फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Lal Quila Blast Three suspects were in car

Lal Quila Blast: फिदायीन हमले की ओर इशारा... कार में सवार थे तीन संदिग्ध, लोगों ने इन्हें मरते हुए देखा

Tue, 11 Nov 2025 04:25 AM IST
आकाश दुबे पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 11 Nov 2025 04:25 AM IST
सार

हमलावर क्या फिदायीन था, या फिर किसी और की कार में बम प्लांट किया गया था? शुरुआती तस्वीरों से जो नजर आया है, वह हैरान करने वाला है। क्योंकि जिस कार में धमाके की बात सामने आई है, उसके पास एक शख्स की बॉडी पड़ी मिली, जिसके चिथड़े उड़े हुए थे।

विज्ञापन
Lal Quila Blast Three suspects were in car
लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास धमाका - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लाल किले के नजदीक कार में हुआ धमाका फिदायीन हमला भी हो सकता है? दिल्ली पुलिस समेत देश की सुरक्षा एजेंसियों की शुरुआती जांच इस ओर इशारा कर रही हैं। स्थनीय लोगों का कहना है कि जिस कार में धमाका हुआ था उस कार में तीन लोग सवार थे। लोगों का ये भी कहना है कि उन्होंने इन संदिग्धों को पहले जिंदा देखा। धमाके के समय वहां मौजूद लोगों ने इन लोगों को मरते हुए भी देखा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार में धमाके के बाद अलग-अलग शरीरों के चीथड़े उड़े थे। दिल्ली पुलिस व अस्पताल प्रशासन ने देर रात 20 घायलों की और 8 मृतकों की सूची भी जारी की।

विज्ञापन

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के एक अधिकारी ने बताया कि शुरुआती जांच में मौके पर मौजूद रहे कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि धमाके से ठीक पहले कार धीमी गति से चल रही थी। उन्होंने कार में बैठे तीन लोगों को जिंदा भी देखा था। इसके बाद उन्होंने इन लोगों को मरते और उनके शरीर के चीथड़े उड़ते देखे। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के अलावा खुफिया विभाग व एनआईए के अधिकारी स्थानीय लोगों से देर रात तक पूछताछ करने में लगे हुए थे। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन गेट नंबर 1 के पास हुए धमाके से जुड़ी जांच तेजी से आगे बढ़ रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों के मुताबिक यह अब साफ करने की कोशिश की जा रही है कि धमाका फिदायीन हमले का नतीजा है या फिर किसी कार में बम प्लांट किया गया था। फॉरेंसिक टीम मौके से मिले धातु के टुकड़ों, वायरिंग और केमिकल अवशेषों की जांच कर रही है।

विज्ञापन

फिदायीन हमलावर था या किसी और की कार में बम हुआ प्लांट
हमलावर क्या फिदायीन था, या फिर किसी और की कार में बम प्लांट किया गया था? फिलहाल इस सवाल का भी जवाब नहीं मिला है। शुरुआती तस्वीरों में जो दिखा, वह हैरान करने वाला है। जिस कार में धमाके की बात सामने आई है, उसके पास एक शख्स की डेडबॉडी पड़ी मिली, जिसके चीथड़े उड़े होने के कारण पहचान करना जटिल है। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि उसी कार में धमाका हुआ या किसी और कार में। एनआईए-एनएसजी समेत तमाम एजेंसियां जांच में जुटी हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed