फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Operation Sindoor 2.0 trended on social media after Delhi blast

दिल्ली धमाके के बाद नेटिजन्स भड़के: 'ऑपरेशन सिंदूर 2.0' हुआ ट्रेंड, यूजर बोले- इसमें PAK का हाथ, अब बर्दाश्त..

Tue, 11 Nov 2025 12:08 AM IST
विजय पुंडीर आदित्य पाण्डेय, अमर उजाला, नई दिल्ली
आदित्य पाण्डेय, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 11 Nov 2025 12:08 AM IST
सार

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सोमवार रात से ही लाल किला और धमाके से जुड़े शब्द टॉप ट्रेंड में शामिल रहे। आंकड़ों के मुताबिक करीब 1 लाख 4 हजार यूजर्स ने अंग्रेजी में हैशटैग रेड फोर्ट के साथ घटना की जानकारी साझा की या फिर इस पर प्रतिक्रिया दी। 

विज्ञापन
Operation Sindoor 2.0 trended on social media after Delhi blast
Delhi Blast - फोटो : जी पाल

विस्तार

लाल किला के पास धमाके के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर अचानक माहौल बदल गया। घटना के कुछ ही मिनटों में ऑपरेशन सिंदूर 2.0 एक्स पर टॉप ट्रेंड करने लगा। यूजर्स ने गुस्से, दुख और देशभक्ति से भरे पोस्ट करते हुए पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सोमवार रात से ही लाल किला और धमाके से जुड़े शब्द टॉप ट्रेंड में शामिल रहे। आंकड़ों के मुताबिक करीब 1 लाख 4 हजार यूजर्स ने अंग्रेजी में हैशटैग रेड फोर्ट के साथ घटना की जानकारी साझा की या फिर इस पर प्रतिक्रिया दी। वहीं, हिंदी में हैशटैग लाल किला दूसरे नंबर पर रहा, जिसके साथ 44 हजार से ज्यादा लोगों ने पोस्ट किए। तीसरे नंबर पर अंग्रेजी में हैशटैग लाल किला ट्रेंड किया, जिसमें करीब 14 हजार यूजर्स ने कमेंट्स किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

टॉप 20 ट्रेंड्स में से 17 ट्रेंड धमाके से जुड़े
टॉप 20 ट्रेंड्स में से 17 ट्रेंड सिर्फ धमाके से जुड़े हाई एलर्ट, गृह मंत्री, एलएनजेपी अस्पताल, हुंडई आई 20 कार, नदीम खान, फरीदाबाद, घटनास्थल, दिल्ली पुलिस कमिश्नर सतीश गोल्चा, चांदनी चौक, पुलवामा जैसे हैशटैग शामिल रहे। सबसे ज्यादा चर्चा में रहा हैशटैग ऑपरेशन सिंदूर 2.0, जो टॉप 10 में शामिल हो गया। ट्रेंड की शुरुआत शैफरॉन चार्जर्स नाम के एक यूजर ने की, जिसने लिखा, लाल किला धमाके के बाद पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर 2.0 शुरू करने का यही सही समय है।

विज्ञापन

यूजर्स की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई
यश मिश्रा नामक यूजर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को टैग करते हुए लिखा कि अगर इसमें पाकिस्तान का हाथ है, तो अब बर्दाश्त की हद पार हो गई है। जवाब वक्त पर और कड़ा होना चाहिए। वहीं रूपम कुमारी ने लिखा कि लाल किले पर खून बह गया, लेकिन अब तक किसी को पकड़ा नहीं गया। दोषी चाहे जो भी हो, सजा जरूर मिलनी चाहिए। रमेश तिवारी ने इसे ऐक्ट ऑफ वार करार देते हुए लिखा कि गृहमंत्री अमित शाह घटनास्थल और अस्पताल पहुंचे हैं और दिल्ली में हाई अलर्ट जारी है। उन्होंने कहा, अब देर नहीं, ऑपरेशन सिंदूर 2.0 शुरू होना चाहिए। कई अन्य यूजर्स जैसे नितिन, अजय प्रताप सिंह और आकाश शर्मा ने मीम्स और वीडियो क्लिप्स शेयर करते हुए लिखा कि देश के दुश्मन सिर्फ सीमा पार नहीं, बल्कि भीतर भी छिपे हैं।

कुछ मिनटों में तेजी से फैलीं घटना से जुड़ीं तस्वीरें
घटना से जुड़ीं तस्वीरें, वीडियो और अफवाहें इतनी तेजी से फैलीं कि कुछ ही मिनटों में एक्स, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर इससे जुड़ा कंटेंट वायरल हो गया। सोशल मीडिया पर हर दूसरा पोस्ट लाल किला धमाका और ऑपरेशन सिंदूर 2.0 से जुड़ा था, मानो पूरा डिजिटल भारत एक स्वर में कह रहा हो, अब जवाब जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed