फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   BJP National Minister Arvind Menon went to Delhi by flight after getting corona infected

लापरवाही की हद: भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री अरविंद मेनन कोरोना संक्रमित, फिर भी फ्लाइट से गए दिल्ली

Fri, 07 Jan 2022 11:11 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 07 Jan 2022 11:11 AM IST
सार

हल्के लक्षण के बाद मंत्री ने जांच कराई थी, लेकिन रिपोर्ट आने का इंतजार नहीं किया। मंत्री ने भाजपा नेताओं के साथ मंच साझा किया था। ऐसे में पूर्व केंद्रीय मंत्री शिव प्रताप शुक्ला भी संक्रमित हो गए हैं।

विज्ञापन
BJP National Minister Arvind Menon went to Delhi by flight after getting corona infected
भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री अरविंद मेनन। (फाइल) - फोटो : twitter @Arvind Menon

विस्तार

भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री और गोरखपुर क्षेत्र के चुनाव प्रभारी अरविंद मेनन, पूर्व केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री व भाजपा सांसद शिव प्रताप शुक्ला व एसपी सिटी सोनम कुमार, एम्स के एमबीबीएस के पांच छात्र सहित 57 नए कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। अरविंद मेनन गुरुवार को रजही में आयोजित प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल की बैठक में शामिल हुए थे। भाजपा नेताओं के साथ मंच भी साझा किया था।

विज्ञापन


कोरोना के हल्के लक्षण मिलने के बाद 50 वर्षीय अरविंद ने कोरोना जांच के लिए सैंपल दिया था। बावजूद इसके, रिपोर्ट का इंतजार नहीं किया। शाम छह बजकर 50 मिनट पर गोरखपुर एयरपोर्ट से फ्लाइट से नई दिल्ली चले गए। सवाल है कि संक्रमण के बाद भी एयरपोर्ट परिसर में प्रवेश कैसे मिल गया? फ्लाइट में बैठने से पहले भाजपा नेता की जांच क्यों नहीं की गई? अरविंद का पता सांसद कार्यालय दिया गया है।
विज्ञापन


दूसरी तरफ राष्ट्रीय मंत्री के साथ बैठक करने वाले नेता भी सहमे हैं। सब कोरोना जांच कराना चाहते हैं। इस सिलसिले में भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री अरविंद मेनन का पक्ष नहीं मिल सका है। पक्ष मिलते ही प्रकाशित किया जाएगा। उधर पूर्व केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री शिव प्रताप शुूक्ला ने सोशल मीडिया पर अपने संक्रमित होने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अब कुछ दिन एकांत में रहेंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 

गोरखपुर में कोरोना - एक नजर में

  • कुल संक्रमितों की संख्या 59588, इसमें 58592 मरीज ठीक हो चुके हैं
  • पहली व दूसरी लहर में 848 संक्रमितों की मौत
  • इस समय जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 148
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed