HPBOSE 12th Result 2020: श्रुति, मेघा, प्रकाश ने किया परीक्षा में टॉप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा में 86633 छात्र बैठे थे, जिनमें से 65654 पास हुए हैं। 9391 छात्रों को कंपार्टमेंट आई है। परीक्षा परिणाम 76.07 फीसदी रहा है।
शिमला की श्रुति ने कला, सिरमौर की मेघा ने कॉमर्स और कुल्लू के प्रकाश ने विज्ञान संकाय में टॉप किया है। आर्ट्स की मेरिट में 21 में से 19 स्थानों में बेटियों ने बाजी मारी है। बीते साल के मुकाबले इस वर्ष परीक्षा परिणाम 14 फीसदी अधिक रहा ।
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से वीरवार को घोषित किए गए 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में तीनों संकायों आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स में 83 छात्र-छात्राओं ने टॉप-10 में स्थान बनाया है। इसमें सबसे ज्यादा 65 लड़कियां और 18 लड़के शामिल हैं।
12वीं के आर्ट्स संकाय में 26 छात्र-छात्राएं मेरिट लिस्ट में शामिल हुए हैं, जिसमें 24 लड़कियां और दो लड़के शामिल हैं। इसके अलावा कामर्स में टॉप-10 में 23 विद्यार्थियों में 21 लड़कियां और दो लड़के, जबकि साइंस संकाय में सबसे ज्यादा 34 विद्यार्थियों ने मेरिट लिस्ट में जगह बनाई है, जिसमें 20 लड़कियां और 14 लड़के शामिल हैं।
सूबे को दसवीं कक्षा का टॉपर देने वाले जिला कांगड़़ा ने 12वीं कक्षा की टॉपर लिस्ट में भी पहला स्थान हासिल किया है। जिला कांगड़ा ने सबसे ज्यादा 21 टॉपर दिए हैैं, जबकि टॉपर देने वाले जिलों में हमीरपुर दूसरे और चंबा जिला सबसे कम टॉपर देने वाला जिला बना है। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से घोषित किए गए 12वीं के परीक्षा परिणाम के मुताबिक शिमला जिला से आठ टॉपर मिले हैं, जिसमें आर्ट्स में छह और कामर्स में दो विद्यार्थी शामिल हैं।