फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Corona News Today, coronavirus in india cases world omicron coronavirus update covid 19 new variant ihu news today 07 January 2022

देश-दुनिया में कोरोना: मुंबई में फिर कोरोना विस्फोट, देश में टीकाकरण का नया रिकॉर्ड, यहां पढ़ें कोरोना से जुड़ी सभी खबर एक जगह

Fri, 07 Jan 2022 07:39 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Fri, 07 Jan 2022 07:39 PM IST
सार

कोरोना महामारी के दौर में आपको जागरूक करने के लिए हम ला रहे कोरोना की सभी खबरें एक जगह। आप अमर उजाला पर दिन भर की कोरोना से जुड़ी हर खबर को एक जगह भी पढ़ सकते हैं...  

विज्ञापन
Corona News Today, coronavirus in india cases world omicron coronavirus update covid 19 new variant ihu news today 07 January 2022
कोरोना से जुड़ी सभी खबरें एक जगह - फोटो : पीटीआई

विस्तार

कोरोना महामारी का खतरनाक रूप से प्रसार भारत के साथ-साथ दुनिया के कई देशों के लिए चिंता का विषय बनता जा रहा है। अमेरिका, भारत और ब्रिटेन समेत कई देशों में इस समय रोजाना लाखों केस आ रहे हैं। डब्ल्यूएचओ चीफ टेड्रोस गेब्रेयेसस ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए दुनिया को चेताया है कि ओमिक्रॉन की वजह से दुनिया भर में लोगों की जान जा रही है। इसे नजर अंदाज नहीं किया जा सकता है। ऐसे में लोगों को जागरूक होना बेहद जरूरी है। आपको देश दुनिया में कोरोना से संबंधित खबरों से रूबरू होना पड़ेगा ताकि आप अपना बचाव कर सकें। आपकी चिंताओं का ख्याल रखते हुए हम एक जगह ही कोरोना से संबधित सभी खबर को रखने जा रहे हैं। आप यहां दिन भर की कोरोना से जुड़ी हर खबर को पढ़ सकेंगे...  

विज्ञापन


 

महाराष्ट्र में बेकाबू होते कोरोना संक्रमण ने सिर्फ राज्य ही नहीं, बल्कि पूरे देश की चिंता बढ़ा दी है। इस बीच मुंबई में लगातार दूसरे दिन कोरोना के नए मामलों का आंकड़ा 20 हजार के पार रहा। यहां बीते 24 घंटे में 20,971 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इस दौरान छह संक्रमितों की मौत हुई और 8490 लोगों ने कोरोना को मात दी। शहर में फिलहाल 91,731 संक्रमितों का इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


1. देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमण तेजी से फैलता जा रहा है। शुक्रवार को एम्स निदेशक कार्यालय में सभी कर्मचारी पॉजिटिव पाए गए हैं।
इस लिंक पर क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर--  AIIMS Delhi Covid News: एम्स निदेशक कार्यालय में सभी कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव, रूटीन भर्ती पर रोक; गैर जरूरी सर्जरी भी बंद
विज्ञापन
विज्ञापन


2. ओमिक्रॉन वैरिएंट के कारण लोगों में कमोबेश डेल्टा जैसे ही लक्षण देखने को मिल रहे हैं, हालांकि कुछ संक्रमितों में अलग लक्षण भी देखने को मिल रहे हैं। इसके अलावा हाल ही में सामने आई एक रिपोर्ट में स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने रोगियों की त्वचा, होंठ और नाखूनों पर दिखाई देने वाले लक्षणों के बारे में बताया है। 
इस लिंक पर क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर-- Omicron varient: नाखून और होंठ पर भी देखे जा रहे हैं लक्षण, आपात चिकित्सा की हो सकती है जरूरत

3.सलमान खान, कटरीना कैफ (Katrina Kaif) आने वाले दिनों में 'टाइगर 3' (Tiger 3) की शूटिंग के लिए दिल्ली आने वाले थे। यशराज फिल्म्स ने टाइगर 3 के शूटिंग शेड्यूल को कुछ समय के लिए स्थगित कर दिया है।
इस लिंक पर क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर--  Tiger 3: कोरोना के कारण टली 'टाइगर 3' की शूटिंग, कुछ दिनों बाद दिल्ली आने वाले थे सलमान-कटरीना

4. भारत में चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 149.66 करोड़ लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई जा चुकी है। पिछले 24 घंटे के अंदर 85 लाख लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई।
इस लिंक पर क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर--  कोरोना अपडेट: केंद्र ने अब तक राज्यों को पहुंचाई 150 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन की खुराक, 18 करोड़ अब भी राज्यों के पास 

5.स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शुक्रवार को जारी आंकड़े के अनुसार बीते 24 घंटे में कोरोना के एक लाख 17 हजार 100(1,17,100) मामले सामने आए हैं जो कि पिछले सात महीनों में सबसे अधिक है। वहीं इस दौरान 302 लोगों की मौत भी हो गई।
इस लिंक पर क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर--  कोरोना का कोहराम: टूटा पिछले सात महीने का रिकॉर्ड, बीते 24 घंटे में एक लाख से अधिक मामले, ओमिक्रॉन मरीज भी 3000 के पार



6. मुंबई में बीते 24 घंटे में कोरोना के 20,181 नए मामले सामने आए हैं। महानगर में 33.06 फीसदी की रफ्तार से मामले बढ़ रहे हैं।  
इस लिंक पर क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर-- महाराष्ट्र: मुंबई में कोरोना के मामले 20 हजार के पार, क्या लगेगा लॉकडाउन? उद्धव ठाकरे आज ले सकते हैं फैसला

7. हल्के लक्षण के बाद मंत्री ने जांच कराई थी, लेकिन रिपोर्ट आने का इंतजार नहीं किया। मंत्री ने भाजपा नेताओं के साथ मंच साझा किया था।  
इस लिंक पर क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर-- लापरवाही की हद: भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री अरविंद मेनन कोरोना संक्रमित, फिर भी फ्लाइट से गए दिल्ली
 
8. मध्य प्रदेश में कोरोना के केस निरंतर बढ़ते जा रहे हैं। गुरुवार को 1,320 नए मामले सामने आए। हालांकि, प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि लॉकडाउन नहीं लगेगा।  
इस लिंक पर क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर--MP Corona Cases: मप्र में 1320 नए केस; गृह मंत्री बोले- नहीं लगेगा लॉकडाउन, मास्क नहीं तो पेट्रोल-डीजल भी नहीं


9. देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में लगातार दूसरे दिन 20 हजार से ज्यादा कोरोनाके केस आए हैं। यहां सक्रिय मरीजों की संख्या भी एक लाख के करीब पहुंच गई है।

इस लिंक पर क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर--Corona Review: मुंबई में लगातार दूसरे दिन कोरोना के नए मामले 20 हजार के पार, पीएम मोदी और सीएम ठाकरे की समीक्षा बैठक थोड़ी देर में

10. कोरोना के नए ओमिक्रॉन वैरिएंट की बढ़ती रफ्तार के बीच केंद्र सरकार की ओर से वैक्सीनेशन की रफ्तार भी बढ़ा दी गई है। इस बीच देश में कोरोना वैक्सीन की 1.5 अरब डोज लगाई जा चुकी हैं।
इस लिंक पर क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर--Corona Vaccination: देश में कोरोना टीकाकरण का आंकड़ा 150 करोड़ के पार, एक साल के भीतर ही बनाया कीर्तिमान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed