फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Capital punishment for making hooch in Bihar, bill coming soon

बिहार में अब अवैध शराब बनाने वालों को मिलेगा मृत्युदंड

Fri, 11 Mar 2016 05:28 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 11 Mar 2016 05:28 PM IST
सार

  • बिहार में बंद होगा शराब
  • शराब बनाने वालों को मृत्युदंड
  • दूध बेचने का विकल्प

विज्ञापन
Capital punishment for making hooch in Bihar, bill coming soon
नीतीश कुमार - फोटो : Getty Images

विस्तार

बिहार सरकार जल्द ही एक ऐसा विधेयक पेश करने जा रही है जिसमें अवैध शराब बनाने वालों को मृत्युदंड का प्रावधान किया जाएगा। एक अप्रैल से बिहार में शराब पर पाबंदी लगने के बाद यह कानून भी लागू हो जाएगा।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस ऐलान के बाद बिहार में अवैध शराब बनाने वालों के बुरे दिन आने वाले हैं। सरकार ने आगामी विधानसभा बजट सत्र में इस विधेयक को पेश करने की घोषणा की है। नीतीश सरकार ने हाल में यह घोषणा की थी कि 1 अप्रैल से बिहार में शराब पर पाबंदी लगा दी जाएगी।
विज्ञापन


सरकार ने यह पाबंदी केवल देशी शराब और भारत में बनने वाली विदेशी शराबों के ऊपर ही लगाया है। इस पाबंदी के बाद शराब बेचने वाली सभी दुकानों को सरकार ने सुधा दूध और उसके उत्पाद बेचने का विकल्प दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शराब की जगह बेचें दूध

Capital punishment for making hooch in Bihar, bill coming soon
नीतीश कुमार - फोटो : Getty Images

नीतीश कुमार ने बताया, 'अधिकारियों ने मुझे बताया, पूरे राज्य से उनके पास अब तक ऐसे 200 आवेदन आए हैं जो शराब की जगह सुधा दूध के उत्पाद बेचना चाहते हैं।' सुधा डेयरी बिहार सरकार द्वारा संचालित किए जाने वाले राज्य दुग्ध सहकारी निगम का एक उत्पाद है जिसे 'सुधा दूध' के नाम से जाना जाता है।

उन्होंने बताया कि राज्यभर में शराबियों से शराब छोड़ने के लिए प्रेरित करने की दिशा में प्रचार अभियान भी चलाए जा रहे हैं। इसके लिए 40 लाख से ज्यादा स्वयंसेवक घर घर जाकर लोगों से शराब छोड़ने के लिए प्रेरित कर रहे हैं और उनको जागरूक भी कर रहे हैं।

इसके अलावा राज्य के करीब 72 हजार स्कूलों को यह निर्देश दिए गए हैं कि वे स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों के परिजनों  से यह लिखित रूप में ले लें की वे शराब को हाथ भी नहीं लगाएंगे। नीतीश ने यह भी बताया कि अधिकारी ऐसे शराबियों की पहचान कर उनका ईलाज भी कराएंगे जो इसके आदती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed