फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Lok Sabha Election 2019 AAP writes to EC over NAMO TV launch asks who gave permission

‘नमो टीवी’ के प्रसारण पर आप ने जताई आपत्ति, चुनाव आयोग से पूछे ये सवाल

Mon, 01 Apr 2019 03:23 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 01 Apr 2019 03:23 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Election 2019 AAP writes to EC over NAMO TV launch asks who gave permission
भारत निर्वाचन आयोग
आप ने भाजपा के नमो टीवी चैनल को चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन बताते हुए मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुनील अरोड़ा से इसकी शिकायत की है।
विज्ञापन


आप के विधि प्रकोष्ठ की ओर से सोमवार को आयोग के समक्ष की गयी शिकायत में पूछा गया है कि चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद क्या किसी राजनीतिक दल को उसका अपना टीवी चैनल शुरू करने की अनुमति दी जा सकती है?

पार्टी ने चैनल का नाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संक्षिप्त नाम ‘नमो’ पर रखे जाने का हवाला देते हुए कहा है कि अगर आयोग की अनुमति के बिना नमो चैनल शुरू किया गया है तो इस पर आयोग ने क्या कार्रवाई की है?
विज्ञापन


शिकायत में आप ने आयोग से यह भी पूछा है कि इस चैनल पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रमों पर किसकी निगरानी होगी और क्या भाजपा ने चैनल पर प्रसारित कार्यक्रमों और प्रसारण लागत को प्रमाणित कराने के लिए आयोग की मीडिया प्रमाणन समिति से संपर्क किया है? अगर ऐसा नहीं किया गया है तो चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन के बारे में आयोग ने भाजपा से इसका कारण पूछा या नहीं?
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी ने इस मामले पर गंभीर चिंता जताते हुए आयोग से इस पर यथाशीघ्र कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।

इनपुटः भाषा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed