फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sunny Deol Team Issued Statement Share New update on Dharmendra Health

‘झूठी अफवाहें न फैलाएं’ सनी देओल की टीम ने जारी किया बयान, धर्मेंद्र की हेल्थ को लेकर दिया नया अपडेट

Tue, 11 Nov 2025 12:15 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Tue, 11 Nov 2025 12:15 AM IST
सार

Dharmendra Health Update: तमाम अटकलों के बीच सनी देओल की टीम ने एक बयान जारी करते हुए अभिनेता धर्मेंद्र की सेहत के बारे में जानकारी दी है। जानिए, टीम ने बयान में क्या कहा? 

विज्ञापन
Sunny Deol Team Issued Statement Share New update on Dharmendra Health
धर्मेंद्र - फोटो : एक्स (ट्विटर)

विस्तार

धर्मेंद्र की तबीयत ठीक नहीं हैं, वह कई दिनों से अस्पताल में भर्ती हैं। आज परिवार के सदस्य और कई सेलेब्स उनसे मिलने पहुंचे। इससे फैंस के बीच दिग्गज अभिनेता की सेहत को लेकर चिंता बढ़ गई। अब सनी देओल की टीम का बयान सामने आया है। जिसमें धर्मेंद्र की सेहत को लेकर नया अपडेट दिया गया है।  

विज्ञापन

डॉक्टर्स की निगरानी में हैं धर्मेंद्र 
सनी देओल की टीम ने एक बयान जारी किया है, जिसमें वह लिखते हैं, ‘धर्मेंद्र जी की हालत स्थिर है। वे डॉक्टरों की निगरानी में हैं। आगे के अपडेट उपलब्ध होने पर साझा किए जाएंगे। प्लीज, उनके स्वास्थ्य के बारे में झूठी अफवाहें न फैलाएं। सभी से अनुरोध है कि उनके जल्दी स्वस्थ होने की प्रार्थना करें। परिवार की प्राइवेसी का सम्मान करें।’  

विज्ञापन


ये खबर भी पढ़ें: फिल्में, प्रोडक्शन बैनर और फार्महाउस, अकूत संपत्ति के मालिक हैं धर्मेंद्र; नेटवर्थ सुन उड़ जाएंगे होश 
विज्ञापन
विज्ञापन


सनी देओल के चेहरे की शिकन ने बढ़ाई थी फैंस की चिंता 
सोमवार को सनी देओल और परिवार के कई सदस्य मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल पहुंचे थे। यहीं पर धर्मेंद्र का कई दिनों से इलाज चल रहा है। कुछ वायरल वीडियो में सनी देओल काफी दुखी दिखे, उनके चेहरे की शिकन देखकर फैंस को झटका लगा। धर्मेंद्र की सेहत को लेकर उनके फैंस परेशान हो गए।  

फैंस ने भी जल्दी ठीक होने की प्रार्थना 
सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हुआ, जिसमें धर्मेंद्र के फैन ने अपने घर पर उनके लिए प्रार्थना की। अपने परिवार के साथ मिलकर फैन ने हवन किया। साथ ही फैन, धर्मेंद्र की फोटो लगाकर उनके नाम की पूजा करवाते भी दिखे। धर्मेंद्र के जल्दी ही स्वस्थ होने की कामना की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed