{"_id":"5934a5c74f1c1bcb63bdcf03","slug":"j-k-terrorists-attack-45-bn-crpf-camp-at-sumbal-in-bandipora-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांदीपोरा हमला: 4 आतंकियों को मार जवानों ने लगाए 'भारत माता की जय' के नारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांदीपोरा हमला: 4 आतंकियों को मार जवानों ने लगाए 'भारत माता की जय' के नारे
amarujala.com- Written by: श्रेयांश त्रिपाठी
Updated Mon, 05 Jun 2017 08:30 PM IST
विज्ञापन
भारत माता की जय का नारा लगाते जवान
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में फिदायीन हमले की एक बड़ी साजिश को नाकाम किया गया है। जानकारी के अनुसार सीआरपीएफ के कैंप पर हमले की एक बड़ी साजिश को सोमवार सुबह सुरक्षाबलों की चौकसी से नाकाम कर दिया गया है।
विज्ञापन
आतंकी हमले की ये साजिश सोमवार को सुबह करीब 3 बजे के आसपास हुई जब 4 आतंकियों द्वारा बांदीपोरा के सुंबल में सीआरपीएफ जवानों के कैंप पर हमला किया गया।इस हमले के दौरान आतंकियों द्वारा फायरिंग करके सीआरपीएफ के कैंप में घुसने की कोशिश की गई।
विज्ञापन
हमले की जानकारी मिलते ही सुरक्षाबलों द्वारा मोर्चा संभालते हुए आतंकियों पर ताबड़तोड़ जवाबी कार्रवाई की गई जिसके बाद हमलावर चारो आतंकियों को मार गिराया गया। मारे गए आतंकियों के पास से एके-47 समेत भारी मात्रा में घातक हथियारों को बरामद किया गया है।
विज्ञापन