{"_id":"5acb05144f1c1b516b8b4869","slug":"bharat-band-on-10th-april-mp-government-taken-strong-step-on-it-school-college-shut-down-tomorrow","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सुलग रहा है मध्यप्रदेश: 10 अप्रैल के भारत बंद को देखते हुए भोपाल में धारा 144 लागू,खुले रहेंगे स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुलग रहा है मध्यप्रदेश: 10 अप्रैल के भारत बंद को देखते हुए भोपाल में धारा 144 लागू,खुले रहेंगे स्कूल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Updated Mon, 09 Apr 2018 07:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले दिनों देशभर में दलितों द्वारा चलाया गया भारत बंद आंदोलन भले ही थमा हुआ दिख रहा हो लेकिन मध्यप्रदेश इसकी आग में आज भी सुलग रहा है। 2 अप्रैल को दलितों के भारत बंद के दौरान ग्वालियर, भिंड और मुरैना में हुई हिंसक घटनाओं में 8 मौतों के बाद प्रशासन 10 अप्रैल को सवर्णों के आंदोलन को बड़ी चुनौती मान रहा है। इस चुनौती को देखते हुए प्रशासन ने ग्वालियर, भिंड और मुरैना में प्रशासन ने स्कूल कॉलेजों को 10 अप्रैल को बंद करने का एलान किया है।
जबकि भोपाल में किसी भी हिंसा से निपटने के लिए प्रशासन पूरी तरह से तैयार हैं। भोपाल के कमिश्नर अजातशत्रु श्रीवास्तव ने कहा है कि भोपाल में धारा 144 लागू की जाएगी जबकि स्कूल खुले रहेंगे। किसी भी हिंसा से निपटने के लिए 6000 पुलिस फोर्स लगाई गई है। वहीं सोशल मीडिया पर भी नजर रखी जा रही है।
यही नहीं भिंड में सोमवार रात से पूरे दिन कर्फ्यू लगाने का फैसला लिया है। जबकि राज्य सरकार ने ग्वालियर में इंटरनेट सेवाएं रविवार रात 11 बजे से मंगलवार रात 10 बजे तक बंद रखने का आदेश दिया है। जबकि मुरैना में भी सोमवार दोपहर 2 बजे से इंटरनेट सेवा बंद रहेगी। इस बीच, कई संगठनों का कहना है कि अब बंद का कोई औचित्य नहीं है।
विज्ञापन
बता दें कि 2 अप्रैल को सबसे अधिक हिंसा मध्यप्रदेश में हुई थी जिसके बाद वहां काफी धड़पकड़ भी हुई है। अब कल यानी 10 अप्रैल को एक भार फिर भारत बंद का एलान किया गया है जिसे देखते हुए लाइसेंसी हथियार धारक लोग अपने हथियार के साथ थाने पहुंच गए हैं। हथियार जमा करने वालों की रविवार को लंबी लाइन लगी रही। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार थाटीपुर थाने में लोगों को बंदूक जमा कराने के लिए 6 से 7 घंटे तक का इंतजार करना पड़ा।

Section 144 to be imposed in Bhopal tomorrow. Schools to remain open. 6000 police forces will be deployed. Police department to keep a tab on social media, action will be taken against rumour-mongers: Bhopal commissioner Ajatshatru Shrivastava #MadhyaPradesh
— ANI (@ANI) April 9, 2018
सरकारी-गैर सरकारी कॉलेजों में छुट्टी रखे जाने का आदेश जारी किया है
bharat bandh
- फोटो : अमर उजाला
वहीं उच्च शिक्षा विभाग के क्षेत्रीय अतिरिक्त संचालक डॉ. केएस सेंगर ने 10 अप्रैल को सभी सरकारी-गैर सरकारी कॉलेजों में छुट्टी रखे जाने का आदेश जारी किया है। जबकि मंगलवार को होने वाली परीक्षा रद्द कर दी गईं हैं। रजिस्ट्रार डॉ. आनंद मिश्रा ने बताया कि एक बार फिर इंटरनेट सेवा बंद किए जाने से यूनिवर्सिटी परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव हो सकता है।
बता दें कि दलित आंदोलन के हंगामें के बाद एमपी प्रशासन काफी चुस्त दिख रहा है वहीं भिंड और मुरैना से अभी तक किसी भी संगठन ने खुले तौर पर बंद का ऐलान नहीं किया है। मुरैना में अफसरों के साथ हुई बैठक में राजनीतिक दलों ने बंद का समर्थन न करने की बात भी कही। ग्वालियर में सुबह प्रशासनिक अधिकारियों के साथ हुई बैठक में भी यही स्थिति रही। इसके बाद शाम को सर्व समाज एवं प्रबुद्ध मंच के बैनर पर हुई कॉन्फ्रेंस में घोषणा की गई कि 10 अप्रैल को ग्वालियर बंद रहेगा।
दलित आंदोलन के दौरान मुरैना रेलवे स्टेशन पर खूब तोड़फोड़ हुई थी इस मामले में अभी तक 61 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। जबकि करीब 800 लोगों के खिलाफ मामले दर्ज किए गए हैं। कल होने वाले बंद को देखते हुए एसपी जीआरपी रुचिवर्धन मिश्रा ने बताया कि सभी स्टाफ की छुट्टी रद्द कर दी गई है वहीं सभी को जिला मुख्यालय पर रहने के आदेश दिया गया है।