फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Faridabad terror plot Shopian Imam put Musaib in touch with terrorists

फरीदाबाद आतंकी साजिश: शोपियां के इमाम ने मुसैब का आतंकियों के कराया संपर्क, जैश के हैंडलर ने किया ब्रेशवॉश

Tue, 11 Nov 2025 04:13 AM IST
आकाश दुबे सोनू यादव, अमर उजाला, फरीदाबाद
सोनू यादव, अमर उजाला, फरीदाबाद Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 11 Nov 2025 04:13 AM IST
सार

जांच एजेंसी के एक आधिकारिक सूत्र ने बताया कि करीब तीन महीने से मुसैब लगातार पाकिस्तानी हैंडलर के संपर्क में था। पाकिस्तानी हैंडलर ने शुरू में इससे पेशे और निवास के बारे में पता किया।

विज्ञापन
Faridabad terror plot Shopian Imam put Musaib in touch with terrorists
फरीदाबाद में यहीं से भारी मात्रा में बरामद हुई विस्फोटक सामग्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धौज इलाके की अल फलाह यूनिवर्सिटी से एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे डॉ. मुज्जमिल अहमद गनेई उर्फ मुसैब का ब्रेनवॉश पाकिस्तान में बैठे जैश के हैंडलर ने किया। वो बीते लगभग तीन महीने से जम्मू के इमाम के जरिये आतंकी संगठन के हैंडलर के संपर्क में आया। ये इमाम शोपियां का रहना वाला है और इसका नाम मौलवी इरफान अहमद है। 

विज्ञापन

इसी इमाम के जरिये मुसैब समेत अब तक गिरफ्तार हो चुके 7 संदिग्ध आतंकी पाकिस्तान के आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद और अंसर गजावत-उल-हिंद के संपर्क में आए। जांच एजेंसी के एक आधिकारिक सूत्र ने बताया कि करीब तीन महीने से मुसैब लगातार पाकिस्तानी हैंडलर के संपर्क में था। पाकिस्तानी हैंडलर ने शुरू में इससे पेशे और निवास के बारे में पता किया। मुसैब ने कई बार वीडियो कॉल पर भी पाकिस्तानी हैंडलर से संपर्क किया। इस दौरान मुसैब ने उसे अपनी यूनिवर्सिटी की लोकेशन भी बताई। मुसैब ने बताया कि वो यूनिवर्सिटी परिसर में ही अपने क्वार्टर में रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पाकिस्तानी हैंडलर ने मुसैब को कहा कि 'अल्लाह ने हम सबको बड़े मकसद की जिम्मेदारी है। इसके लिए कुछ सामान हम तुम तक पहुंचा देंगे, उसे सेफ रखना है और समय आने पर उसे प्रयोग किया जाएगा।' इसके लिए मुसैब को यूनिवर्सिटी परिसर से बाहर ठिकाना ढूंढने को कहा गया। मुसैब ने इसी के बाद इमाम व अन्य लोगों से संपर्क किया और धौज व फतेहपुर तगा गांव में कई ठिकाने चेक किए। ये ठिकाने चेक करने के बाद इनकी फोटो व लोकेशन भी पाकिस्तानी हैंडलर को भेजी गई। 

विज्ञापन

आधिकारिक सूत्र ने बताया कि पाकिस्तानी हैंडलर ने इन दोनों ठिकानों की लोकेशन व फोटो देखने के बाद इन्हें फाइनल किया। इसके बाद ही मुसैब ने ये दोनों मकान किराये पर लिए। ये लेने के बाद दो अलग-अलग बार कुछ लोग सामान लेकर यहां आए और मुसैब उनसे यूनिवर्सिटी परिसर के बाहर ही मिला। फिर मुसैब उन्हें अपने साथ लेकर गया और ये सामान अपने इन दोनों किराये पर लिए गए ठिकानों पर रखवा दिया। इसके बाद भी 2 से 3 बार पाकिस्तानी हैंडलर ने मुसैब से बात की और उसे कहा कि तुमने नेक काम में साथ दिया है, जल्द ही ये सामान हम मंगवा लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed