{"_id":"60eefa8a50b9fa10404d484a","slug":"order-to-issue-notice-to-social-media-platforms-if-something-posted-against-law","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया: कानून विरोधी सामग्री डालने पर नोटिस जारी करने का आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोशल मीडिया: कानून विरोधी सामग्री डालने पर नोटिस जारी करने का आदेश
Wed, 14 Jul 2021 10:35 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Wed, 14 Jul 2021 10:35 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश के गृह विभाग ने सोशल मीडिया (फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर आदि) पर विधि विरुद्ध सामग्री के ऑनलाइन प्रसारण को लेकर ऐसी सामग्री को अविलंब हटाने या उसे निरयोग्य करने के लिए धारा 79 (3) (बी) के अंतर्गत नोटिस जारी करने के लिए सचिव गृह को अधिकृत करने हेतु आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन
यह आदेश गृह विभाग की ओर से विधि विभाग एवं विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग से परिमार्जन कराके जारी किए गए हैं।
उल्लेखनीय है कि इस आदेश के बाद अब गृह सचिव निर्धारित फॉर्मेट में जानकारी प्राप्त होने पर इंटरमीडिएटरी (सोशल मीडिया या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म को चलाने वाली एजेंसी) को सीधे नोटिस जारी कर ऐसी सामग्री अविलंब हटाने या निरयोग्य करने के लिए कानूनी नोटिस जारी कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
