फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   tamil-nadu-vellore-under-construction-csi-church-collapse-many-died-Several-rescued-DC-Leela-Alex-tells-what

तमिलनाडु: वेल्लोर में निर्माणाधीन चर्च की ऊपरी मंजिल गिरी, एक की मौत; 10 लोगों को बचाया, मलबे में कितने दबे?

Thu, 10 Sep 2026 08:48 PM IST
देवेश त्रिपाठी एएनआई, वेल्लोर
एएनआई, वेल्लोर Published by: देवेश त्रिपाठी Updated Thu, 10 Sep 2026 08:48 PM IST
सार

तमिलनाडु के वेल्लोर जिले में कटपाड़ी के पास मंडई कृष्णापुरम में निर्माणाधीन सीएसआई चर्च की ऊपरी मंजिल गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे के बाद 10 श्रमिकों को मलबे से सुरक्षित बाहर निकाला गया। वहीं, मलबे में एक शख्स के दबे होने की संभावना जताई जा रही है। 

विज्ञापन
tamil-nadu-vellore-under-construction-csi-church-collapse-many-died-Several-rescued-DC-Leela-Alex-tells-what
तमिलनाडु में भीषण हादसा - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

तमिलनाडु के वेल्लोर जिले से एक बेहद दर्दनाक और बड़ा हादसा सामने आया है। राज्य के वेल्लोर जिले में काटपाडी के पास निर्माणाधीन सीएसआई चर्च की ऊपरी मंजिल की कंक्रीट की छत ढह गई। इस भीषण हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 10 लोगों को मलबे से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि हादसा कटपाड़ी के पास मंडई कृष्णापुरम में हुआ। अधिकारियों के अनुसार, एक और व्यक्ति के मलबे में दबे होने की आशंका है। उसे बचाने के लिए युद्धस्तर पर राहत और बचाव अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन


घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती
मलबे से निकाले गए श्रमिकों को इलाज के लिए वेल्लोर के निजी और सरकारी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। हादसे की सूचना मिलने के बाद वेल्लोर की जिला कलेक्टर लीला एलेक्स पीएस लीला एलेक्स मौके पर पहुंचीं। उन्होंने घटनास्थल का जायजा लिया और बचाव अभियान की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


मलबे में दबे शख्स को निकालने के लिए बचाव कार्य जारी
जिला कलेक्टर लीला एलेक्स ने कहा, 'घटना की विस्तृत जांच के लिए एक टीम गठित की गई है। पुलिस को हादसे के कारणों और परिस्थितियों की जांच करने के निर्देश दिए गए हैं।' प्रशासन और बचाव दल मलबे में फंसे बताए जा रहे व्यक्ति को सुरक्षित निकालने के प्रयास में जुटे हैं।
कैसे हुआ हादसा?
स्थानीय पुलिस और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह घटना आज उस समय हुई जब चर्च की पहली मंजिल और ऊपरी हिस्से की कंक्रीट ढलाई का काम बड़े पैमाने पर चल रहा था। काम के दौरान अचानक लोहे के सपोर्टिंग पिलर और मचान वजन न संभाल पाने के कारण खिसक गए, जिससे भारी-भरकम गीली कंक्रीट की पूरी छत नीचे काम कर रहे मजदूरों पर आ गिरी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed