'न्याय' के बाद राहुल गांधी का एक और वादा- कांग्रेस की सरकार बनी तो एक साल में देंगे 22 लाख नौकरियां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'न्याय' योजना के दावे के बाद लोकसभा चुनाव शुरू होने से ठीक पहले भाजपा सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बेरोजगारी को लेकर हमला बोलने वाले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बड़ा एलान किया है। उन्होंने कहा है कि अगर केंद्र में उनकी सरकार बनती है तो एक साल के अंदर 22 लाख सरकारी नौकरी दी जाएंगी। उन्होंने रविवार रात एक ट्वीट कर लिखा कि मौजूदा वक्त में करीब 22 लाख सरकारी नौकरियों के लिए पद खाली हैं। अगर उनकी पार्टी सत्ता में आई तो 31 मार्च 2020 तक इन सभी पदों को भरा जाएगा।
Today, there are 22 Lakh job vacancies in Government.
We will have these vacancies filled by 31st March, 2020.
Devolution of funds from the Center to each State Govt for healthcare, education etc. will be linked to these vacant positions being filled.
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) March 31, 2019
कांग्रेस अध्यक्ष ने लोकसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान से ठीक 10 दिन पहले यह एलान किया है। राहुल ने कहा है कि उनकी पार्टी सत्ता में आई तो अगले साल 31 मार्च तक 22 लाख सरकारी नौकरियों के पद भर दिए जाएंगे। राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, न्यूनतम आय यानि कि न्याय योजना के दावे के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का यह दूसरा सबसे बड़ा सियासी दांव माना जा रहा है। न्याय के तहत जहां राहुल गांधी ने गरीबी पर सर्जिकल स्ट्राइक करने की बात कही थी, वहीं इस बार उन्होंने बेराेजगारी जैसी बड़ी समस्या का 'तोड़' देने की कोशिश की है।
मालूम हो कि रविवार को राहुल गांधी दक्षिण भारत के दौरे पर थे। आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में भी उन्होंने प्रधानमंत्री और भाजपा सरकार पर हमला बोला था और कहा था कि झूठे वादे करने वाली भाजपा सरकार ने अपना कोई वादा पूरा नहीं किया। उन्होंने कांग्रेस की सरकार बनने पर आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा देने की भी बात कह डाली थी।