हिमाचल में फिर बिगड़ेगा मौसम, अंधड़ और ओलावृष्टि की चेतावनी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
येलो अलर्ट के बीच सोमवार को प्रदेश भर में मौसम साफ रहा। धूप खिलने से अधिकतम तापमान में सामान्य से दो डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज हुई। मैदानी जिलों में पारा चढ़ने के साथ ही गर्मी का प्रकोप अब बढ़ना शुरू हो गया है। अधिकतम तापमान के साथ-साथ न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज हुई है। प्रदेश में चढ़ते पारे के बीच मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 16 मई तक पूरे प्रदेश में बादल बरसने का पूर्वानुमान जताया है। 13 और 14 मई को प्रदेश के छह मध्य पर्वतीय जिलों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा के कुछ क्षेत्रों में अंधड़ और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में यह बदलाव आने के आसार जताए गए हैं। सोमवार को ऊना में अधिकतम तापमान 36.2, बिलासपुर में 32.5, हमीरपुर में 32.2, कांगड़ा में 31.7, सुंदरनगर में 30.8, नाहन में 31.5, सोलन में 26.5, चंबा में 30.5, धर्मशाला में 25.8, शिमला में 23.5, कल्पा में 19.5 और केलांग में 16.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। उधर, रविवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान 2.6, कल्पा में 5.3 और शिमला में 12.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।