फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चक्रवात अर्नब LIVE: आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की प्रक्रिया शुरू, भारी बारिश और तेज आंधी का अलर्ट

Wed, 28 Oct 2026 12:38 AM IST
नितिन गौतम आईएनएस/आईएएनएस
आईएनएस/आईएएनएस Published by: नितिन गौतम Updated Wed, 28 Oct 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Cyclone arnab live updates landfall andhra pradesh odisha heavy rains strong winds
चक्रवाती तूफान अर्नब - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

12:35 AM, 28-Oct-2026

तेज हवाएं चलेंगी और भारी बारिश की आशंका

चक्रवाती तूफान के चलते 125–135 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है। और झोंकों की गति 150 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। इसे देखते हुए, नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने स्थिति का जायजा लेने और विमानन सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एक समीक्षा बैठक आयोजित की। तूफान के चलते तटीय आंध्र प्रदेश और दक्षिणी ओडिशा से आने-जाने वाली उड़ानें सबसे अधिक प्रभावित हो सकती हैं। तूफान के रास्ते के आधार पर, हैदराबाद, वाराणसी, प्रयागराज और गोरखपुर में भी उड़ानों में देरी हो सकती है। 
 
12:34 AM, 28-Oct-2026

चक्रवात अर्नब LIVE: आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की प्रक्रिया शुरू, भारी बारिश और तेज आंधी का अलर्ट

अधिकारियों ने बताया कि आंध्र प्रदेश के काकीनाडा के पास यानम के नजदीक चक्रवात 'अर्नब' के तट से टकराने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अधिकारियों ने इस बारे में मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू को सूचित किया है। मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू को इस गंभीर चक्रवाती तूफान की गतिविधियों के बारे में अधिकारी लगातार अपडेट दे रहे हैं। अधिकारियों के अनुसार, तट से टकराने की यह प्रक्रिया सुबह 4 बजे तक पूरी होने की उम्मीद है। इस प्रक्रिया के पूरा होने के बाद भी बारिश और तेज हवाएं जारी रहने की आशंका है। चक्रवात प्रभावित क्षेत्रों के लोगों को सलाह दी गई है कि जब तक तूफान तट को पार न कर ले, वे अपने घरों के अंदर ही रहें। अधिकारियों ने लोगों से प्रभावित क्षेत्रों में अपनी यात्रा टालने का आग्रह किया है।
 
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed