फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   lok sabha election: Facebook deleted accounts linked to Congress party and Pak military employees

कांग्रेस के 687 पेज हटाने के बाद पार्टी ने दिया जवाब, फेसबुक से मांगी पेजों की सूची

Mon, 01 Apr 2019 08:10 PM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संदीप भट्ट Updated Mon, 01 Apr 2019 08:10 PM IST
विज्ञापन
lok sabha election: Facebook deleted accounts linked to Congress party and Pak military employees
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

सोशल मीडिया की दिग्गज कंपनी फेसबुक ने भारत में आम चुनावों से पहले बड़ा कदम उठाया है। फेसबुक ने दावा किया है कि उसने कांग्रेस पार्टी और पाकिस्तान के सैन्य कर्मचारियों से जुड़े हुए पेज और अकाउंट को अपने प्लेटफॉर्म से हटा दिया है। अंतरराष्ट्रीय समाचार एजेंसी रॉयटर्स की तरफ से इन पेजों को हटाने जानकारी दी गई है। 

विज्ञापन


फेसबुक द्वारा यह बात सार्वजनिक करने के बाद अब कांग्रेस की ओर से बयान जारी किया गया है। पार्टी ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट कर स्पष्ट किया है कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा चलाया जा रहा कोई भी फेसबुक पेज डिलीट नहीं किया गया है। पार्टी ने कहा कि हमारे सत्यापित वॉलंटियरों द्वारा चलाए जा रहे सभी पेज भी सुरक्षित हैं। पार्टी ने कहा कि इस बीच हमने फेसबुक से कहा है कि वह हमें हटाए गए सभी पेज और अकाउंट की सूची उपलब्ध कराएं। हम फेसबुक के जवाब की प्रतीक्षा कर रहे हैं।
विज्ञापन



फेसबुक ने कहा कि उसने लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी से जुड़े 687 पेज और अकाउंट हटाए हैं। फेसबुक ने कहा कि उसने पाकिस्तानी सेना के जनसंपर्क विभाग से जुड़े 103 अकाउंट्स भी डिलीट कर दिए हैं।

बता दें संभवत: पहली बार फेसबुक ने किसी बड़ी राजनीतिक पार्टी से जुड़े पेजों को हटाया है। अपनी इस कार्रवाई पर फेसबुक ने साफ किया है कि इन पेजों को उनमें प्रकाशित सामग्री की बजाय उनके अप्रमाणिक जानकारी के चलते डिलीट किया गया है। 


फेसबुक ने बताया कि उसने अपनी जांच में पाया है कि लोगों ने फेक अकाउंट्स बनाए और अलग-अलग ग्रुप्स से जुड़कर कंटेंट को फैलाया और इसके जरिए लोगों से संपर्क बढ़ाने का काम किया। फेसबुक ने कहा कि इन फेक पेजों में स्थानीय समाचार के अलावा मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना भी की जाती थी। 

कांग्रेस प्रवक्ता मनीष तिवारी से जब इस बारे में सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा,

एक समाचार रिपोर्ट पर इस तरह त्वरित प्रतिक्रिया देना ठीक नहीं होगा। पहले हम पूरे मामले को समझ लें, उसी के बाद कुछ कह सकेंगे। हो सकता है कि जिन फेसबुक पेज का जिक्र हो रहा है वो कांग्रेस से संबंधित ही न हों।

 
मालूम हो कि इस बार 11 अप्रैल से 19 मई के बीच सात चरणों में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान होना है। वहीं चुनावी नतीजे 23 मई को घोषित किए जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed