फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Corona Cases News update on January 7: 1320 new cases in MP, 584 in Indore, 246 in Bhopal

MP Corona Cases: मप्र में 1320 नए केस; गृह मंत्री बोले- नहीं लगेगा लॉकडाउन, मास्क नहीं तो पेट्रोल-डीजल भी नहीं

Fri, 07 Jan 2022 12:28 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: रवींद्र भजनी Updated Fri, 07 Jan 2022 12:28 PM IST
सार

मध्य प्रदेश में कोरोना के केस निरंतर बढ़ते जा रहे हैं। गुरुवार को 1,320 नए मामले सामने आए। हालांकि, प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि लॉकडाउन नहीं लगेगा। साथ ही पेट्रोल-डीजल के लिए मास्क अनिवार्य किया गया है। 

विज्ञापन
MP Corona Cases News update on January 7: 1320 new cases in MP, 584 in Indore, 246 in Bhopal
एमपी में कोरोना - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश में कोरोना के केस बढ़ते जा रहे हैं। हर नए दिन में पिछले दिन का रिकॉर्ड टूट रहा है। 6 जनवरी को प्रदेश में 1320 नए प्रकरण सामने आए। इनमें से इंदौर में 584 और भोपाल में 246 नए केस शामिल हैं। ग्वालियर में नए केस बढ़कर 142 और जबलपुर में 92 तक पहुंच गए हैं। इसे मिलाकर प्रदेश में एक्टिव कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 3,633 हो गई है। गुरुवार को भोपाल में एक मौत भी दर्ज हुई है। 
विज्ञापन


मध्य प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि पुलिस के 13 जवान भी कोरोना से संक्रमित हुए हैं। प्रदेश में मास्क को लेकर सख्ती बढ़ाई जा रही है। प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन कराने के लिए पेट्रोल पंप संचालकर सिर्फ उन्हीं लोगों को पेट्रोल-डीजल देंगे, जिन्होंने मास्क लगाया होगा। मास्क न पहनने पर जुर्माना बढ़ाने पर भी विचार किया जा रहा है।  
विज्ञापन

 


नहीं लगेगा लॉकडाउन
डॉ. मिश्रा ने कहा कि फिलहाल लॉकडाउन का कोई प्रस्ताव गृह विभाग के पास विचाराधीन नहीं है। लॉकडाउन या कर्फ्यू की ओर नहीं जा रहे हैं। पिछली बार के वैरिएंट से यह वैरिएंट अलग है। पिछली बार की परिस्थितियां अलग थी और इस बार की अलग है। इस वजह से फिलहाल सावधानी बरतने पर ही हम पूरी ताकत लगा रहे हैं। 

 

कहां कितने केस
बीते 24 घंटों की बात करें तो इंदौर में सबसे अधिक 584 केस सामने आए हैं। इन्हें मिलाकर शहर में एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 1,716 हो गई है। इसी तरह भोपाल में 246 केस सामने आए हैं, जिससे एक्टिव केस बढ़कर 632 हो गए हैं। ग्वालियर में 142 नए केस मिले, जिससे वहां एक्टिव केस बढ़कर 330 हो गए। उसने जबलपुर को पीछे छोड़ दिया है, जहां 92 केस मिले और एक्टिव केस 235 हो गए हैं। अन्य शहरों की बात करें तो उज्जैन में 50, सागर में 31 और विदिशा में 29 नए केस मिले हैं। प्रदेश में जो नए केस मिले हैं, उनमें से 982 को वैक्सीन के दोनों डोज लगे हुए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed