फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Elections 2019: bhupesh baghel send a mirror to PM Narendra Modi, Wrote letter on Facebook

छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने पीएम मोदी को लिखा खुला खत, तोहफे में भेजा आईना

Mon, 01 Apr 2019 11:35 AM IST
Prabudhh Jain चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Prabudhh Jain Updated Mon, 01 Apr 2019 11:35 AM IST
सार

  • छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने पीएम मोदी को भेजा तोहफा
  • ट्वीट में लिखा- इस बार देश के 125 करोड़ लोग दिखाएंगे आइना
  • अपने फेसबुक एकाउंट पर प्रधानमंत्री मोदी के नाम लिखी चिट्ठी
  • लिखा कि- आपके कितने चेहरे, मोदीजी तो बोल सकता हूं ना?

विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019: bhupesh baghel send a mirror to PM Narendra Modi, Wrote letter on Facebook
भूपेश बघेल(File Photo) - फोटो : twitter

विस्तार

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तोहफे में आइना भेजा है। बाकायदा ट्वीट कर उन्होंने पीएम मोदी पर तंज कसते हुए कहा है कि इसे ऐसी जगह लगाएं जहां से आप रोज गुजरते हैं। उन्होंने लिखा है कि इस लोकसभा चुनाव में देश की 125 करोड़ की आबादी आपको आईना दिखाने वाली है।

विज्ञापन


उन्होंने लिखा कि मैं आपको यह आइना तोहफा स्वरूप भेज रहा हूं। इस आइने को आप लोक कल्याण मार्ग के अपने आवास में किसी ऐसी जगह लगाएं, जहां से आप सबसे अधिक बार गुजरते हों, ताकि इस आइने में अपनी शक्ल बार बार देख आप अपनी असली चेहरे को पहचानने की कोशिश कर सकें।
विज्ञापन

 

पीएम आवास का पता लिख ऑनलाइन ऑर्डर कर दिया

सीएम बघेल ने किसी ऑनलाइन मार्केटिंग साइट से आइना ऑर्डर किया है और उसे प्रधानमंत्री आवास के पते पर भेजा है। उन्होंने इसकी इमेज अपने ट्विटर और फेसबुक एकाउंट पर भी लगाई है। इस इमेज के अनुसार, बघेल ने जो उत्पाद(प्रॉडक्ट) उन्हें भेजा है, इस आइटम का नाम 'फैंटेसी मिरर सिल्वर सेविंग एंड मेकअप मिरर' बताया गया है और  यह ऑर्डर तीन से पांच अप्रैल तक प्रधानमंत्री के पते पर पहुंचने की संभावना है। 

'आपको मोदीजी तो बोल सकता हूं न!'

बघेल ने यह भी लिखा है कि आपको मोदी जी तो बोल ही सकता हूं ना? दरअसल क्या है कि आपने ख़ुद को इतने नाम दे रखे हैं कि लोग भ्रमित हो जाते हैं कि आपको किस नाम से पुकारें। लिखा कि आप स्वतंत्र भारत के पहले ऐसे प्रधानमंत्री हैं, जिनके कई चेहरे हैं। जो कि अपनी सुविधानुसार उन चेहरों का मतदाताओं को लुभाने के लिए इस्तेमाल करता है, लेकिन इनमें से आपका असली चेहरा है कौन सा? 

भूपेश बघेल ने अपने फेसबुक एकाउंट पर प्रधानमंत्री के नाम एक बड़ी चिट्ठी भी लिखी है, जिसमें उन्होंने भ्रष्टाचार, बेरोजगारी जैसे कई मुद्दों पर उनपर आरोप लगाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed