फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Narendra Modi Review Corona Situation In Maharashtra With uddhav thackeray Know About the decision on lockdown

Maharashtra Corona: देश की आर्थिक राजधानी में 20971 नए केस, मोदी-ठाकरे करेंगे स्थिति की समीक्षा

Fri, 07 Jan 2022 06:52 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 07 Jan 2022 06:52 PM IST
सार

मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर ने देश की आर्थिक राजधानी में पाबंदियों को बढ़ाए जाने से इनकार किया है। उन्होंने बताया कि फिलहाल मुंबई में वीकेंड कर्फ्यू लगाए जाने की कोई योजना नहीं है। पीएम मोदी और सीएम ठाकरे के साथ मीटिंग में कोरोना के हालातों की समीक्षा की जाएगी।

विज्ञापन
Narendra Modi Review Corona Situation In Maharashtra With uddhav thackeray Know About the decision on lockdown
प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

महाराष्ट्र में बेकाबू होते कोरोना संक्रमण ने सिर्फ राज्य ही नहीं, बल्कि पूरे देश की चिंता बढ़ा दी है। इस बीच मुंबई में लगातार दूसरे दिन कोरोना के नए मामलों का आंकड़ा 20 हजार के पार रहा। यहां बीते 24 घंटे में 20,971 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इस दौरान छह संक्रमितों की मौत हुई और 8490 लोगों ने कोरोना को मात दी। शहर में फिलहाल 91,731 संक्रमितों का इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


वहीं, महाराष्ट्र की बात करें तो राज्य में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 40,925 नए मामले सामने आए। इस दौरान 20 मरीजों की मौत हुई और 14,256 मरीज ठीक हुए। सक्रिय मामलों की संख्या 1,41,492 हैं। ओमिक्राॅन के मामले 876 हैं, जिसमें से 435 मरीज ठीक भी हुए हैं।
विज्ञापन


इस बीच राज्य में पाबंदियों और अन्य सुविधाओं को लेकर शुक्रवार को अहम समीक्षा बैठक होनी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के साथ बातचीत करेंगे। इसके बाद से ही राज्य में पाबंदियों और लॉकडाउन जैसे कई कयास लगाए जाने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर ने देश की आर्थिक राजधानी में पाबंदियों को बढ़ाए जाने से इनकार किया है। उन्होंने बताया कि फिलहाल मुंबई में वीकेंड कर्फ्यू लगाए जाने की कोई योजना नहीं है। पीएम मोदी जल्द ही सीएम ठाकरे के साथ मीटिंग करने वाले हैं। इसमें कोरोना के हालातों की समीक्षा की जाएगी। इससे पहले मुंबई की मेयर ने कहा था कि यदि मुंबई में रोजाना केस 20 हजार के पार पहुंचते हैं, तो फिर लॉकडाउन जैसी पाबंदियां लग सकती हैं।

पेडनेकर ने शहर में लोगों को कोरोना नियमों का पालन नहीं किए जाने को लेकर फिर से आगाह किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का मानना है कि लॉकडाउन नहीं लगाया जाना चाहिए, लेकिन लोग अभी भी गंभीर नहीं हैं और मास्क नहीं पहन रहे हैं। लोगों को सभी कोविड-19 नियमों का पालन करना चाहिए। आज रेस्टोरेंट, होटल आदि में बैठने की क्षमता पर फैसला हो सकता है।

बीते दिन आए थे 20 हजार से ज्यादा केस
मुंबई में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 20,181 नए मामले सामने आए थे। इस दौरान चार संक्रमितों की मौत भी हुई थी। यहां सक्रिय मामलों का आंकड़ा फिलहाल 79,260 है। एक दिन में आए मामलों की बात करें, तो मुंबई में गुरुवार को आए मरीजों का आंकड़ा एक रिकॉर्ड है। महामारी की शुरूआत से लेकर अब तक एक दिन में कभी इतनी बड़ी संख्या में मरीज नहीं मिले। मुंबई में पॉजिटिविटी रेट 29.90 फीसदी तक पहुंच गई है।


महाराष्ट्र में रोजाना केस 36 हजार के पार
वहीं, कोरोना के ओमिक्रॉन स्वरूप की तेज रफ्तार के बीच महाराष्ट्र में स्थिति फिर बिगड़ने लगी है। महाराष्ट्र में गुरुवार को कोरोना के 36,265 नए मामले सामने आए थे। इस दौरान 13 लोगों की मौतें हुईं और 8,907 डिस्चार्ज किए गए थे। राज्य में सक्रिय मामले बढ़कर 1,14,847 हो गए हैं।
  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed