फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Elections 2019: PM Narendra Modi Rally in Maharashtra, Andhra pradesh and Telangana

महाराष्ट्र में पीएम मोदी का 'बड़ा हमला'- कांग्रेस नेताओं ने हिंदुओं को आतंकवादी कहा

Mon, 01 Apr 2019 07:18 PM IST
पल्लवी कश्यप चुनाव डेस्क, अमर उजाला
चुनाव डेस्क, अमर उजाला Published by: पल्लवी कश्यप Updated Mon, 01 Apr 2019 07:18 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019: PM Narendra Modi Rally in Maharashtra, Andhra pradesh and Telangana
नरेंद्र मोदी का कांग्रेस पर हमला - फोटो : Amar Ujala

महाराष्ट्र के वर्धा में चुनावी रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस के आरोपों का कड़ा जवाब दिया है। 'शौचालय के चौकीदार' वाली कांग्रेस की टिप्पणी पर उन्होंने कहा कि आपकी गालियां मेरे लिए गहने के समान हैं। क्योंकि जब मैं शौचालयों का चौकीदार बनता हूं, तो देश की करोड़ों माताओं-बहनों की इज्जत का भी चौकीदार बनता हूं। आपके लिए ये शौचालय होगा, मेरे लिए तो ये मेरी माताओं-बहनों का इज्जत घर है।

विज्ञापन


पीएम मोदी ने कहा कि महाराष्ट्र में कांग्रेस और एनसीपी का गठबंधन, कुंभकरण की तरह है। जब वे सत्ता में होते हैं तो 6-6 महीने के लिए सोते हैं। छह महीने में कोई एक उठता है और जनता का पैसा खाकर फिर सोने चला जाता है।उन्होंने एमीसैट उपग्रह के सफल प्रक्षेपण पर इसरो के वैज्ञानिकों की प्रशंसा की। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत के एमीसैट उपग्रह का सफल प्रक्षेपण ऐतिहासिक कदम है। 
विज्ञापन




 

'हिंदुओं पर आतंकवाद का दाग लगाने का प्रयास'

प्रधानमंत्री ने कहा कि इस देश के करोड़ों लोगों पर हिंदू आतंकवाद का दाग लगाने का प्रयास कांग्रेस ने ही किया है। सुशील कुमार शिंदे जब भारत सरकार में मंत्री थे, तो उन्होंने इसी महाराष्ट्र की धरती से हिंदू आतंकवाद की चर्चा की थी। हजारों साल का इतिहास है कि हिंदू ने कभी आतंकवाद की एक भी घटना की है क्या? अंग्रेज इतिहासकारों ने भी इस बात का जिक्र किया है कि हिंदू कभी हिंसक नहीं हो सकता। 

विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि जिन्होंने 70 साल तक गरीब को गरीब बनाए रखा, वो कभी गरीब का भला नहीं कर सकते है। ये वो लोग हैं जो गरीब के नाम पर पैसा लाकर, उस पैसे से अपनी तिजोरी भरते हैं। 

'एनसीपी में अंदरुनी कलह, इसलिए साइड हुए शरद पवार'

प्रधानमंत्री ने महाराष्ट्र में कांग्रेस के साथ मिल कर चुनाव लड़ रही एनसीपी पर भी टिप्पणी की। कहा कि राकांपा(राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी) में अंदरूनी कलह चल रही है। शरद पवार के हाथों से पार्टी की कमान फिसल रही है। उन्होंने दावा किया कि शरद पवार ने प्रतिकूल परिस्थितियों को देखते हुए चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया है।

कांग्रेस एनसीपी गठबंधन पर हमलावर होते हुए कहा कि साथियों आप ये भी मत भूलिए कि ये वही कांग्रेस और एनसीपी का गठबंधन है, जिसने आजाद मैदान में उन्मादी भीड़ को शहीदों के स्मारक को जूते से रौंदने की खुली छूट दी थी। रैली में पीएम मोदी ने लोगों से पूछा कि जो हिन्दुस्तान के हीरो हैं, उनकी जरुरत है या जो पाकिस्तान के हीरो बन गए हैं, उनकी? आपको सबूत चाहिए या देश के सपूतों पर गर्व? 


शरद पवार और अजीत पवार पर बोला हमला

प्रधानमंत्री ने कहा कि शरद पवार खुद एक किसान होने के बावजूद किसानों को भूल गए, उनकी चिंताओं को भूल गए हैं। उनके कार्यकाल में कितने ही किसानों को खुदकुशी के लिए मजबूर होना पड़ा, लेकिन पवार साहब ने कोई परवाह नहीं की। मत भूलिए, जब महाराष्ट्र का किसान अजीत पवार से बांधों में पानी के बारे में सवाल करने गया था, तो उन्हें क्या जवाब मिला था। ऐसा जवाब मिला था, जो मैं बोल भी नहीं सकता। मत भूलिए, जब मावल के किसान अपने अधिकार के लिए लड़ रहें थे, तो पवार परिवार ने उन पर गोली चलाने का आदेश दे दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed