फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Elections 2019 news updates of 1st april 2019

लोकसभा चुनाव 2019: यहां पढ़ें हर वो बड़ी खबर जो आपके लिए है जरूरी

Mon, 01 Apr 2019 09:17 PM IST
अमित मंडल चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित मंडल Updated Mon, 01 Apr 2019 09:17 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019 news updates of 1st april 2019
लोकसभा चुनाव अपडेट - फोटो : Amar Ujala

लोकसभा चुनाव 2019 की लड़ाई महासंग्राम में बदल चुकी है। नेताओं की रैलियों का दौर चरम पर पहुंच चुका है। भाजपा-कांग्रेस सहित तमाम पार्टियों की ओर से उम्मीदवारों के नामों के एलान का दौर हर दिन के साथ आगे बढ़ रहा है। देश के लिए 2019 लोकसभा चुनाव बेहद अहम है और ऐसे में आपके लिए चुनाव की हर बड़ी खबर जानना बेहद जरूरी है। दिनभर की आपाधापी में चुनाव की बड़ी खबरें आपसे छूट रही हों तो चुनाव की हर बड़ी खबर आप एक ही जगह पढ़ सकते हैं। 

विज्ञापन

1 अप्रैलः दिनभर का चुनाव अपडेट

 

-लोकसभा चुनाव 2019 की जंग में अब परिवारों के बीच अदावत तेज होती जा रही है। लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने बगावत कर दी है। बिहार में सीट बंटवारे से नाराज तेज प्रताप ने लालू-राबड़ी मोर्चा बनाने का एलान किया है। उन्होंने कहा कि अगर हमारी बात नहीं मानी गई तो सभी सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार खड़े करेंगे। पूरी खबर पढ़ें 

विज्ञापन


-हार्दिक पटेल ने सुप्रीम कोर्ट में जो याचिका डाली है, उसमें तुरंत सुनवाई की मांग की गई है क्योंकि नामांकन की आखिरी तारीख 4 अप्रैल है। दरअसल, गुजरात हाई कोर्ट ने तोड़फोड़ के एक मामले में दोषी पाए जाने के बाद हार्दिक के चुनाव लड़ने पर पाबंदी लगा दी है जिसे लेकर हार्दिक ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका डाली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ें पूरी खबर

-भाजपा अध्यक्ष अमित शाह का एलान, भारत धर्म जन सेना के अध्यक्ष तुषार वेल्लापल्ली होंगे वायनाड से एनडीए उम्मीदवार। बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अमेठी के अलावा यहां से भी लड़ रहे हैं चुनाव। पढ़ें पूरी खबर

-आम आदमी पार्टी ने नमो टीवी को लेकर चुनाव आयोग को शिकायती चिट्ठी लिखी है। चिट्ठी में लिखा है, "क्या आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद किसी राजनीतिक दल को अपना चैनल जारी रखने की अनुमति दी जा सकती है। अगर चुनाव आयोग से कोई इजाजत नहीं ली गई थी तो आयोग ने इस पर क्या कार्रवाई की?" पढ़ें पूरी खबर

-सोशल मीडिया की दिग्गज कंपनी फेसबुक ने भारत में आम चुनावों से पहले बड़ा कदम उठाया है। फेसबुक ने दावा किया है कि उसने कांग्रेस पार्टी और पाकिस्तान के सैन्य कर्मचारियों से जुड़े हुए पेज और अकाउंट को अपने प्लेटफॉर्म से हटा दिया है। अंतरराष्ट्रीय समाचार एजेंसी रॉयटर्स की तरफ से इन पेजों को हटाने जानकारी दी गई है। पढ़ें पूरी खबर

-'न्याय' योजना के दावे के बाद लोकसभा चुनाव शुरू होने से ठीक पहले भाजपा सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बेरोजगारी को लेकर हमला बोलने वाले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बड़ा एलान किया है। उन्होंने कहा है कि अगर केंद्र में उनकी सरकार बनती है तो एक साल के अंदर 22 लाख सरकारी नौकरी दी जाएंगी। उन्होंने रविवार रात एक ट्वीट कर लिखा कि मौजूदा वक्त में करीब 22 लाख सरकारी नौकरियों के लिए पद खाली हैं। अगर उनकी पार्टी सत्ता में आई तो 31 मार्च 2020 तक इन सभी पदों को भरा जाएगा। पढ़ें पूरी खबर

-सपा के संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने भरा नामांकन। बेटे अखिलेश के साथ नामांकन के लिए पहुंचे। भाई शिवपाल नहीं आए साथ। पढ़ें पूरी खबर

-महाराष्ट्र के वर्धा में चुनावी रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस के आरोपों का कड़ा जवाब दिया है। 'शौचालय के चौकीदार' वाली कांग्रेस की टिप्पणी पर उन्होंने कहा कि आपकी गालियां मेरे लिए गहने के समान हैं। क्योंकि जब मैं शौचालयों का चौकीदार बनता हूं, तो देश की करोड़ों माताओं-बहनों की इज्जत का भी चौकीदार बनता हूं। आपके लिए ये शौचालय होगा, मेरे लिए तो ये मेरी माताओं-बहनों का इज्जत घर है। पढ़ें पूरी खबर 

-उत्तर प्रदेश में बसपा ने छह उम्मीदवारों की सूची जारी की है। फर्रूखाबाद से मनोज अग्रवाल, मिश्रिख से नीलू सत्यार्थी, अकबरपुर से निशा सचान, हमीरपुर से दिलीप कुमार सिंह, जालौन से पंकज सिंह और शाहजहांपुर से अमर चंद्र जौहर उम्मीदवार बनाए गए हैं। पढ़ें पूरी खबर


-राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के राज्यसभा सांसद माजिद मेमन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया है। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि प्रधानमंत्री गलत रास्ते पर चलने वाले आदमी की तरह बात करते हैं। वो इतने बड़े पद पर बैठे हैं। उनका पद एक संवैधानिक पद है। उस संवैधानिक पद में प्रधानमंत्री रास्ते से नहीं चुना जाता।" पढ़ें पूरी खबर

-दिल्ली में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच गठबंधन की जोर-आजमाइश से आखिरकार पर्दा उठ गया। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में कांग्रेस-आप का गठबंधन नहीं होगा। केजरीवाल ने कहा कि गठबंधन के लिए राहुल गांधी ने मना कर दिया है। पढ़ें पूरी खबर

-छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तोहफे में आइना भेजा है। बाकायदा ट्वीट कर उन्होंने पीएम मोदी पर तंज कसते हुए कहा है कि इसे ऐसी जगह लगाएं जहां से आप रोज गुजरते हैं। उन्होंने लिखा है कि इस लोकसभा चुनाव में देश की 125 करोड़ की आबादी आपको आईना दिखाने वाली है। पढ़ें पूरी खबर

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed