फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   YRF postpones Tiger 3 schedule in Delhi due to omicron COVID 19 cases

Tiger 3: कोरोना के कारण टली 'टाइगर 3' की शूटिंग, कुछ दिनों बाद दिल्ली आने वाले थे सलमान-कटरीना

Fri, 07 Jan 2022 12:37 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Fri, 07 Jan 2022 12:37 PM IST
सार

सलमान खान, कटरीना कैफ (Katrina Kaif) आने वाले दिनों में 'टाइगर 3' (Tiger 3) की शूटिंग के लिए दिल्ली आने वाले थे। यशराज फिल्म्स ने टाइगर 3 के शूटिंग शेड्यूल को कुछ समय के लिए स्थगित कर दिया है।

 

विज्ञापन
YRF postpones Tiger 3 schedule in Delhi due to omicron COVID 19 cases
सलमान खान-टाइगर 3 - फोटो : अमर उजाला मुंबई

विस्तार

सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan), कटरीना कैफ (Katrina Kaif) आने वाले दिनों में 'टाइगर 3' (Tiger 3) की शूटिंग के लिए दिल्ली आने वाले थे लेकिन देशभर में फैल रहे ओमिक्रॉन वैरिएंट को देखते हुए यशराज फिल्म्स ने शूटिंग शेड्यूल को कुछ समय के लिए स्थगित कर दिया है।

विज्ञापन


लीक हो गया था लुक
इससे पहले खबर थी कि सलमान टाइगर 3 की शूटिंग को टालना नहीं चाहते इसलिए उन्होंने प्रोडक्शन हाउस से सेट पर कोविड के सख्त नियम लागू करने की अपील की थी। पिछले दिनों सलमान जब रूस में फिल्म की शूटिंग कर रहे थे तो सेट से उनका लुक लीक हो गया था। 
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

फिल्म ‘टाइगर 3’ के निर्देशक मनीष शर्मा के दिमाग में इस फिल्म को लेकर शुरू से एक अलग दृष्टिकोण रहा है। इस फिल्म में टाइगर और जोया के सफर व मिशन के लिए ऑस्ट्रिया एक परफेक्ट बैकड्रॉप की तरह मौजूद है। फिल्म से जुड़ी हर चीज बड़ी गोपनीय रखी गई है। यशराज फिल्म्स ने अपनी स्थापना के 50 साल पूरे होने पर जिन मेगा फिल्म प्रोजेक्ट्स पर काम शुरू किया है, उनमें ‘टाइगर 3’ फिल्म काफी अहम मानी जा रही है। 



शाहरुख का होगा कैमियो
फिल्म में सलमान के अपोजिट हमेशा की तरह कटरीना कैफ नजर आएंगी। वहीं इमरान हाशमी भी निगेटिव रोल में हैं। फिल्म में शाहरुख के कैमियो की बात भी कही जा रही है। कहा जा रहा है कि टाइगर 3 को यशराज बैनर की पठान की रिलीज के तीन-चार महीने बाद ही रिलीज किया जाएगा। हालांकि अभी दोनों ही फिल्मों की काफी शूटिंग बाकी है। इसके पहले की इस फ्रेंचाइजी की दो फिल्म कबीर खान और अली अब्बास जफर निर्देशित कर चुके हैं। बॉक्स ऑफिस पर ये दोनों फिल्में सुपरहिट रही थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed