फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi Corona Update: Many Employees Found Positive In AIIMS Director Office In Delhi

AIIMS Delhi Covid News: निदेशक कार्यालय में सभी कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव, रूटीन भर्ती पर रोक; गैर जरूरी सर्जरी भी बंद

Fri, 07 Jan 2022 02:07 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 07 Jan 2022 02:07 PM IST
सार

कोरोना संक्रमण बढ़ने के साथ ही एम्स में सभी रूटीन भर्तियां दैनिक कार्यकलाप और गैर जरूरी सर्जरियां त्वरित प्रभाव से अगले आदेश तक के लिए रोक दी गईं हैं।

विज्ञापन
Delhi Corona Update: Many Employees Found Positive In AIIMS Director Office In Delhi
दिल्ली एम्स (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमण तेजी से फैलता जा रहा है। शुक्रवार को एम्स निदेशक कार्यालय में सभी कर्मचारी पॉजिटिव पाए गए हैं। बताया जा रहा है कि आठ से ज्यादा कर्मचारी कोरोना की चपेट में आ गए हैं।

विज्ञापन


एम्स में आज से सभी दैनिक भर्तियां और गैर जरूरी सर्जरी बंद
कोरोना संक्रमण बढ़ने के साथ ही एम्स में सभी रूटीन भर्तियां दैनिक कार्यकलाप और गैर जरूरी सर्जरियां त्वरित प्रभाव से अगले आदेश तक के लिए रोक दी गईं हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


जयप्रकाश नारायण एपेक्स ट्रॉमा सेंटर की ओपीडी शिफ्ट
जय प्रकाश नारायण एपेक्स ट्रॉमा सेंटर के ओपीडी को 8 जनवरी, 2022 से ओल्ड आरएके की ओपीडी में शिफ्ट कर दिया जाएगा, जो पांचवीं मंजिल पर स्थित है।
 
गुरुवार को एम्स में संक्रमित स्वास्थ्य कर्मचारियों से मिलने पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री मांडविया
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने कोरोना संक्रमित स्वास्थ्य कर्मचारियों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी हासिल की। गुरुवार को दिल्ली एम्स पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री ने पहले पीपीई किट को धारण किया और इसके बाद एम्स के न्यू प्राइवेट वार्ड स्थित कोरोना क्षेत्र में प्रवेश किया। इस दौरान उनके साथ एम्स के वरिष्ठ डॉ. अचल श्रीवास्तव भी मौजूद रहे।

एक के बाद एक अलग अलग स्वास्थ्य कर्मचारी से मुलाकात करते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने उनके स्वास्थ्य के बारे में पूछा। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री को ज्यादातर स्वास्थ्य कर्मचारी हल्के लक्षण ग्रस्त मनिले। स्वास्थ्य कर्मचारियों ने बताया कि वैक्सीन की दोनों खुराक लेने के बाद ही उन्हें इस बार संक्रमण का खतरा बहुत अधिक नहीं रहा है।

दरअसल दिल्ली एम्स में पिछले कुछ दिन में ही 100 से ज्यादा स्वास्थ्य कर्मचारी कोरोना वायरस की चपेट में आए हैं। इनमें डॉक्टरों के अलावा नर्स, पैरामेडिकल स्टाफ और सुरक्षा गार्ड हैं। साथ ही रेजिडेंट डॉक्टरों की संख्या भी काफी अधिक है। न्यू प्राइवेट वार्ड का एक बड़ा हिस्सा एम्स ने कोविड मरीजों के लिए आरक्षित किया है।

मरीज नहीं, 90 फीसदी स्वास्थ्यकर्मी अस्पताल से बाहर हो रहे संक्रमित : स्वास्थ्य विभाग

कोरोना मरीजों की तुलना में अस्पताल में भर्ती रोगियों की संख्या कम है लेकिन उससे पहले ही यहां के स्वास्थ्य कर्मचारी संक्रमण की चपेट में आने लगे हैं। अब तक 12 अलग अलग अस्पतालों में 465 से ज्यादा स्वास्थ्य कर्मचारी कोरोना संक्रमित हुए हैं जिनमें से अधिकांश घरों में क्वारंटीन हैं। इस पर दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह स्वास्थ्य कर्मचारी मरीजों के संपर्क में आने से संक्रमित नहीं हुए हैं। करीब 90 फीसदी कर्मचारी अस्पतालों से बाहर संक्रमित हो रहे हैं। 

जानकारी के अनुसार पिछले एक सप्ताह में सबसे अधिक स्वास्थ्य कर्मचारी कोरोना संक्रमण की चपेट में आए हैं। बुधवार तक सबसे अधिक एम्स में 55 डॉक्टर और 80 स्वास्थ्य कर्मचारी कोरोना संक्रमित हुए हैं। इनमें बड़ी संख्या अस्पताल में कार्यरत सुरक्षा गार्ड और पैरामेडिकल के अलावा गैर चिकित्सीय सेवाओं में कार्यरत कर्मचारियों की है। इनके अलावा सफदरजंग अस्पताल में 52 डॉक्टर और 12 नर्स संक्रमित हैं। 

इनके अलावा उत्तरी दिल्ली नगर निगम के अधीन हिंदूराव मेडिकल कॉलेज में 12 डॉक्टर और 3 नर्स, रोहिणी स्थित अंबेडकर अस्पताल में पांच डॉक्टर तीन इंटर्न, दो नर्स, लोकनायक अस्पताल में 15 डॉक्टर व तीन नर्स कोरोना संक्रमित मिली हैं। इनके अलावा आरएमएल अस्पताल में 30 डॉक्टर समेत 65 स्वास्थ्यकर्मी और नई दिल्ली स्थित लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज के दोनों ही अस्पतालों को मिलाकर 70 से अधिक स्वास्थ्य कर्मचारी कोरोना संक्रमित हैं। 

इसी तरह यमुनापार दिल्ली के बड़े अस्पतालों की बात करें तो जीटीबी अस्पताल में 35, डॉ. हेडगेवार अस्पताल में 12 और चाचा नेहरु बाल चिकित्सालय में आठ से अधिक स्वास्थ्य कर्मचारी संक्रमित हैं। इन सभी अस्पतालों में संक्रमित स्वास्थ्य कर्मचारियों को होम क्वारंटीन किया गया है। अधिकांश में संक्रमण के लक्षण पाए जा रहे हैं। 

दिल्ली एम्स के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि लगातार कर्मचारियों के संक्रमित होने की वजह से शीतावकाश को रद्द करते हुए बाकी डॉक्टरों को ड्यूटी पर बुलाया गया है। इसके अलावा जिन लोगों में संक्रमण के लक्षण नहीं हैं उन्हें तत्काल वापस बुलाया जा रहा है। कर्मचारियों के संक्रमित होने की वजह से स्टाफ की कमी को लेकर समस्या आ रही है। इसे लेकर प्रबंधन विचार कर रहा है। जल्द ही कोई समाधान निकाला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed