फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Live

विधान परिषद चुनाव मतगणना LIVE: वाराणसी में सपा की जीत, कांग्रेस से बंगलूरू शिक्षक सीट छीनी, कौन आगे-कौन पीछे?

Wed, 28 Oct 2026 03:26 AM IST
शिवम गर्ग न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवम गर्ग Updated Wed, 28 Oct 2026 03:26 AM IST
खास बातें

विधान परिषद चुनाव के लिए 23 अक्तूबर को कराई गई वोटिंग के बाद मंगलवार को मतगणना शुरू हुई, जोकि अभी तक जारी है। उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतों की गिनती पर सबकी नजरें टिकी हैं। यूपी की 11 सीटों पर खास तौर पर नजरें टिकी हैं। कांग्रेस शासित राज्य कर्नाटक में भी मतगणना जारी है। सभी राज्यों में एमएलसी चुनाव से जुड़े तमाम अपडेट्स अमर उजाला के इस लाइव ब्लॉग में पढ़ें

यहां पढ़ें: 
यूपी की 11 सीटों की मतगणना, देखें सबसे पहले नतीजे
बिहार की 8 सीटों की मतगणना शुरू; जन सुराज पर सभी की नजर

विज्ञापन
MLC Election vote counting LIVE update UP Bihar Maharashtra Karnataka Legislative Council constituencies news
चार राज्यों में विधान परिषद सीटों पर मतगणना - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

लाइव अपडेट

03:27 AM, 28-Oct-2026

पटना शिक्षक सीट पर जीत के बाद बोले राजद के संजीव सिंह

बिहार में पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से जीत के बाद राजद उम्मीदवार डॉ. संजीव कुमार सिंह ने शिक्षकों का आभार जताया और उनसे किए गए सभी वादों को पूरा करने का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि वह शिक्षकों के हित में हर जरूरी काम करेंगे।

डॉ. संजीव सिंह ने आरोप लगाया कि मतगणना के दौरान हंगामे की स्थिति बनी रही। मतगणना केंद्र में धक्का-मुक्की और मारपीट भी हुई। उन्होंने कहा कि भाजपा लंबे समय से इस सीट पर जीतती रही थी, लेकिन इस बार उनके सामने आने से पार्टी के लोग डरे हुए थे। संजीव सिंह ने दावा किया कि मतदान के दिन भाजपा के लोग पांच गाड़ियों में बाउंसर लेकर घूम रहे थे।

वहीं, उनकी पत्नी डॉ. अर्चिता ने शिक्षकों और पार्टी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं ने दिन-रात मेहनत की और बिना थके लगातार काम किया। उन्होंने कहा कि जब पूरी दुनिया आपको हराना चाहती हो, तब ऐसी परिस्थितियों में मिली जीत की खुशी को शब्दों में बयां करना मुश्किल होता है। डॉ. अर्चिता ने अपने पति को सच्चा योद्धा बताते हुए कहा कि वह डरने वालों में से नहीं हैं।

02:13 AM, 28-Oct-2026

बरेली-मुरादाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की सीट से भाजपा की जीत

उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनावों में, बरेली-मुरादाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की सीट से भाजपा उम्मीदवार डॉ. हरि सिंह ढिल्लों ने जीत हासिल की है। जीत के बाद उन्होंने कहा कि यह हमारे राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नीतियों की जीत है। पिछले छह वर्षों में, मैं इन शिक्षकों के बीच रहा हूं और उनके साथ काम किया है। उन्हें न्याय दिलाया है, उन्हें सशक्त बनाया है, उन्हें भय से मुक्त किया है और उन तक लाभ पहुंचाए हैं। 
 
विज्ञापन
01:30 AM, 28-Oct-2026

बिहार MLC चुनाव: भाजपा को दो सीटों पर जीत, जेडीयू उम्मीदवार आगे, कई सीटों के नतीजों का इंतजार

बिहार विधान परिषद चुनाव की मतगणना के बीच कई सीटों पर नतीजे सामने आ गए हैं, जबकि कुछ सीटों पर उम्मीदवारों के बीच मुकाबला जारी है। तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार नरेंद्र प्रसाद सिंह ने जीत दर्ज की है। वहीं, सारण सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार राहुल राज ने 1,815 वोटों के अंतर से जीत हासिल की है। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार सर्वेश कुमार बढ़त बनाए हुए हैं। वहीं, दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र का परिणाम अभी आना बाकी है।
01:23 AM, 28-Oct-2026

यूपी: वाराणसी शिक्षक सीट पर लाल बिहारी यादव की जीत

वाराणसी खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी और निवर्तमान एमएलसी लाल बिहारी यादव ने शिक्षक एमएलसी चुनाव में जीत दर्ज की है। पहली वरीयता के मतों की गणना में लाल बिहारी यादव को सर्वाधिक 10,958 वोट मिले। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी डॉ. प्रमोद कुमार मिश्रा को 6,060 वोट प्राप्त हुए। इस तरह लाल बिहारी यादव ने पहली वरीयता के मतों में 4,898 वोट की बढ़त बनाई।
01:22 AM, 28-Oct-2026

जेडीएस ने कांग्रेस से बंगलूरू शिक्षक सीट छीनी

कर्नाटक में कांग्रेस को झटका देते हुए जेडीएस ने मंगलवार को बंगलूरू टीचर्स कॉन्स्टिट्यूएंसी को सत्ताधारी पार्टी से छीन लिया, जबकि जेडीएस की सहयोगी भाजपा बाकी तीन विधान परिषद सीटों पर आगे चल रही है। 23 अक्तूबर को जिन तीन और सीटों पर वोटिंग हुई, वे साउथ-ईस्ट ग्रेजुएट्स, वेस्ट ग्रेजुएट्स और नॉर्थ-ईस्ट टीचर्स सीट थीं। इन तीनों सीटों पर अभी भी काउंटिंग चल रही थी।
01:05 AM, 28-Oct-2026

विधान परिषद चुनाव मतगणना LIVE: वाराणसी में सपा की जीत, कांग्रेस से बंगलूरू शिक्षक सीट छीनी, कौन आगे-कौन पीछे?

विधान परिषद चुनाव के लिए 23 अक्तूबर को कराई गई वोटिंग के बाद मंगलवार को मतगणना शुरू हुई, जोकि अभी तक जारी है। उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतों की गिनती पर सबकी नजरें टिकी हैं। यूपी की 11 सीटों पर खास तौर पर नजरें टिकी हैं। कांग्रेस शासित राज्य कर्नाटक में भी मतगणना जारी है। सभी राज्यों में एमएलसी चुनाव से जुड़े तमाम अपडेट्स अमर उजाला के इस लाइव ब्लॉग में पढ़ें

यहां पढ़ें: 
यूपी की 11 सीटों की मतगणना, देखें सबसे पहले नतीजे
बिहार की 8 सीटों की मतगणना शुरू; जन सुराज पर सभी की नजर
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed