाम भीषण धमाके से दहल उठी। लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास भीड़ भरे इलाके में, कार में हुए जोरदार धमाके में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 24 लोग घायल हो गए। धमाके से कई गाड़ियों में आग लग गई। प्रारंभिक जांच में आतंकी हमले की आशंका जताई जा रही है। धमाका इतना शक्तिशाली था कि चपेट में आए लोगों के शरीर के हिस्से काफी दूर तक जाकर गिरे। वहीं दूसरी ओर बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत आज 122 सीटों पर मतदान हो रहा है। यहां कुल 1302 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। आपमें से कई लोग ऐसे होंगे जिनका नाम तो वोटर लिस्ट में है, लेकिन उनके पास वोटर आईडी कार्ड नहीं है। ऐसे में आपका सवाल होगा कि आप वोट कैसे डालेंगे? ऐसी स्थिति में आपको घबराने की जरूरत नहीं है। चुनाव आयोग ने बगैर वोटर आईडी कार्ड के भी वोट डालने का विकल्प दिया है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन

Bihar Election : 20 जिलों की 122 सीटों पर मतदान शुरू

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 11th November 2025 Updates on amar ujala
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 - फोटो : अमर उजाला
आज दूसरे और अंतिम चरण में बिहार के 20 जिलों की शेष 122 सीटों पर सुबह 7:00 से मतदान शुरू हो रहा है। सभी बूथों पर सोमवार दोपहर बाद ही कड़ी सुरक्षा के बीच इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन समेत तमाम चुनावी संसाधन पहुंचा दिए गए। सुबह 5:00 से 6:00 के बीच राजनीतिक दलों के एजेंट के सामने मॉक पोल की प्रक्रिया होगी। सुबह 7:00 से मतदान शुरू हो गया। पढ़ें पल-पल की खबर
विज्ञापन
विज्ञापन

Lal Quila Blast: फिदायीन हमले की ओर इशारा... कार में सवार थे तीन संदिग्ध

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 11th November 2025 Updates on amar ujala
कार धमाके के बाद जांच करती टीमें - फोटो : PTI

लाल किले के सामने हुए धमाका फिदायीन हमला बताया जा रहा है? दिल्ली पुलिस समेत देश की सुरक्षा एजेंसियों की शुरुआती जांच इस ओर इशारा कर रही हैं। स्थनीय लोगों का कहना है कि जिस कार में धमाका हुआ था उस कार में तीन लोग सवार थे। लोगों का ये भी कहना है कि उन्होंने इन संदिग्धों को जिंदा व मरते हुए देखा है। कार से अलग-अलग शरीर के चिथड़े उड़े थे। पुलिस व अस्पताल प्रशासन ने देर रात 20 घायलों की और 8 मृतकों की सूची जारी की है। पढ़ें पूरी खबर..

विज्ञापन

फॉरेंसिक जांच के शुरुआती नतीजे... तकनीकी व योजनाबद्ध था हमला

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 11th November 2025 Updates on amar ujala
धमाके से दहली दिल्ली - फोटो : अमर उजाला

देश की राजधानी दिल्ली सोमवार शाम भीषण धमाके से दहल उठी। लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास भीड़ भरे इलाके में, कार में हुए जोरदार धमाके में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 24 लोग घायल हो गए। धमाके से कई गाड़ियों में आग लग गई। प्रारंभिक जांच में आतंकी हमले की आशंका जताई जा रही है। पढ़ें पूरी खबर...

मतदाताओं के काम की खबर, वोटर आईडी कार्ड नहीं फिर भी डाल सकेंगे वोट

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 11th November 2025 Updates on amar ujala
वोटर आईडी कार्ड नहीं तो कैसे करें मतदान - फोटो : adobe stock
बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत आज 122 सीटों पर मतदान हो रहा है। यहां कुल 1302 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। आपमें से कई लोग ऐसे होंगे जिनका नाम तो वोटर लिस्ट में है, लेकिन उनके पास वोटर आईडी कार्ड नहीं है। ऐसे में आपका सवाल होगा कि आप वोट कैसे डालेंगे? ऐसी स्थिति में आपको घबराने की जरूरत नहीं है। चुनाव आयोग ने बगैर वोटर आईडी कार्ड के भी वोट डालने का विकल्प दिया है। पढ़ें पूरी खबर...

भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर ट्रंप का बड़ा बयान

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 11th November 2025 Updates on amar ujala
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : X @WhiteHouse

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अतरिक्त टैरिफ के चलते भारत और अमेरिका के रिश्तों में बीते दिनों से तनाव देखने को मिला है। ऐसे में अब ट्रंप ने भारत पर लगे टैरिफ को लेकर बड़ा बयान दिया है। पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रंप ने कहा कि फिलहाल भारत पर अमेरिकी टैरिफ बहुत ज्यादा हैं, क्योंकि भारत पहले रूस से तेल ले रहा था। पढ़ें पूरी खबर...

फरीदाबाद आतंकी साजिश: शोपियां के इमाम ने मुसैब का आतंकियों के कराया संपर्क

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 11th November 2025 Updates on amar ujala
फरीदाबाद आतंकी साजिश का खुलासा - फोटो : अमर उजाला

धौज इलाके की अल फलाह यूनिवर्सिटी से एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे डॉ. मुज्जमिल अहमद गनेई उर्फ मुसैब का ब्रेनवॉश पाकिस्तान में बैठे जैश के हैंडलर ने किया। वो बीते लगभग तीन महीने से जम्मू के इमाम के जरिये आतंकी संगठन के हैंडलर के संपर्क में आया। ये इमाम शोपियां का रहना वाला है और इसका नाम मौलवी इरफान अहमद है। पढ़ें पूरी खबर..

‘झूठी अफवाहें न फैलाएं’ सनी देओल की टीम ने जारी किया बयान

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 11th November 2025 Updates on amar ujala
धर्मेंद्र - फोटो : एक्स (ट्विटर)

धर्मेंद्र की तबीयत ठीक नहीं हैं, वह कई दिनों से अस्पताल में भर्ती हैं। आज परिवार के सदस्य और कई सेलेब्स उनसे मिलने पहुंचे। इससे फैंस के बीच दिग्गज अभिनेता की सेहत को लेकर चिंता बढ़ गई। अब सनी देओल की टीम का बयान सामने आया है। जिसमें धर्मेंद्र की सेहत को लेकर नया अपडेट दिया गया है।  पढ़ें पूरी खबर..

दिल्ली धमाके के बाद नेटिजन्स भड़के: 'ऑपरेशन सिंदूर 2.0' हुआ ट्रेंड

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 11th November 2025 Updates on amar ujala
धमाके से दहली दिल्ली, मौके पर पुलिस - फोटो : अमर उजाला

लाल किला के पास धमाके के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर अचानक माहौल बदल गया। घटना के कुछ ही मिनटों में ऑपरेशन सिंदूर 2.0 एक्स पर टॉप ट्रेंड करने लगा। यूजर्स ने गुस्से, दुख और देशभक्ति से भरे पोस्ट करते हुए पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पढ़ें पूरी खबर..

डेविड स्जेले की ‘फ्लेश’ को सम्मान, इतिहास बनाने से एक कदम दूर रह गईं किरण देसाई की किताब

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 11th November 2025 Updates on amar ujala
बुकर प्राइज 2025 (एआई से बनाई गई सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Google Gemini

लंदन में सोमवार रात आयोजित समारोह में हंगरी-ब्रिटिश लेखक डेविड स्जेले को उनके उपन्यास 'फ्लेश' के लिए बुकर प्राइज 2025 से सम्मानित किया गया। इस अवॉर्ड के तहत उन्हें 50,000 पाउंड की राशि और ट्रॉफी दी गई। पुरस्कार उन्हें पिछले साल की विजेता सामंथा हार्वी ने प्रदान किया। 51 वर्षीय स्जेले के उपन्यास 'फ्लेश' में एक ऐसे व्यक्ति की कहानी है जो भावनात्मक रूप से टूट चुका है और जिंदगी की कुछ अप्रत्याशित घटनाएं उसकी दुनिया बदल देती हैं। कहानी को समझने के बाद फैसला सुनाने वालों ने इस किताब को 'सरल लेकिन गहराई से भरी, तनावपूर्ण और भावनात्मक रूप से झकझोर देने वाली कहानी' बताया। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed