फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HPU SHimla Clerks 112 posts and JOA IT 70 Posts are vacant since 2020

HPU Shimla: एचपीयू में हर तीसरे लिपिक और जेओए पर एक अधिकारी

Wed, 20 Sep 2023 10:39 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 20 Sep 2023 10:39 AM IST
सार

विवि में क्लर्क के 250 में से करीब 112 पद खाली हैं, वहीं जेओए के 135 में से करीब 70 पद रिक्त हैं।

विज्ञापन
HPU SHimla Clerks 112 posts and JOA IT 70 Posts are vacant since 2020
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में हर तीसरे नियमित क्लर्क और जेओए पर एक अधिकारी तैनात है। विवि में बढ़ती अधिकारियों की संख्या के चलते अब सवाल उठने लगे हैं। विवि की कार्यकारिणी परिषद और विवि वित्त कमेटी की मंजूरी के बाद पदोन्नति से सहायक कुलसचिव के आंतरिक कोटे से भरे सात पदों के बाद सहायक कुलसचिवों की संख्या 21 हो गई है।

विज्ञापन


विवि में दस उपकुलसचिव पहले तैनात हैं। यही नहीं सात अधीक्षकों को पदोन्नत किए जाने के बाद बनाए अनुभाग अधिकारियों की संख्या 44 हो गई है, जबकि अधीक्षक भी लगभग इतने ही हो गए हैं। नियमित क्लर्कों की संख्या 138 और जेओए (जूनियर ऑफिस असिस्टेंट) करीब 65 हैं।
विज्ञापन


ऐसे में क्लर्क और जेओए की संख्या 203 और अधिकारी 75 हो गए हैं। हालांकि विवि ने क्लर्कों के अतिरिक्त काम चलाने के लिए आउटसोर्स पर 150 कर्मी भी रखे हैं। इन्हें ठेकेदार के जरिये रखा जाता है। अधिकारियों की संख्या जहां बढ़ती जा रही है वहीं शाखाओं में काम करने वाले क्लर्कों और जेओए के पद खाली चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


150 पदों पर की जानी है क्लर्कों की भर्ती
वर्ष 2020 से लेकर विवि में क्लर्क स्तर के डेढ़ सौ से अधिक पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू जरूर की गई लेकिन भर्ती प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पाई है। विवि में क्लर्क के 250 में से करीब 112 पद खाली हैं, वहीं जेओए के 135 में से करीब 70 पद रिक्त हैं। आउटसोर्स पर भी विवि में करीब डेढ़ सौ जेओए और क्लर्क आउटसोर्स पर रखे हैं।


यह विवि की निचली स्तर पर शाखाओं में कामकाज संभाल रहे हैं। विश्वविद्यालय और प्रदेश सरकार ने कर्मचारियों की पदोन्नति की मांग को ईसी में ले जाकर मंजूरी दिलवाने के बाद पूरा कर दिया है, लेकिन क्लर्क और जेओए आईटी पदों को भरने को लेकर कुछ नहीं हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed