{"_id":"5ca20e7abdec221454120c71","slug":"lok-sabha-elections-2019-lalu-yadav-son-tej-pratap-yadav-to-form-lalu-rabri-morcha","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज प्रताप यादव ने की बगावत, बिहार में किया लालू-राबड़ी मोर्चा बनाने का एलान ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
तेज प्रताप यादव ने की बगावत, बिहार में किया लालू-राबड़ी मोर्चा बनाने का एलान
Mon, 01 Apr 2019 09:23 PM IST
साहिल धुलिया
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, पटना
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: साहिल धुलिया
Updated Mon, 01 Apr 2019 09:23 PM IST
विज्ञापन
तेजप्रताप यादव
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव 2019 की जंग में अब परिवारों के बीच अदावत तेज होती जा रही है। लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने बगावत कर दी है। बिहार में सीट बंटवारे से नाराज तेज प्रताप ने लालू-राबड़ी मोर्चा बनाने का एलान किया है। उन्होंने कहा कि अगर हमारी बात नहीं मानी गई तो सभी सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार खड़े करेंगे।
तेज प्रताप ने अपनी मांग रखते हुए पार्टी से दो सीटें शिवहर और जहानाबाद मांगी हैं। साथ ही कहा कि भाई-भाई में लड़ाई कराने की साजिश की जा रही है। पार्टी कार्यकर्ताओं से चलती है, युवाओं से चलती है, ऐसे लोगों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है।
महागठबंधन की जब प्रेस कांफ्रेंस थी तब कहा गया था कि सीटों पर मिलकर बात करेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। चुनाव नजदीक आ रहे हैं, इसलिए इस मोर्चा को खड़ा किया गया है। पार्टी क्या कार्रवाई करेगी, जनता जो चाहेगी वहीं करेगी, हम जनता की बदौलत हैं, जनता का काम करेंगे।
बता दें कि तेज प्रताप ने जहानाबाद से चंद्रप्रकाश और शिवहर से अंगेश सिंह को खड़ा करने की बात कही थी। राजद ने जहानाबाद से सुरेंद्र यादव को उतारा है। दिलचस्प ये है कि शिवहर सीट से प्रत्याशी की घोषणा अभी नहीं की गई है।

तेज प्रताप ने कहा- सारण लालू जी की सीट रही है, मां की सीट रही है। हम माता से निवेदन करते हैं कि वो उस सीट से लड़ें, नहीं तो मैं निर्दलीय लड़कर जीतूंगा। हम लालू-राबड़ी मोर्चा के जरिए लड़ेंगे। चुनाव में निष्पक्ष लोगों को उम्मीदवार बनाएंगे। जीतकर लालू जी का आशीर्वाद लेंगे।#Bihar: Tej Pratap Yadav launches 'Lalu Rabri Morcha' in Patna, says, "We demand two Lok Sabha seats of Sheohar and Jehanabad." pic.twitter.com/2xCTUXg2mg
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) April 1, 2019