फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus Cases in india today 7 January, Covid19 Cases today in india, Omicron cases in india

कोरोना का कोहराम: टूटा पिछले सात महीने का रिकॉर्ड, बीते 24 घंटे में एक लाख से अधिक मामले, ओमिक्रॉन मरीज भी 3000 के पार

Fri, 07 Jan 2022 10:11 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Fri, 07 Jan 2022 10:11 AM IST
सार

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शुक्रवार को जारी आंकड़े के अनुसार बीते 24 घंटे में कोरोना के एक लाख 17 हजार 100(1,17,100) मामले सामने आए हैं जो कि पिछले सात महीनों में सबसे अधिक है। वहीं इस दौरान 302 लोगों की मौत भी हो गई।

विज्ञापन
Coronavirus Cases in india today 7 January, Covid19 Cases today in india, Omicron cases in india
भारत में कोरोना के मामले - फोटो : पीटीआई

विस्तार

देश में कोरोना की खतरनाक रफ्तार ने लोगों के साथ-साथ राज्य सरकारों की चिंता बढ़ा दी है। कई राज्यों में सख्त कदम उठाने के बावजूद कोरोना की बेलगाम रफ्तार रुकने का नाम नहीं ले रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शुक्रवार को जारी आंकड़े के अनुसार बीते 24 घंटे में कोरोना के एक लाख 17 हजार 100(1,17,100) मामले सामने आए हैं जो कि पिछले सात महीनों में सबसे अधिक है। इससे पहले छह जून 2021 में एक लाख मामले सामने आए थे। वहीं इस दौरान 302 लोगों की मौत भी हो गई। हालांकि 30,836 लोग स्वस्थ भी हुए। लेकिन सबसे अधिक जो चिंता की बात है वह है सक्रिय मरीजों की संख्या में बेतहाशा वृद्धि। बता दें कि देश में अब सक्रिय मरीज बढ़कर तीन लाख 71 हजार (3,71,363) हो गए हैं जो कि चिंताजनक है। वहीं देश में अब देश में अब तक इस जानलेवा वायरस के कुल 4,83,178 लोगों ने जान गंवाई है। वहीं एक अच्छी बात यह है कि देश में वैक्सीनेशन का आंकड़ा 149.66 करोड़ हो गया है।  

विज्ञापन


विज्ञापन


देश के टॉप पांच संक्रमित राज्य
देश में टॉप पांच संक्रमित राज्यों की बात करें, तो महाराष्ट्र में 36265 मामले, पश्चिम बंगाल में 15421 मामले, दिल्ली में 15097 मामले, तमिलनाडु में 6983 मामले, कर्नाटक में 5031 मामले सामने आ चुके हैं। भारत में कुल केसों में 67.29 फीसदी नए केस इन्हीं 5 राज्यों से आए हैं। जबकि कुल केसों के 30.97 फीसदी केस महाराष्ट्र से मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


देश में ओमिक्रोन संक्रमितों की संख्या 3000 के पार
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में ओमिक्रोन के मामलों की कुल संख्या बढ़कर 3,007 हो गई है। 876 मामलों के साथ महाराष्ट्र जहां टॉप पर बना हुआ है वहीं 465 मरीजों के साथ दिल्ली दूसरे स्थान पर है। ओमिक्रोन के 3,007 मरीजों में से 1,199 मरीज डिस्चार्ज हो गए हैं। 

ओमिक्रॉन के राज्यवार आंकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed